• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, August 16, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

मेडिकल छात्रों के लिए खुशखबरी, सिम्स बिलासपुर को 150 MBBS सीटों की मिली मंजूरी… जानें पूरी डिटेल

Amish Kumari by Amish Kumari
July 1, 2026
in देश
मेडिकल छात्रों के लिए खुशखबरी, सिम्स बिलासपुर को 150 MBBS सीटों की मिली मंजूरी… जानें पूरी डिटेल
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी), नई दिल्ली के स्नातक चिकित्सा शिक्षा बोर्ड (यूजीएमईबी) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) की 150 एमबीबीएस सीटों की मान्यता का नवीनीकरण (लेटर ऑफ रिन्यूअल) जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही आगामी शैक्षणिक सत्र में 150 विद्यार्थियों के प्रवेश का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

 

READ ALSO

इस हफ्ते खुलेंगे 6 नए IPO, 5600 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी

इस हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल, ये अहम फैक्टर्स तय करेंगे बाजार की चाल

यह उपलब्धि सिम्स में उपलब्ध गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा, आधुनिक आधारभूत संरचना, अनुभवी संकाय तथा मरीजों को प्रदान की जा रही उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं का प्रमाण है। एनएमसी द्वारा जारी यह नवीनीकरण संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता, गुणवत्ता मानकों के सफल अनुपालन एवं निरंतर प्रगति की राष्ट्रीय स्तर पर पुष्टि करता है।

 

सिम्स के अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति ने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि 150 एमबीबीएस सीटों की मान्यता का नवीनीकरण पूरे सिम्स परिवार के लिए गौरव का विषय है। यह संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता, समर्पित शिक्षकों, आधुनिक संसाधनों और उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं को मिली राष्ट्रीय मान्यता है। उन्होंने कहा कि सिम्स को मध्य भारत के अग्रणी चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान के रूप में विकसित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। नए शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों को अत्याधुनिक प्रयोगशालाएँ, आधुनिक अधोसंरचना तथा उत्कृष्ट नैदानिक प्रशिक्षण की सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी।

उन्होंने बताया कि सिम्स चिकित्सालय बिलासपुर संभाग का सबसे बड़ा शासकीय चिकित्सा संस्थान है, जहाँ प्रतिदिन लगभग 2,000 से 2,500 मरीज बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) में उपचार के लिए पहुँचते हैं तथा लगभग 900 मरीज विभिन्न वार्डों में भर्ती रहकर उपचार प्राप्त करते हैं। संस्थान में 24 घंटे संचालित ब्लड बैंक, अत्याधुनिक ट्रॉमा सेंटर एवं विभिन्न सुपर स्पेशियलिटी विभागों के माध्यम से उच्चस्तरीय चिकित्सा सेवाएँ प्रदान की जाती हैं। बड़ी संख्या में आने वाले मरीजों के कारण मेडिकल विद्यार्थियों को समृद्ध व्यावहारिक एवं नैदानिक प्रशिक्षण प्राप्त होता है, जिससे वे दक्ष एवं संवेदनशील चिकित्सक बनने की दिशा में तैयार होते हैं। यह मान्यता प्रदेश के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को अपने ही राज्य में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने का उत्कृष्ट अवसर प्रदान करेगी।

 

उल्लेखनीय है कि सिम्स छत्तीसगढ़ के सबसे पुराने एवं प्रतिष्ठित शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में से एक है। संस्थान में थैलेसीमिया एवं सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित मरीजों को निःशुल्क रक्त एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में संस्थान ने 10,043 यूनिट रक्त संग्रह कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान एवं जनस्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में सिम्स निरंतर नए मानक स्थापित कर रहा है तथा प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

150 एमबीबीएस सीटों की मान्यता का यह नवीनीकरण केवल एक प्रशासनिक उपलब्धि नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार, दक्ष चिकित्सकों के निर्माण और आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

Related Posts

इन 10 IPO ने निवेशकों पर की पैसों की बारिश, लिस्टिंग के साथ ही 72.50% तक दिया रिटर्न
देश

इस हफ्ते खुलेंगे 6 नए IPO, 5600 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी

August 16, 2026
इस हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल, ये अहम फैक्टर्स तय करेंगे बाजार की चाल
देश

इस हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल, ये अहम फैक्टर्स तय करेंगे बाजार की चाल

August 16, 2026
एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान चली गोली, महिला कर्मचारी समेत दो लोग घायल
देश

एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान चली गोली, महिला कर्मचारी समेत दो लोग घायल

August 16, 2026
E20 Petrol और कम माइलेज का कनेक्शन! सरकार ने बताई इसके पीछे की असली वजह
देश

E20 Petrol और कम माइलेज का कनेक्शन! सरकार ने बताई इसके पीछे की असली वजह

August 16, 2026
अमेरिका-ईरान वॉर के बीच क्या फिर बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम? जानें आज का ताजा रेट?
देश

LPG सिलेंडर eKYC का आज आखिरी दिन, घर बैठे इन आसान स्टेप्स से फटाफट करें KYC

August 16, 2026
भारतीय रेलवे की सबसे सस्ती टिकट सिर्फ ₹10 से शुरू; जानें पैसेंजर, एक्सप्रेस और सुपरफास्ट का न्यूनतम किराया
देश

भारतीय रेलवे की सबसे सस्ती टिकट सिर्फ ₹10 से शुरू; जानें पैसेंजर, एक्सप्रेस और सुपरफास्ट का न्यूनतम किराया

August 16, 2026
Next Post
छत्तीसगढ़ में बिजली दरें बढ़ीं, आज से 30 से 50 पैसे प्रति यूनिट देना होगा ज्यादा बिल

छत्तीसगढ़ में बिजली दरें बढ़ीं, आज से 30 से 50 पैसे प्रति यूनिट देना होगा ज्यादा बिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

इस दिन छत्तीसगढ़ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू, 2 बड़ी योजनाओं का करेंगी शुभारंभ

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बंगाल दौरे पर प्रोटोकॉल उल्लंघन का विवाद, पीएम मोदी ने कहा अपमानजनक, टीएमसी सरकार घिरी

March 7, 2026
बजट 2026 में रेलवे को बड़ी सौगात, 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान

बजट 2026 में रेलवे को बड़ी सौगात, 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान

February 1, 2026
IRCTC ने केदारनाथ यात्रा 2026 के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की, जानिए कहां और कैसे करें बुकिंग

IRCTC ने केदारनाथ यात्रा 2026 के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की, जानिए कहां और कैसे करें बुकिंग

April 12, 2026
रायगढ़ में रोजगार का सुनहरा मौका 23 दिसंबर को प्लेसमेंट कैंप, 126 पदों पर होगी सीधी भर्ती

बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, छत्तीसगढ़ के इस जिलों में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, यहां जानें पूरी डिटेल

April 7, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • मंत्री निशांत कुमार के काफिले में हादसा, आपस में भिड़े दो वाहन, बाल-बाल बचे नेता
  • रायपुर में 21 अगस्त से होगा UPSC मेन्स एग्जाम, 185 अभ्यर्थी होंगे शामिल
  • इस हफ्ते खुलेंगे 6 नए IPO, 5600 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी
  • देश की आजादी में छत्तीसगढ़ के वीर नायकों का योगदान नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारा दायित्व : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR