राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा यात्रियों की परेशानी बढ़ा रहा है। शुक्रवार को भी कोहरे के कारण कई फ्लाइट्स और 45 से अधिक ट्रेनें विलंब से चलीं। दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में कोहरे का सीधा असर रेल यातायात पर पड़ा है।

45 से ज्यादा ट्रेनें लेट
शुक्रवार को दिल्ली आने वाली भुवनेश्वर राजधानी, रांची राजधानी सहित 45 से अधिक ट्रेनें दो घंटे से ज्यादा देरी से चल रही हैं। कोहरे के कारण कई ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव करना पड़ा है।

इन ट्रेनों पर ज्यादा असर
1.नई दिल्ली–दरभंगा हमसफर विशेष: साढ़े छह घंटे देरी
2.नई दिल्ली–सोगरिया (कोटा) सुपरफास्ट एक्सप्रेस: दो घंटे देरी
3.नई दिल्ली–लखनऊ गोमती एक्सप्रेस: डेढ़ घंटे देरी
रेलवे के अनुसार, शाम तक कुछ अन्य ट्रेनों के समय में भी बदलाव संभव है।
*लोकल ट्रेनों से सफर करने वालों को परेशानी*
लंबी दूरी की ट्रेनों के साथ-साथ कई लोकल ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं, जिससे सुबह अपने कार्यस्थल जाने वाले यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
रेलवे द्वारा किए गए इंतजाम
अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
- वंदे भारत ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं
- स्थिति पर नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है
- वंदे भारत जैसी ट्रेनों को समय पर चलाने के लिए अतिरिक्त कोच की व्यवस्था की गई है।
















