एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स हों या iPhone इस्तेमाल करने वाले, लगभग सभी गूगल की सेवाओं का उपयोग करते हैं। गूगल अपने यूजर्स की कई तरह की गतिविधियों का डेटा सेव करके रखता है, जैसे आपने क्या सर्च किया, आप किन जगहों पर गए। यह सारी जानकारी गूगल अकाउंट में स्टोर रहती है। अगर आप अपने डेटा को लेकर सतर्क हैं और इसे हटाना चाहते हैं, तो गूगल आपको यह सुविधा देता है। आप चाहें तो अपनी सर्च और लोकेशन हिस्ट्री को ऑटोमैटिक तरीके से डिलीट करने का विकल्प भी चुन सकते हैं।
सर्च और लोकेशन हिट्री ऑटोमेटिक हो जाएगी डिलीट
स्टेप 1 – सबसे पहले आपको अपना गूगल अकाउंट ओपन करना है। इसके लिए आप क्रोम पर myaccount.google.com ओपन करें और अपने जीमेल से लॉगइन करें।
स्टेप 2 – अब दाएं ओर दिए मैन्यू में से आपको Data & privacy पर क्लिक करना है। थोड़ा सा स्क्रॉल डाउन करने पर आपको Web & App Activity और Location History के ऑप्शन मिलेंगे।
मैनेज वेब एंड एप एक्टिविटी ऑप्शन से आप अपने सभी सर्च और एप एक्टिविटी कंट्रोल कर सकते हैं। ऑटो डिलीट ऑप्शन के लिए आपको “Choose to delete automatically.” सलेक्ट करना है।
इसके साथ ही गूगल में आपको हर तीन महीने, 18 महीने और 3 साल में डेटा ऑटो डिलीट का ऑप्शन मिलता है। अपनी पसंद से टाइमफ्रेम सलेक्ट करने के बाद नेक्स्ट पर क्लिक कर कन्फर्म करना है।
एक बार ऑटो-डिलीट ऑप्शन सेट कर देंगे तो गूगल तय टाइमलाइन आपकी सर्च और लोकेशन हिट्री ऑटोमेटिक डिलीट कर देगा। इस सेटिंग को यूजर्स कभी भी चेंज कर सकते हैं।
















