• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, October 21, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

डिजिटल पेमेंट से लेकर AI और सेमीकंडक्टर तक, भारत-मलेशिया के बीच 6 अहम समझौतों पर लगी मुहर

Amish Kumari by Amish Kumari
February 8, 2026
in देश
डिजिटल पेमेंट से लेकर AI और सेमीकंडक्टर तक, भारत-मलेशिया के बीच 6 अहम समझौतों पर लगी मुहर
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम की मौजूदगी में भारत और मलेशिया के बीच छह अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। कुआलालंपुर में हुई द्विपक्षीय वार्ता के दौरान दोनों देशों ने सांस्कृतिक, आर्थिक और रणनीतिक सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई।

प्रधानमंत्री मोदी की दो दिवसीय मलेशिया यात्रा के दौरान दोनों नेताओं के बीच विस्तार से बातचीत हुई। विदेश मंत्रालय (MEA) के मुताबिक, यह यात्रा भारत-मलेशिया की व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई। बातचीत में व्यापार, निवेश, सेमीकंडक्टर, रक्षा, सुरक्षा, समुद्री सहयोग, ऊर्जा, नवीकरणीय ऊर्जा, पर्यटन, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, डिजिटल और नई तकनीकों जैसे कई क्षेत्रों पर चर्चा हुई।

READ ALSO

Delhi news: सरकार का प्रदूषण से बचाव के लिए बड़ा कदम, अब बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

Accident news: भीषण सड़क हादशा; मनरेगा मजदूरों को कार ने रौंदा, 9 की मौत, कई घायल

किन क्षेत्रों में हुए समझौते

इस दौरे के दौरान सुरक्षा सहयोग, संयुक्त राष्ट्र शांति मिशनों में भागीदारी, सेमीकंडक्टर विकास, स्वास्थ्य और चिकित्सा, आपदा प्रबंधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ सहयोग से जुड़े समझौते और सहमति पत्र (MoU) साइन किए गए। इसके अलावा ऑडियो-विजुअल सह-निर्माण, व्यावसायिक शिक्षा और मलेशिया में काम कर रहे भारतीय श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा से जुड़े समझौते भी हुए। इनका उद्देश्य दोनों देशों के बीच संस्थागत और व्यावहारिक सहयोग को मजबूत करना है।

थिरुवल्लुवर केंद्र और नया वाणिज्य दूतावास

प्रधानमंत्री मोदी ने यूनिवर्सिटी मलाया में थिरुवल्लुवर केंद्र स्थापित करने और थिरुवल्लुवर छात्रवृत्तियां शुरू करने की घोषणा की। इसका मकसद महान तमिल कवि-दार्शनिक थिरुवल्लुवर की शिक्षाओं को बढ़ावा देना और दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक रिश्तों को मजबूत करना है।

इसके साथ ही भारत ने मलेशिया में अपना पहला वाणिज्य दूतावास खोलने का फैसला लिया है, जिससे राजनयिक संबंधों को मजबूती मिलेगी और भारतीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

आयुर्वेद, डिजिटल भुगतान और कनेक्टिविटी

यूनिवर्सिटी ऑफ साइबरजया और ITRA जामनगर के बीच सहयोग को खास माना जा रहा है। इससे आयुर्वेद और पारंपरिक चिकित्सा के क्षेत्र में शोध और शैक्षणिक आदान-प्रदान को बढ़ावा मिलेगा।

डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में एनपीसीआई इंटरनेशनल (NIPL) और मलेशिया की PayNet के बीच द्विपक्षीय भुगतान व्यवस्था पर सहमति बनी है, जिसमें UPI को जोड़ने की योजना है। इससे पर्यटकों, छात्रों और व्यापारियों को तेज और सस्ता भुगतान करने में सुविधा मिलेगी।

पर्यावरण और व्यापारिक सहयोग

मलेशिया ने इंटरनेशनल बिग कैट अलायंस में शामिल होने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। यह पहल बड़ी बिल्लियों के संरक्षण और जैव विविधता की सुरक्षा के लिए शुरू की गई है।

इसके अलावा 10वें भारत-मलेशिया CEO फोरम की रिपोर्ट दोनों प्रधानमंत्रियों को सौंपी गई, जिसमें व्यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग बढ़ाने के लिए अहम सुझाव दिए गए हैं।

Related Posts

देश

Delhi news: सरकार का प्रदूषण से बचाव के लिए बड़ा कदम, अब बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

October 20, 2026
देश

Accident news: भीषण सड़क हादशा; मनरेगा मजदूरों को कार ने रौंदा, 9 की मौत, कई घायल

October 18, 2026
देश

Tiger Shroff Firing: मुंबई के जुहू में एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग; लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी !

October 18, 2026
देश

MP News: बड़ा हादसा! मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं को धान से भरे ट्रक ने मारी टक्कर,14 लोगो की मौत, दर्जनों हुए घायल!

October 18, 2026
देश

Saudi Helicopter Crash: आग का गोला बनाकर उड़ रहा था हेलीकॉप्टर फिर हो गया क्रैश, जानें कितनों लोगों की हुई मौत

October 18, 2026
देश

Kolkata Durga Puja Pandal Stampede: कोलकाता पंडाल हादसे में 19 लोगों की मौत, जानिए पंडाल में कैसे मची भगदड़

October 18, 2026
Next Post
RBI कि MPC बैठक आज से शुरू, क्या ब्याज दरों में हो सकती है 25 bps की कटौती!

आरबीआई में लीगल ऑफिसर ग्रेड-बी और मैनेजर समेत कई पदों पर भर्ती, आवेदन करने का तरीका यहां देखें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

Gmail यूजर्स अलर्ट! कहीं आपका पर्सनल डेटा AI ट्रेनिंग में तो नहीं हो रहा इस्तेमाल, ऐसे रखें खुद को सुरक्षित

Gmail यूजर्स अलर्ट! कहीं आपका पर्सनल डेटा AI ट्रेनिंग में तो नहीं हो रहा इस्तेमाल, ऐसे रखें खुद को सुरक्षित

January 8, 2026
रेलवे ने जारी किया अलर्ट, 1-2 नवंबर को IRCTC ऐप और वेबसाइट रहेगा बंद..

यात्री कृपया ध्यान दें! नवंबर से चलेगी ये स्पेशल ट्रेन, इन शहरों को मिलेगा लाभ, देखें रूट-शेड्यूल

October 31, 2025
पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे को तगड़ा झटका! ED ने 61 करोड़ की संपत्ति को किया कुर्क

पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे को तगड़ा झटका! ED ने 61 करोड़ की संपत्ति को किया कुर्क

November 13, 2025
मुख्यमंत्री सिरकट्टी में 7 जनवरी को करेंगे नवनिर्मित श्रीरामजानकी मंदिर में धर्मध्वजा की स्थापना

छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा – बस्तर में शांति, विश्वास और विकास का स्थायी सूर्योदय सुनिश्चित

January 3, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Automobile desk: ₹1.59 लाख की कीमत में बजाज पल्सर N250SS हुई लॉन्च, जानें फीचर्स
  • Cg News : विशेष आलेख : प्रधानमंत्री आवास योजना सामाजिक एवं आर्थिक परिवर्तन की अद्भुत मिसाल…
  • Today Cg News : मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित
  • Chhatisgarh Samachar : सीएम हेल्पलाइन 1076 में शिकायत के बाद एक सप्ताह में बना राशन कार्ड
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR