• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, February 4, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home अन्य

सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, सैलरी में सीधे 15 प्रतिशत की होगी बढ़ोतरी!

Amish Kumari by Amish Kumari
October 25, 2025
in अन्य
सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, सैलरी में सीधे 15 प्रतिशत की होगी बढ़ोतरी!
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

केंद्रीय कर्मचारियों को केंद्र सरकार के इसी साल के शुरुआत में किये गये वादे के पूरा होने का बेसब्री से इंतज़ार है और यह इंतज़ार है 8वां वेतनमान लागू किये जाने का। दरअसल मौजूदा साल 7 वें वेतन आयोग का आखिरी साल है। ऐसे में सरकार ने इसी साल के जनवरी में यह वादा किया था कि, वित्त मंत्रालय द्वारा जल्द ही आठवें वेतनमान के लिए आयोग का गठन किया जाएगा। हालांकि यह पूरा साल बीतने को है लेकिन सरकार अपने इस वादे को पूरा करने की दिशा में आगे नहीं बढ़ पाई है। केंद्र के साथ राज्यों के कर्मचारियों को भी भरोसा है कि, केंद्रीय स्तर पर नया वेतनमान लागू होने के बाद उसे राज्य की सरकारों द्वारा भी लागू कर दिया जाएगा।

 

READ ALSO

रात में चावल खाना सही है या नहीं? जानें डिनर में चावल से सेहत पर कितना असर पड़ता है

आयुर्वेद में वात दोष का असरदार उपाय त्रिफला, जानिए कैसे करें सेवन

 

 

इस बीच पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने 8वें वेतनमान को लेकर बेहद चौंकाने वाले संकेत दिए है। उनका मानना है कि, केंद्र सरकार के द्वारा इस पूरे प्रकरण पर ऐतिहासिक बदलाव किया जा सकता है। सुभाष चंद्र गर्ग के मुताबिक़ सरकार किसी तरह के आयोग का गठन करने के बजाए सीधे प्रधानमंत्री द्वारा ही 10-15 फीसदी वेतन बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है। गर्ग की यह भविष्यवाणी कर्मचारियों को चिंता में डालने वाली है। क्योंकि मौजूदा 2025 को ख़त्म होने में महज दो महीने ही बाकी है लेकिन अब तक आयोग के सदस्यों की नियुक्ति नहीं की जा सकी है।

हालांकि सी. श्रीकुमार का मत इससे अलग है। वे रक्षा असैन्य कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले सबसे बड़े ट्रेड यूनियनों में से एक, अखिल भारतीय रक्षा कर्मचारी महासंघ (एआईडीईएफ) के महासचिव है। उन्होंने कहा है कि, ऐसी संभावना कम है। वजह, आठवें वेतन आयोग के गठन की घोषणा, कैबिनेट में पास हुए निर्णय के आधार पर की गई है। सरकार को वेतन आयोग का गठन तो करना ही पड़ेगा। संभव है कि आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों के लागू होने में कुछ माह की देरी हो। सरकार को उस अवधि का एरियर देना पड़ेगा। कॉन्फेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लाइज एंड वर्कर्स के महासचिव एसबी यादव का कहना है कि सरकार, आयोग के गठन में अनावश्यक देरी कर रही है। सरकार को बिना किसी देरी के आयोग का गठन करना चाहिए।

 

 

कब लागू होगा 8th Pay Commission?

 

8th Pay Commission News: आपको बता दें कि 2025 में सरकार ने आयोग बनाने की घोषणा जरूर की थी, लेकिन अभी तक उसका टर्म्स ऑफ रेफरेंस (ToR) यानी कामकाज की गाइडलाइन और चेयरपर्सन या सदस्यों का नाम तक तय नहीं हुआ है। नौ महीने से ज्यादा बीत चुके हैं और यही देरी पूरी प्रक्रिया को और आगे बढ़ाते जा रही है।

 

 

 

कब जारी होगा 8th Pay Commission का नोटिफिकेशन?

 

बीते दिनों वित्त मंत्रालय के राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राज्यसभा में बताया था कि केंद्र सरकार को इस मामले में कई अहम सुझाव मिले हैं। जल्द ही इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आयोग तय समय सीमा के भीतर ही अपनी रिपोर्ट देगा, लेकिन यह समयसीमा ToR तय होने के बाद ही सामने आएगी।

 

 

 

 

गौरतलब है कि 7वां वेतन आयोग 2016 में लागू हुआ था और इसका प्रभाव 1 जनवरी 2016 से वेतन में दिखा। हर 10 साल में नया आयोग बनता है, इस हिसाब से 2024-25 में 8वां आयोग आना ही था। लेकिन इस बार देरी बढ़ रही है। बढ़ती महंगाई के बीच कर्मचारी और पेंशनर्स दोनों इस बात के इंतजार में हैं कि वेतन रिवीजन कब मिलेगा।

 

 

 

एक रिपोर्टस के अनुसार अगर सरकार जल्द ही आयोग से जुड़ी प्रक्रिया पूरी भी कर दे, तब भी नई सिफारिशें 2028 की शुरुआत से पहले लागू होना मुश्किल है। हालांकि यह जरूरी नहीं है कि 8वें वेतन आयोग का टाइमलाइन बिल्कुल 7वें आयोग जैसी ही हो, लेकिन देरी की संभावना बनी हुई है।

 

 

Related Posts

रात में चावल खाना सही है या नहीं? जानें डिनर में चावल से सेहत पर कितना असर पड़ता है?
अन्य

रात में चावल खाना सही है या नहीं? जानें डिनर में चावल से सेहत पर कितना असर पड़ता है

February 4, 2026
आयुर्वेद में वात दोष का असरदार उपाय त्रिफला, जानिए कैसे करें सेवन
अन्य

आयुर्वेद में वात दोष का असरदार उपाय त्रिफला, जानिए कैसे करें सेवन

February 3, 2026
Oppo ने लॉन्च किए दो नए 5G स्मार्टफोन, 7,000mAh दमदार बैटरी, 50MP कैमरा और MediaTek प्रोसेसर से लैस
अन्य

Oppo ने लॉन्च किए दो नए 5G स्मार्टफोन, 7,000mAh दमदार बैटरी, 50MP कैमरा और MediaTek प्रोसेसर से लैस

February 2, 2026
शादी के बाद PAN Card में नाम कैसे बदलें? जानिए आवेदन से लेकर अपडेट तक की पूरी प्रक्रिया
अन्य

शादी के बाद PAN Card में नाम कैसे बदलें? जानिए आवेदन से लेकर अपडेट तक की पूरी प्रक्रिया

February 2, 2026
रोज हल्दी का पानी पीने से शरीर में क्या-क्या बदलाव आते हैं? जानिए इसके जबरदस्त फायदे और असर।
अन्य

रोज हल्दी का पानी पीने से शरीर में क्या-क्या बदलाव आते हैं? जानिए इसके जबरदस्त फायदे और असर।

February 2, 2026
Realme का नया 5G फोन: 7000mAh की पावरफुल बैटरी, Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर और 50MP कैमरा भी
अन्य

Realme का नया 5G फोन: 7000mAh की पावरफुल बैटरी, Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर और 50MP कैमरा भी

February 1, 2026
Next Post
तीसरे वनडे में 9 विकेट से जीता भारत, रोहित-कोहली की शानदार साझेदारी

तीसरे वनडे में 9 विकेट से जीता भारत, रोहित-कोहली की शानदार साझेदारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

फल एवं सब्जियों के भण्डारण हेतु सोलर पॉवर मिनी कोल्ड रूम की स्थापना विषय पर तकनीकी कार्यशाला संपन्न

फल एवं सब्जियों के भण्डारण हेतु सोलर पॉवर मिनी कोल्ड रूम की स्थापना विषय पर तकनीकी कार्यशाला संपन्न

July 29, 2025
सघन जांच अभियान चलाकर उर्वरक की कालाबाजारी पर करें कार्यवाही -कलेक्टर

सघन जांच अभियान चलाकर उर्वरक की कालाबाजारी पर करें कार्यवाही -कलेक्टर

August 11, 2025
छत्तीसगढ़ में आईपीएल की तैयारी: मुख्यमंत्री साय को आरसीबी का जर्सी भेंट

छत्तीसगढ़ में आईपीएल की तैयारी: मुख्यमंत्री साय को आरसीबी का जर्सी भेंट

January 13, 2026
बस्तर की सिंचाई क्षमता को मिलेगा नया जीवन: कोसारटेडा परियोजना के मुख्य नहर के जीर्णाेद्धार हेतु 41 करोड़ 32 लाख रुपए की स्वीकृति

बस्तर की सिंचाई क्षमता को मिलेगा नया जीवन: कोसारटेडा परियोजना के मुख्य नहर के जीर्णाेद्धार हेतु 41 करोड़ 32 लाख रुपए की स्वीकृति

August 5, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • 8वें वेतन आयोग पर सरकार का बड़ा अपडेट, सैलरी-पेंशन बढ़ोतरी की प्रक्रिया हुई शुरू
  • सट्टा-पट्टी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जूटमिल क्षेत्र से महिला सटोरिया गिरफ्तार
  • बालिका से छेड़छाड़ और युवती से दुष्कर्म के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, एसएसपी शशि मोहन सिंह का कड़ा संदेश— महिला व नाबालिग अपराधों पर रायगढ़ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति
  • सरकारी नौकरी का अवसर: महिला एवं बाल विकास विभाग में सहायक ग्रेड-03 पद पर भर्ती, जानें पूरी डिटेल यहां ।
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR