• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, July 26, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

अगस्त में आने वाली है ₹25,000 करोड़ के IPO की बाढ़! Shiprocket और Zepto समेत ये बड़ी कंपनियां मचाएंगी धमाल

Amish Kumari by Amish Kumari
July 26, 2026
in देश
पहले दिन कितना सब्सक्राइब हुआ आईपीओ? जानिए आज का GMP प्राइस और निवेशकों का रिस्पॉन्स
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

शेयर बाजार में लिस्ट होने वाली नई कंपनियों में पैसा लगाने वाले निवेशकों के लिए अगला महीना कई मौके लेकर आ सकता है। अगस्त में आईपीओ बाजार में काफी गतिविधियां देखने को मिलेंगी। जी हां, अगस्त में जेप्टो, ट्रूहॉम फाइनेंस और शिपरॉकेट समेत 12 से ज्यादा कंपनियां अपना आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। इन कंपनियों के आईपीओ से कुल मिलाकर 25,000 करोड़ रुपये से ज्यादा राशि जुटाए जाने की उम्मीद है।

READ ALSO

असम में बाढ़ का कहर: 810 गांव पानी में डूबे, मौतों का आंकड़ा 66 तक पहुंचा

भारत में कोरोना ने फिर बढ़ाई टेंशन, चपेट में आने से चार लोगों की मौत, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

बाजार में स्थिरता और निवेशकों की बेहतर धारणा ने बदला कंपनियों का मूड

मर्चेंट बैंकरों के मुताबिक, आने वाले आईपीओ में नए शेयर जारी करने के साथ-साथ मौजूदा शेयरधारकों की ओर से ओएफएस भी शामिल होगा। इक्विरस कैपिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर और इंवेस्टमेंट बैंकिंग हेड भावेश शाह ने कहा कि बाजार में स्थिरता और निवेशकों की बेहतर धारणा को देखते हुए अब वो कंपनियां भी आईपीओ लाने के प्रोसेस में तेजी से आगे बढ़ रही हैं, जो पहले अपने आईपीओ की प्लानिंग को टाल रही थीं।

जेप्टो के आईपीओ पर निवेशकों की खास नजर

सबसे बड़े प्रस्तावित आईपीओ में क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म जेप्टो का नाम प्रमुख है। जेप्टो नए शेयर जारी कर 8,010 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना बना रहा है। इसके अलावा कंपनी 11.34 करोड़ इक्विटी शेयरों का OFS भी लाएगी। हाउसिंग फाइनेंस कंपनी ट्रूहॉम फाइनेंस 3,000 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने की तैयारी में है। इसमें 1,500 करोड़ रुपये का नया इश्यू और इतनी ही राशि का ओएफएस शामिल होगा।

2,550 करोड़ रुपये का आईपीओ लाएगा एलिवेट कैंपसेज

एलिवेट कैंपसेज का 2,550 करोड़ रुपये का आईपीओ पूरी तरह से नए शेयरों पर आधारित होगा। शिपरॉकेट ने 2,342.35 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए दस्तावेज दाखिल किए हैं, जिसमें 1,100 करोड़ रुपये का नया इश्यू और 1,242.35 करोड़ रुपये का ओएफएस शामिल है। अन्य कंपनियों में इनोवेटिवव्यू इंडिया 2,000 करोड़ रुपये तक और मिल्की मिस्ट डेयरी फूड 1,553 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने की तैयारी में हैं।

इन कंपनियों का नाम भी लिस्ट में

इनके अलावा धूत ट्रांसमिशन, एआरसीआईएल (एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी ऑफ इंडिया), अर्डी इंडस्ट्रीज, गाजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट, रेज ऑफ बिलीफ, हाई-टेक इंजीनियर्स, शंकेश ज्वेलर्स और लर्नफ्लूएंस एजुकेशन भी पूंजी बाजार में उतरने की योजना बना रही हैं।

जुलाई में ही लिस्ट हुई हैं 9 कंपनियां

जानकारों का मानना है कि कंपनियों की बढ़ती आईपीओ गतिविधियां निवेशकों के भरोसे और मजबूत मांग को दर्शाती हैं। इस साल अब तक 36 कंपनियां आईपीओ ला चुकी हैं, जिनमें 9 कंपनियों इसी महीने बाजार में लिस्ट हुई हैं। आने वाले दिनों में मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज और जूनिपर ग्रीन एनर्जी के आईपीओ क्रमशः 29 और 30 जुलाई को खुलने वाले हैं। इसके अलावा एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स भी अगले सप्ताह अपना आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है।

Related Posts

असम में बाढ़ का कहर: 810 गांव पानी में डूबे, मौतों का आंकड़ा 66 तक पहुंचा
देश

असम में बाढ़ का कहर: 810 गांव पानी में डूबे, मौतों का आंकड़ा 66 तक पहुंचा

July 26, 2026
भारत में कोरोना ने फिर बढ़ाई टेंशन, चपेट में आने से चार लोगों की मौत, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
देश

भारत में कोरोना ने फिर बढ़ाई टेंशन, चपेट में आने से चार लोगों की मौत, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

July 26, 2026
बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों ने फेंका बम; पुलिस की दो गाड़ियां पलटी, टीओपी प्रभारी घायल
देश

बिहार में छात्रों के प्रदर्शन दौरान खुलेआम फायरिंग के आरोप, SP समेत 30 पुलिसकर्मी घायल, शाम तक इंटरनेट बंद

July 26, 2026
CGPSC भर्ती घोटाला मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, टामन सोनवानी को किया गिरफ्तार
देश

CGPSC भर्ती घोटाला मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, टामन सोनवानी को किया गिरफ्तार

July 25, 2026
धर्मेन्द्र प्रधान इस्तीफा मंजूर, प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री
देश

धर्मेन्द्र प्रधान इस्तीफा मंजूर, प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री

July 25, 2026
बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों ने फेंका बम; पुलिस की दो गाड़ियां पलटी, टीओपी प्रभारी घायल
देश

बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों ने फेंका बम; पुलिस की दो गाड़ियां पलटी, टीओपी प्रभारी घायल

July 25, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

रायगढ़ के जिंदल एयरपोर्ट पर उतरे बागेश्वर बाबा: पंडित धीरेंद्र शास्त्री का भव्य स्वागत

रायगढ़ के जिंदल एयरपोर्ट पर उतरे बागेश्वर बाबा: पंडित धीरेंद्र शास्त्री का भव्य स्वागत

March 28, 2026
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से बच्चों के आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनने पर हीरालाल कश्यप को मिली राहत

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से बच्चों के आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनने पर हीरालाल कश्यप को मिली राहत

July 15, 2026
सोनाक्षी सिन्हा की ‘Nikita Roy’ ओटीटी रिलीज: जानिए कब और किस प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे यह हॉरर मिस्ट्री

सोनाक्षी सिन्हा की ‘Nikita Roy’ ओटीटी रिलीज: जानिए कब और किस प्लेटफॉर्म पर देख पाएंगे यह हॉरर मिस्ट्री

January 12, 2026
Amazon की नए साल की पहली मेगा सेल की तारीख तय, इस दिन से मिलेंगे जबरदस्त ऑफर्स

Amazon की नए साल की पहली मेगा सेल की तारीख तय, इस दिन से मिलेंगे जबरदस्त ऑफर्स

January 10, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • अगस्त में आने वाली है ₹25,000 करोड़ के IPO की बाढ़! Shiprocket और Zepto समेत ये बड़ी कंपनियां मचाएंगी धमाल
  • मलेरिया से कोरबा में दो बच्चे की मौत, 11 से अधिक लोग जांच में मिले पॉजिटिव
  • असम में बाढ़ का कहर: 810 गांव पानी में डूबे, मौतों का आंकड़ा 66 तक पहुंचा
  • छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक भारी…रायपुर में समेत कई जिलों में रेड अलर्ट जारी, प्रशासन ने बेवजह बाहर न निकलें की अपील
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR