• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, November 12, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

मां बम्लेश्वरी दर्शन हेतु CM साय ने चार बसों को दिखाई हरी झंडी, नि:शुल्क होगी बस सेवा…

Amish Kumari by Amish Kumari
September 23, 2025
in छत्तीसगढ़
मां बम्लेश्वरी दर्शन हेतु CM साय ने चार बसों को दिखाई हरी झंडी, नि:शुल्क होगी बस सेवा…
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर शहर के आकाशवाणी चौक स्थित माँ काली मंदिर से डोंगरगढ़ तक निःशुल्क बस सेवा का शुभारंभ किया। रायपुर से माँ बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं को इस बस सेवा का नि:शुल्क लाभ मिलेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कालीमाता सेवा समिति की इस पहल की सराहना करते हुए समिति के पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने माँ काली और माँ बम्लेश्वरी से छत्तीसगढ़ में खुशहाली, समृद्धि और शांति की कामना की। साथ ही सभी प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्र की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ भी प्रेषित कीं।

 

READ ALSO

Chhattisgarh news: स्वच्छता सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ ने रचा कीर्तिमान, बिल्हा-बिलासपुर-रायपुर को स्वच्छता के लिए मिले 3 बड़े पुरस्कार

Chhatisgarh News : स्थाई वारंटों की तलाशी के लिए बिलासपुर रेंज के चलाया गया “ऑपरेशन बाज”

काली सेवा समिति द्वारा संचालित यह नि:शुल्क बस सेवा पूरे नवरात्र पर्व के दौरान नौ दिनों तक लगातार चलेगी। इस सेवा के तहत प्रतिदिन चार बसें रायपुर से श्रद्धालुओं को डोंगरगढ़ तक ले जाएँगी और उन्हें दर्शन के उपरांत वापस रायपुर लाएँगी। मुख्यमंत्री ने आज चार बसों में लगभग दो सौ महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के प्रथम जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 

 

 

बसों को हरी झंडी दिखाते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कालीमाता सेवा समिति पिछले दस वर्षों से निस्वार्थ सेवा भाव से प्रत्येक नवरात्र में प्रतिदिन चार बसों से श्रद्धालुओं को माँ बम्लेश्वरी के दर्शन हेतु ले जाती है। यह न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक एकता का जीवंत उदाहरण भी है। उन्होंने कहा कि नवरात्र के अवसर पर देवी मंदिरों में दर्शन की लालसा हर सनातनी के मन में होती है। माँ के दर्शन की कल्पना मात्र से ही मन में दिव्य ऊर्जा का संचार होता है। लेकिन कई बार परिस्थितिवश हर कोई दूर स्थित देवी स्थलों तक नहीं पहुँच पाता। ऐसे में यह बस सेवा श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रही है। माँ बम्लेश्वरी के दरबार तक पहुँच श्रद्धालुओं के लिए अब और सुगम हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बस सेवा से समिति ने माँ बम्लेश्वरी के दर्शन का मार्ग प्रशस्त करने के साथ ही सेवा, समर्पण और समावेशिता का प्रेरक संदेश भी दिया है।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि हाल ही में राजिम से रायपुर तक मेमू ट्रेन का भी शुभारंभ किया गया है। इससे छत्तीसगढ़ की कुंभनगरी राजिम के श्रद्धालुओं को माँ बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए और अधिक सुविधा होगी। उन्होंने इस पहल के लिए कालीमाता सेवा समिति से जुड़े श्रीचंद सुंदरानी, दीपक भारद्वाज और सभी पदाधिकारियों को साधुवाद दिया।

 

अवसर पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समिति से एक बस कवर्धा से डोंगरगढ़ तक चलाने का आग्रह किया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, रायपुर नगर निगम महापौर मीनल चौबे, विधायक सुनील सोनी एवं पुरंदर मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

 

 

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: स्वच्छता सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ ने रचा कीर्तिमान, बिल्हा-बिलासपुर-रायपुर को स्वच्छता के लिए मिले 3 बड़े पुरस्कार

November 11, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : स्थाई वारंटों की तलाशी के लिए बिलासपुर रेंज के चलाया गया “ऑपरेशन बाज”

November 11, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में रेलवे का बड़ा तोहफा, छठ पर चलेंगी 4 स्पेशल ट्रेनें; बिलासपुर, दुर्ग और गोंदिया से मिलेगी सुविधा

November 11, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh current news: छत्तीसगढ़ में RTE के नियमों में बड़ा बदलाव, अब निजी स्कूलों में एडमिशन हुआ आसान

November 10, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news raipur: रायपुर निगम ने शुरू की नई व्यवस्था, अब मोबाइल पर दिखेगी कचरा गाड़ी की लोकेशन, देरी होने पर कंट्रोल रूम को अलर्ट

November 10, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें -कलेक्टर विश्वदीप

November 10, 2026
Next Post
छत्तीसगढ़ में अब पुरानी गाड़ी खरीदना बेचना हुआ महंगा, हर बार ट्रांसफर पर लगेगा Tax

छत्तीसगढ़ में अब पुरानी गाड़ी खरीदना बेचना हुआ महंगा, हर बार ट्रांसफर पर लगेगा Tax

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

आज लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें भारत में नजर आएगा या नहीं और सूतक काल

आज लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानें भारत में नजर आएगा या नहीं और सूतक काल

September 21, 2025
जलभराव से राहत के लिए नगर निगम की टीमें प्रभावित इलाकों में जुटी

जलभराव से राहत के लिए नगर निगम की टीमें प्रभावित इलाकों में जुटी

August 3, 2025

Big breaking: एक्सप्रेस ट्रेन में लगी भीषण आग, चपेट में आए कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बे; राहत-बचाव जारी

November 6, 2026
आज से शुरू हुआ संसद का मॉनसून सत्र, PM मोदी ने मीडिया को किया संबोधित

आज से शुरू हुआ संसद का मॉनसून सत्र, PM मोदी ने मीडिया को किया संबोधित

July 20, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Jammu Kashmir Terror Attack: जम्मू-कश्मीर में लापता दो SPO जवानों के शव बरामद, आतंकी हमले की आशंका
  • Visa Rules: भारत ने आसान किए वीजा नियम, इन लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
  • Driver Strike Today: आज से ड्राइवरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, छत्तीसगढ़ में भी दिखेगा असर, निजी स्कूल बसों के पहिए थमने की आशंका
  • Ind Vs NZ: भारत बनाम न्यूजीलैंड चौथा वनडे मुकाबला कल, नोट कीजिए मैच की बदली हुई टीम इंडिया
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR