• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, June 18, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

EPF खाताधारकों के लिए खुशखबरी; FY26 के लिए 8.25% ब्याज दर को दी मंजूरी, जानिए खाते में कब आएंगे पैसे?

Amish Kumari by Amish Kumari
June 18, 2026
in देश
EPFO करने जा रहा है बड़ा बदलाव, रिटायर्ड कर्मचारियों की होगी मौज
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

18 जून 2026 को सूत्रों के हवाले से PTI की एक रिपोर्ट में बताया गया कि केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड (EPF) जमा पर 8.25% ब्याज दर को मंजूरी दे दी है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस महीने सात करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर्स के खातों में ब्याज की रकम जमा किए जाने की संभावना है। EPFO, फाइनेंस मिनिस्ट्री के जरिए सरकार से मंजूरी मिलने के बाद EPF पर ब्याज दर बताता है।

 

READ ALSO

नीट पेपर लीक मामले में टेलीग्राम बैन पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने पूछा- क्या पूरा ऐप ब्लॉक करना उचित है?

बिलासपुर ट्रेन में किन्नरों ने यात्रियों से किया बदसलूकी और उगाही, कपड़े उतारकर किया अश्लील डांस, रेलवे का सुरक्षा को लेकर उठाए सबाल

सरकार ने कर्मचारियों के भविष्य निधि (EPF) जमा पर वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 8.25 प्रतिशत ब्याज (EPF Interest Rate) दर को मंजूरी दे दी है। इसे इस महीने ही सात करोड़ से अधिक अंशधारक सदस्यों के खातों में जमा किए जाने की संभावना है। एक सूत्र ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

 

 

वित्त मंत्रालय की मंजूरी है जरूरी

इम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) सब्सक्राइबर्स के अकाउंट में ब्याज तभी जमा करता है, जब वित्त मंत्रालय ब्याज दर को औपचारिक रूप से मंजूरी दे देता है और उसकी सूचना जारी कर देता है।

 

PTI की रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से कहा गया है, “वित्त मंत्रालय ने एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइज़ेशन (EPFO) की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था, सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) द्वारा तय की गई 8.25 प्रतिशत ब्याज दर को मंजूरी दे दी है।”

 

PTI की रिपोर्ट में आगे कहा गया है, “वित्त मंत्रालय ने जांच-पड़ताल के बाद इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। श्रम मंत्रालय के निर्देश पर, EPFO के इस महीने सब्सक्राइबर्स के खातों में 2025-26 के लिए 8.25 प्रतिशत की दर से ब्याज जमा करने की संभावना है।”

 

EPF ब्याज दर का कैसा रहा है रिकॉर्ड?

पिछले वर्ष फरवरी में ईपीएफओ ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भी 8.25 प्रतिशत (EPF Interest Rate) ब्याज दर को यथावत रखा था। ईपीएफओ ने 2024 में 2023-24 के लिए ब्याज दर को थोड़ा बढ़ाकर 8.25 प्रतिशत किया था, जो 2022-23 में 8.15 प्रतिशत थी।

 

 

मार्च 2022 में संगठन ने 2021-22 के लिए ब्याज दर घटाकर 8.10 प्रतिशत कर दी थी, जो चार दशक से अधिक का निचला स्तर था। इससे पहले 2020-21 में यह दर 8.5 प्रतिशत थी। वित्त वर्ष 1977-78 में यह आठ प्रतिशत थी।

 

मार्च 2020 में ईपीएफओ ने 2019-20 के लिए भविष्य निधि जमा पर ब्याज दर घटाकर 8.5 प्रतिशत कर दी थी, जो 2018-19 में 8.65 प्रतिशत थी। संगठन ने 2016-17 में 8.65 प्रतिशत और 2017-18 में 8.55 प्रतिशत ब्याज दर दी थी, जबकि 2015-16 में यह दर 8.8 प्रतिशत थी। वित्त वर्ष 2013-14 और 2014-15 में ब्याज दर 8.75 प्रतिशत रही, जो 2012-13 के 8.5 प्रतिशत से अधिक थी। वित्त वर्ष 2011-12 में यह दर 8.25 प्रतिशत थी।

Related Posts

नीट पेपर लीक मामले में टेलीग्राम बैन पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने पूछा- क्या पूरा ऐप ब्लॉक करना उचित है?
देश

नीट पेपर लीक मामले में टेलीग्राम बैन पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने पूछा- क्या पूरा ऐप ब्लॉक करना उचित है?

June 18, 2026
बिलासपुर ट्रेन में किन्नरों ने यात्रियों से किया बदसलूकी और उगाही, कपड़े उतारकर किया अश्लील डांस, रेलवे का सुरक्षा को लेकर उठाए सबाल
देश

बिलासपुर ट्रेन में किन्नरों ने यात्रियों से किया बदसलूकी और उगाही, कपड़े उतारकर किया अश्लील डांस, रेलवे का सुरक्षा को लेकर उठाए सबाल

June 18, 2026
शेयर बाजार में तेजी पर लगा ब्रेक, जानिए क्यों Infosys, TCS और HCL Tech में आई तेज गिरावट
देश

शेयर बाजार में तेजी पर लगा ब्रेक, जानिए क्यों Infosys, TCS और HCL Tech में आई तेज गिरावट

June 18, 2026
भीषण सड़क हादशा; अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, एक ही गांव के सात लोगों की मौत
देश

भीषण सड़क हादशा; अनियंत्रित होकर खाई में गिरी गाड़ी, एक ही गांव के सात लोगों की मौत

June 18, 2026
आम आदमी को बड़ा झटका; चुनाव के बाद पेट्रोल 18 रुपये और डीजल 35 रुपये होगी महंगी- रिपोर्ट
देश

क्रूड ऑयल में भारी गिरावट के बीच जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, चेक कर लें अपने शहर का लेटेस्ट रेट

June 18, 2026
जुलाई से लागू होगा भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता, जानें किन चीजों होंगी सस्ती
देश

जुलाई से लागू होगा भारत-ब्रिटेन व्यापार समझौता, जानें किन चीजों होंगी सस्ती

June 17, 2026
Next Post
नीट पेपर लीक मामले में टेलीग्राम बैन पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने पूछा- क्या पूरा ऐप ब्लॉक करना उचित है?

नीट पेपर लीक मामले में टेलीग्राम बैन पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने पूछा- क्या पूरा ऐप ब्लॉक करना उचित है?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

छत्तीसगढ़ के इस जिले में विकास कार्य ठप होने पर 56 सरपंचों का सामूहिक इस्तीफा, चक्काजाम का किया ऐलान

छत्तीसगढ़ के इस जिले में विकास कार्य ठप होने पर 56 सरपंचों का सामूहिक इस्तीफा, चक्काजाम का किया ऐलान

May 21, 2026
दिल्ली ब्लास्ट की गुत्थी सुलझाने मैदान में NIA, पुलवामा कनेक्शन ने चौंकाया जानें अब तक की बड़ी अपडेट्स

दिल्ली ब्लास्ट की गुत्थी सुलझाने मैदान में NIA, पुलवामा कनेक्शन ने चौंकाया जानें अब तक की बड़ी अपडेट्स

November 12, 2025
30 नवंबर तक की डेडलाइन मिस की तो होगी बड़ी दिक्कत, वरना नहीं मिलेगी पेंशन और आ जाएगा टैक्स नोटिस

30 नवंबर तक की डेडलाइन मिस की तो होगी बड़ी दिक्कत, वरना नहीं मिलेगी पेंशन और आ जाएगा टैक्स नोटिस

November 28, 2025
शादी के बाद PAN Card में नाम कैसे बदलें? जानिए आवेदन से लेकर अपडेट तक की पूरी प्रक्रिया

“1 अप्रैल से बदलेंगे PAN कार्ड बनवाने के नियम, अब आधार के साथ DOB और दस्तावेज भी जरूरी”

March 21, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • नीट पेपर लीक मामले में टेलीग्राम बैन पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने पूछा- क्या पूरा ऐप ब्लॉक करना उचित है?
  • EPF खाताधारकों के लिए खुशखबरी; FY26 के लिए 8.25% ब्याज दर को दी मंजूरी, जानिए खाते में कब आएंगे पैसे?
  • सनी देओल की फिल्म Batwara 1947 का टीजर रिलीज, टीजर में दिखी विभाजन की कहानी
  • छत्तीसगढ़ में अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 1.44 करोड़ के गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR