• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, September 6, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

दीवाली से पहले मिलेगा छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को वेतन, डिप्टी सीएम ने दिए अधिकारियों को निर्देश …

Amish Kumari by Amish Kumari
October 13, 2025
in छत्तीसगढ़
दीवाली से पहले मिलेगा छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों को वेतन, डिप्टी सीएम ने दिए अधिकारियों को निर्देश …
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने नवा रायपुर स्थित विश्राम भवन में वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने दीपावली के पहले सभी नगरीय निकायों में कर्मचारियों को वेतन का भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के मंत्रालय, संचालनालय और सूडा की टीम को बेहतर समन्वय के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य करते हुए लेट-लतीफी से बचने को कहा। उन्होंने कहा कि सभी कार्य तय समय-सीमा में पूर्ण गुणवत्ता के साथ धरातल पर नजर आने चाहिए। नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. बसवराजु एस. और संयुक्त सचिव डॉ. रेणुका श्रीवास्तव भी समीक्षा बैठक में शामिल हुईं।

 

READ ALSO

Chhatisgarh Samachar : बस्तर की जनता जैसा विकास चाहेगी, वैसा ही होगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Chhattisgarh samchar: छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, 9 से 11सितंबर के बीच इन इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी

उप मुख्यमंत्री साव ने नगरीय निकायों में विकास कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने गोधाम योजना के क्रियान्वयन के लिए कार्ययोजना को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए हरित आवरण बढ़ाने हेतु एक समग्र कार्ययोजना तैयार कर प्रस्ताव प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने इसके लिए राज्य प्रवर्तित योजना के अंतर्गत राशि आबंटित करने के निर्देश दिए। उन्होंने इसकी प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए राज्य स्तर पर नोडल अधिकारी भी नियुक्त करने को कहा।

समीक्षा बैठक में नगरीय निकायों के लंबित विद्युत देयकों की समीक्षा की गई। साव ने एनर्जी बिल ऑडिट की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए प्राप्त सुझावों के त्वरित क्रियान्वयन पर जोर दिया। उन्होंने सरचार्ज एवं अतिरिक्त भार से होने वाले आर्थिक नुकसान को रोकने के लिए निकायों के सीएमओ, लेखापाल व अभियंताओं के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित करने के निर्देश दिए। साव ने बैठक में नवगठित नगरीय निकायों को आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के लिए अधोसंरचना मद, चुंगी कर अथवा अन्य स्रोतों से राशि स्वीकृत कर कार्य कराने की कार्ययोजना प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने नवीन निकायों को शीघ्र आवश्यक वित्तीय सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।

 

 

 

 

⁠

उप मुख्यमंत्री साव ने नालंदा परिसरों, अटल परिसरों तथा बजट में शामिल अन्य योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों को सर्वांगीण विकास के लिए सरकार द्वारा भरपूर राशि प्रदान की जा रही है, अतः सभी अधिकारी योजनाओं का त्वरित क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, ताकि नागरिकों को इनका शीघ्र लाभ मिल सके।

 

बैठक में नगरीय निकायों के अधिकारियों-कर्मचारियों की पदोन्नति, रिक्त पदों पर भर्ती, वर्गीकरण तथा सेट-अप रिवीजन पर भी विस्तृत चर्चा हुई। उप अभियंताओं की भर्ती हेतु वित्त विभाग से समन्वय कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। साव ने चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वीकृत 21 नगरीय निकायों की जलप्रदाय योजनाओं एवं एसटीपी निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए डीपीआर एवं आरएफपी कार्य शीघ्र पूर्ण करने को कहा। उन्होंने मिशन अमृत 2.0 के अंतर्गत चल रहे कार्यों की निकायवार समीक्षा कर जिला कलेक्टरों के माध्यम से निर्माण में आ रही बाधाएं दूर कर कार्य समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए।

 

 

 

 

 

 

उप मुख्यमंत्री ने नगरीय निकायों की चल-अचल संपत्ति, मशीनरी, वाहनों आदि की ऑडिट कर अद्यतन स्थिति की समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने व्यावसायिक परिसरों एवं दुकानों के नियमानुसार सुचारू संचालन के लिए आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। उन्होंने मुक्तिधामों को समुचित सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए शवदाह हेतु शेड, प्रतीक्षालय, पेयजल, गार्ड कक्ष, बाउंड्रीवाल आदि निर्माण के लिए सूडा की राज्य प्रवर्तित योजना से राशि आबंटित करने के निर्देश दिए। राज्य शहरी विकास अभिकरण (सूडा) के सीईओ शशांक पाण्डेय, अतिरिक्त सीईओ दुष्यंत कुमार रायस्त, उप सचिव डॉ. ऋतु वर्मा, अपर संचालक पुलक भट्टाचार्य और मुख्य अभियंता राजेश शर्मा भी समीक्षा बैठक में मौजूद थे।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : बस्तर की जनता जैसा विकास चाहेगी, वैसा ही होगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 6, 2026
अन्य खबर

Chhattisgarh samchar: छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी, 9 से 11सितंबर के बीच इन इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी

September 6, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: दुर्ग में स्वाइन फ्लू का प्रकोप फैला, एक दिन में मिले 7 नए मरीज; एक्टिव केस बढ़कर 16

September 6, 2026
छत्तीसगढ़

Bilaspur news: अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के विरुद्ध बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23 बांग्लादेशी गिरफ्तार

September 6, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, एक या दो पेपर में फेल हुए छात्र भी ले सकेंगे अगले क्लास में एडमिशन

September 6, 2026
छत्तीसगढ़

Congress Incharge Change: कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, सुखदेव भगत बने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नए प्रभारी: पंजाब में लड़ाई के बीच हटाए गए भूपेश बघेल

September 5, 2026
Next Post
इस दिन OTT पर रिलीज होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा-जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘परम सुंदरी’, जानिए कब और कहां देखें फिल्म

इस दिन OTT पर रिलीज होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा-जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘परम सुंदरी’, जानिए कब और कहां देखें फिल्म

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

सप्ताह का पहला दिन इन पांच राशि वालों के लिए रहेगा शुभ, पढ़िए 12राशियों का राशिफल

सप्ताह का पहला दिन इन पांच राशि वालों के लिए रहेगा शुभ, पढ़िए 12राशियों का राशिफल

October 27, 2025

Air Turbine Fuel Price Hiked: आज से हवाई सफर होगा महंगा!.. ऑयल कंपनी ने बढ़ाये ATF के दाम

September 1, 2026
आम आदमी को बड़ा झटका; रेलवे ने बढ़ा दिया किराया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

यात्रीगण कृपया ध्यान दें… आज से ट्रेन सफर हुआ महंगा, रेलवे ने जारी की किराया वृद्धि की अधिसूचना

December 26, 2025
छत्तीसगढ़ में दिखेगा चक्रवात दितवाह का असर, अगले तीन दिनों तक इन जिलों में होगी भारी बारिश

ठंड के कहर के बीच अगले 2 घंटे में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

January 9, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Raigarh News : ऑपरेशन ‘क्लीन हंट’ : CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में 3 महिला समेत 5 और आरोपी गिरफ्तार
  • Chhatisgarh Samachar : बस्तर की जनता जैसा विकास चाहेगी, वैसा ही होगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Sagar Liquor Deaths: जहरीली शराब का कहर, 11 लोगों की मौत; नकली शराब की शिकायत के बावजूद कार्रवाई पर उठे सवाल
  • Raigarh News : “ऑपरेशन क्लीन हंट” में घरघोड़ा पुलिस की कार्रवाई, जातिसूचक गाली-गलौज व मारपीट के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR