आज के समय में हर माता-पिता की सबसे बड़ी चिंता बच्चों की अच्छी शिक्षा और उनका सुरक्षित भविष्य होती है। बढ़ती महंगाई के दौर में पढ़ाई-लिखाई का खर्च तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में सिर्फ सामान्य बचत काफी नहीं रह जाती। कई बार आर्थिक कारणों से होनहार बच्चों के सपने अधूरे रह जाते हैं।

अगर आप भी ऐसी ही चिंता में हैं, तो भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की जीवन तरुण पॉलिसी आपके लिए राहत का विकल्प बन सकती है। यह योजना बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने के साथ-साथ बजट पर भी ज्यादा बोझ नहीं डालती।
क्या है LIC की ‘जीवन तरुण’ स्कीम?
LIC की जीवन तरुण पॉलिसी बच्चों की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। यह एक नॉन-लिंक्ड लिमिटेड प्रीमियम पेमेंट प्लान है, यानी इसमें शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव का असर नहीं पड़ता और निवेश सुरक्षित रहता है।
यह योजना बच्चों की पढ़ाई, कॉलेज फीस या भविष्य में बिजनेस शुरू करने के लिए आर्थिक सुरक्षा देती है। माता-पिता इसमें बच्चे के नाम पर बचत करते हैं और तय उम्र के बाद उन्हें अच्छी रकम मिलती है।
₹150 की रोजाना बचत से कैसे मिल सकते हैं ₹26 लाख?
अगर आप रोज सिर्फ 150 रुपये की बचत करते हैं, तो यह किसी भी मध्यमवर्गीय परिवार के लिए आसान है।
- ₹150 रोज = ₹4,500 प्रति माह
- ₹4,500 प्रति माह = ₹54,000 सालाना
यदि यह पॉलिसी बच्चे की 1 साल की उम्र में शुरू की जाए और 25 साल तक जारी रखी जाए, तो मैच्योरिटी पर करीब 26 लाख रुपये तक मिल सकते हैं।
इस रकम में शामिल होते हैं:
- सम एश्योर्ड
- सालाना बोनस
- फाइनल एडिशनल बोनस
इस पॉलिसी को लेने के लिए कुछ शर्तें हैं
- बच्चे की न्यूनतम उम्र: 90 दिन
- अधिकतम उम्र: 12 साल
- प्रीमियम अवधि बच्चे की उम्र के अनुसार तय होती है
इस योजना की खास बात इसका मनी-बैक फीचर है। आमतौर पर पॉलिसी में पैसा अंत में मिलता है, लेकिन जीवन तरुण में बच्चे की 20 से 24 साल की उम्र के बीच हर साल तय रकम मिलती है। यह वही समय होता है जब कॉलेज और उच्च शिक्षा का खर्च सबसे ज्यादा होता है।25वें साल में बाकी पूरी राशि बोनस के साथ दे दी जाती है
टैक्स और लोन का फायदा
इस पॉलिसी में निवेश पर टैक्स बचत का लाभ भी मिलता है।
- प्रीमियम पर धारा 80C के तहत टैक्स छूट
- मैच्योरिटी राशि और डेथ बेनिफिट धारा 10(10D) के तहत टैक्स-फ्री
- जरूरत पड़ने पर पॉलिसी के बदले लोन की सुविधा भी उपलब्ध
















