रायगढ़, 17 जनवरी 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विकास और सुशासन के विजन के तहत रायगढ़ को एक आधुनिक शहर के रूप में विकसित करने के लिए राज्य सरकार लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में राज्य के वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी ने आज शहर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया और उनकी प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों और इंजीनियरों को निर्देश दिए कि सभी कार्य तय समय-सीमा के भीतर, पूरी पारदर्शिता और अच्छी गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि आम लोगों को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।
निरीक्षण के दौरान वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार विकास कार्यों को सबसे अधिक प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने अधिकारियों को साफ तौर पर कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि काम की गति बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी और समय-समय पर समीक्षा जरूरी है। उन्होंने संतोष जताया कि रायगढ़ में चल रही ज्यादातर परियोजनाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं और आने वाले एक साल में कई अहम योजनाएं पूरी हो जाएंगी। इस मौके पर महापौर जीवर्धन चौहान, सुरेश गोयल, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, जिला पंचायत सीईओ अभिजीत बबन पठारे, नगर निगम आयुक्त बृजेष सिंह क्षत्रिय सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
ऑक्सी जोन और नागरिक सुविधाओं पर जोर
वित्त मंत्री ने नागरिक सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं का जायजा लेते हुए कहा कि इनके पूरे होने से शहरवासियों को साफ-सुथरा और बेहतर माहौल मिलेगा। उन्होंने इतवारी बाजार और कबीर चौक में बन रहे ऑक्सी जोन को शहर के लिए हरित क्षेत्र बताया। उन्होंने कहा कि ये ऑक्सी जोन लोगों के लिए टहलने, योग और व्यायाम जैसी गतिविधियों के लिए उपयोगी होंगे। शहर के प्रवेश मार्गों पर ओवरब्रिज पर बनाई जा रही पेंटिंग और भित्तिचित्रों की गुणवत्ता की उन्होंने सराहना की और कहा कि इससे रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान और मजबूत होगी।
शिक्षा, पर्यटन और इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा
निरीक्षण के दौरान वित्त मंत्री ने नालंदा परिसर में करीब 40 करोड़ रुपये की लागत से बन रही आधुनिक लाइब्रेरी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि यह लाइब्रेरी छात्रों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरीन अध्ययन केंद्र बनेगी, जहां आधुनिक सुविधाओं और ई-बुक्स की व्यवस्था होगी। इसके अलावा किसान राइस मिल परिसर में चल रहे कार्यों और ऐतिहासिक पहाड़ मंदिर परिसर में प्रस्तावित विकास योजनाओं की भी समीक्षा की गई। वित्त मंत्री ने पहाड़ मंदिर पहुंचकर हनुमान मंदिर में दर्शन किए और पर्यटन को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि ये सभी योजनाएं रायगढ़ को बेहतर सुविधाओं और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर वाला शहर बनाने में अहम भूमिका निभाएंगी।
ट्रैफिक समस्या से राहत की तैयारी, बनेगा इंटरस्टेट बस टर्मिनल
शहर में बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए ट्रांसपोर्ट नगर स्थित बस स्टैंड में 19.55 करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक इंटरस्टेट बस टर्मिनल बनाया जाएगा। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने बताया कि नए बस टर्मिनल के बनने से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार होगा और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि इस टर्मिनल में यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाओं के साथ सुव्यवस्थित ट्रैफिक मैनेजमेंट भी होगा, जिससे लोगों को जाम की समस्या से काफी राहत
















