• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, June 2, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

घरेलू शेयर बाजार में बढ़ी IPO की हलचल, मार्च में 38 कंपनियों ने सेबी के पास जमा किए दस्तावेज

Amish Kumari by Amish Kumari
April 6, 2026
in देश
घरेलू शेयर बाजार में बढ़ी IPO की हलचल, मार्च में 38 कंपनियों ने सेबी के पास जमा किए दस्तावेज
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

कंपनियों के बीच आईपीओ को लेकर आकर्षण बना हुआ है। एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट और मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज समेत 38 कंपनियों ने मार्च 2026 में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास आईपीओ के लिए शुरुआती दस्तावेज जमा किए हैं। हालांकि, नियामकीय समयसीमा की वजह से भी इसमें तेजी देखने को मिली है। सेबी के आंकड़ों के अनुसार, मार्च 2025 में 22 और मार्च 2024 में 16 कंपनियों ने आईपीओ के लिए दस्तावेज दाखिल किए थे। मर्चेंट बैंकिंग सूत्रों का कहना है कि यह रफ्तार आगे भी जारी रह सकती है।

एनएसई और जियो भी तैयारी में

आने वाले हफ्तों में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी जियो सहित कई बड़ी कंपनियां आईपीओ के लिए दस्तावेज दाखिल करने की तैयारी कर रही हैं। इसके अलावा सिंगापुर की सेम्बकॉर्प इंडस्ट्रीज की भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा इकाई, स्वीडन के मॉडर्न टाइम्स समूह की सब्सिडियरी प्लेसिंपल, टीपीजी समर्थित ऑनलाइन लोन प्लेटफॉर्म फाइब और टाइगर ग्लोबल समर्थित बैटरीस्मार्ट भी जल्द ही अपने दस्तावेज (डीआरएचपी) जमा कर सकती हैं।

READ ALSO

इबोला वायरस को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग और निगरानी

शेयर बाजार में तेजी; Sensex 550 अंक ऊपर, इस सेक्टर में जोरदार रौनक

कई कंपनियों ने गोपनीय तरीके से दाखिल किए कागजात

मार्च में सेबी के पास दस्तावेज जमा करने वाली 38 कंपनियों में से जेटवर्क, एसएनवीए ट्रैवलटेक, रेडिफ डॉट कॉम इंडिया, टोरेंट गैस, सिनर्जी एडवांस्ड मेटल्स, गरुड़ एयरोस्पेस और सोहन लाल कमोडिटी मैनेजमेंट समेत 9 कंपनियों ने गोपनीय तरीके से आईपीओ दस्तावेज दाखिल किए हैं। एक्सिस कैपिटल की रिपोर्ट के मुताबिक, 64 कंपनियां सेबी की मंजूरी का इंतजार कर रही हैं, जबकि 124 कंपनियों को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन उनके आईपीओ अभी बाजार में नहीं आए हैं। मार्च 2025 से अब तक 20 कंपनियां गोपनीय मार्ग से दस्तावेज जमा कर चुकी हैं।

इस साल अब तक 18 आईपीओ लॉन्च

रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में (मार्च के अंत तक) 109 मेनबोर्ड आईपीओ आए, जिनमें से 69 अपने इश्यू प्राइस से ऊपर लिस्ट हुए। वहीं, 3 कंपनियां 31 मार्च 2026 तक आईपीओ नहीं ला सकीं। साल 2026 में अब तक 18 कंपनियों के आईपीओ आ चुके हैं, जिनमें से 8 सिर्फ मार्च में आए हैं।

इस बीच, डिजिटल पेमेंट कंपनी फोनपे ने मौजूदा वैश्विक हालात को देखते हुए फिलहाल अपनी लिस्टिंग योजना टाल दी है। हालांकि, कंपनी के सीईओ समीर निगम ने साफ किया है कि कंपनी भारत में लिस्टिंग के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Posts

इबोला वायरस को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग और निगरानी
देश

इबोला वायरस को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग और निगरानी

May 21, 2026
नए साल के पहले दिन सेंसेक्स-निफ्टी में दिखा जोश, ऑटो सेक्टर के स्टॉक्स चमके
देश

शेयर बाजार में तेजी; Sensex 550 अंक ऊपर, इस सेक्टर में जोरदार रौनक

May 21, 2026
इस हफ्ते 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें आपके शहर में कब-कब रहेगी बैंकों की छुट्टी
देश

23 से 28 मई तक लगातार कई दिन बंद रहेंगी SBI शाखाएं, तुरंत निपटा लें अपने जरूरी काम

May 21, 2026
आज से 3 दिन की हड़ताल पर ऑटो-टैक्सी यूनियन, यहां जानें किन शहरों पर पड़ेगा असर
देश

आज से 3 दिन की हड़ताल पर ऑटो-टैक्सी यूनियन, यहां जानें किन शहरों पर पड़ेगा असर

May 21, 2026
200MP कैमरा के साथ Oppo Find X9 Ultra भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
देश

200MP कैमरा के साथ Oppo Find X9 Ultra भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

May 21, 2026
PM किसान सम्मान निधि का इंतजार! जानें खाते में कब आएंगे 23वीं किस्त के ₹2000
देश

PM किसान सम्मान निधि का इंतजार! जानें खाते में कब आएंगे 23वीं किस्त के ₹2000

May 20, 2026
Next Post
शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 566 अंक टूटा, निफ्टी 152 अंक फिसला; आईटी शेयरों में तेज गिरावट

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 400 अंक लुढ़का; वेदांता की बढ़त भी फिसली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए 14 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

July 28, 2025
आदि कर्मयोगी अभियान: केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित होंगे जनजातीय परिवार

आदि कर्मयोगी अभियान: केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित होंगे जनजातीय परिवार

August 21, 2025
मुख्यमंत्री ने नवरात्रि की पावन बेला पर मां महामाया की धरा से सरगुजा ओलंपिक का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने नवरात्रि की पावन बेला पर मां महामाया की धरा से सरगुजा ओलंपिक का किया शुभारंभ

March 21, 2026

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने दंतेवाड़ा जिले में आंगनबाड़ी, सखी सेंटर, बाल सम्प्रेषण गृह और नारी निकेतन केन्द्रों का किया निरीक्षण

July 31, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • आकाशवाणी रायगढ़ के वॉकेथॉन रैली में उमड़ा जनसैलाब, 90 वर्ष पूरे होने पर दिखा उत्साह और एकता का अनोखा संगम रेडियो की विरासत और जनसंपर्क की भूमिका को किया गया रेखांकित
  • पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला
  • छत्तीसगढ़ में OBC कांग्रेस के जिलाध्यक्षों में नई नियुक्ति, जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी …
  • इबोला वायरस को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग और निगरानी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR