• Privacy Policy
  • About Us
Friday, September 18, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

दर्दनाक सड़क हादसा! तेज रफ्तार कार की टक्कर में बाप-बेटे की जान गई

Amish Kumari by Amish Kumari
December 13, 2025
in देश
दर्दनाक सड़क हादसा! तेज रफ्तार कार की टक्कर में बाप-बेटे की जान गई
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram
  • मुंबई–गोवा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कार सवार पिता-पुत्र की मौत

 

देश में सड़क हादसों की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मुंबई–गोवा नेशनल हाईवे पर एक भीषण दुर्घटना में तेज रफ्तार कार आगे चल रहे कंटेनर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार में सवार 58 वर्षीय अब्दुल सखुर और उनके 25 साल के बेटे सज्जाद की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मुंबई से महाड़ की ओर जा रहे थे। वहीं, कार चला रहा ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।

READ ALSO

Moody’s on India GDP: Indian Economy को लेकर बड़ी खबर, भारत की GDP ग्रोथ 7% रह सकती है: मूडीज ने अनुमान 6% से बढ़ाया

Pakistan Bomb Blast: नमाज के दौरान मस्जिद के पास धमाका, 15 लोगों की मौत; 50 से ज्यादा लोग घायल

हादसे के वक्त कार में अन्य लोग भी मौजूद थे। जानकारी के अनुसार, सज्जाद का करीब 20 वर्षीय बेटा और वाहन चालक भी गाड़ी में सवार थे, जिन्हें दुर्घटना में चोटें आई हैं। दोनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल सज्जाद के छोटे बेटे साजेत खोत को प्राथमिक उपचार के बाद माणगांव उपजिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं, वाहन चालक उस्मान अब्दुल हमीद करविलकर (21 वर्ष), निवासी महाड़, को हल्की चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें कोलाड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यह हादसा मुंबई–गोवा नेशनल हाईवे पर कोलाड क्षेत्र के पुई गांव के नजदीक हुआ।

हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दुर्घटनाग्रस्त कार में फंसे एक व्यक्ति को बाहर निकालने के लिए विशेष उपकरणों की मदद लेनी पड़ी। मौके पर पहुंचे पुलिस बल, बचाव दल और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। हादसे में जान गंवाने वाले दोनों लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए रोहा उपजिला अस्पताल भेजा गया, जबकि घायलों को उपचार के लिए माणगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।

 

इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक सज्जाद की इसी महीने 29 दिसंबर को शादी तय थी, जिसकी तैयारियां चल रही थीं। परिवार में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। जानकारी के अनुसार, सज्जाद के पिता काम के सिलसिले में विदेश में थे और उन्हें लेने के बाद परिवार मुंबई एयरपोर्ट से लौट रहा था। लेकिन रास्ते में यह भीषण हादसा हो गया, जिसमें पिता और बेटे दोनों की जान चली गई। इस हादसे के बाद गोरेगांव क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

Related Posts

अन्य खबर

Moody’s on India GDP: Indian Economy को लेकर बड़ी खबर, भारत की GDP ग्रोथ 7% रह सकती है: मूडीज ने अनुमान 6% से बढ़ाया

September 18, 2026
देश

Pakistan Bomb Blast: नमाज के दौरान मस्जिद के पास धमाका, 15 लोगों की मौत; 50 से ज्यादा लोग घायल

September 18, 2026
देश

UGC NET June 2026 Result: UGC NET जून 2026 रिजल्ट जारी, ये रहा डाउनलोड करने का Direct Link

September 18, 2026
देश

Fire Accident: ज्वालामुखी मंदिर में युवक ने खुद को लगाई आग, मंदिर परिसर में मची अफरा-तफरी

September 18, 2026
देश

Nepal floods: नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या 1,400 के पार, छह हजार से अधिक लोग अब भी लापता

September 17, 2026
देश

Manipur news: मणिपुर में फिर बढ़ी हिंसा, 4 दिन में 6 हत्याएं : 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद

September 17, 2026
Next Post
“किसानों के लिए खुशखबरी: PM किसान योजना से अब सालाना 12,000 रुपये मिल सकते हैं”

"किसानों के लिए खुशखबरी: PM किसान योजना से अब सालाना 12,000 रुपये मिल सकते हैं"

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

आम आदमी पार्टी में बड़ी बगावत, राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों ने पार्टी छोड़ने का किया ऐलान

आम आदमी पार्टी में बड़ी बगावत, राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों ने पार्टी छोड़ने का किया ऐलान

April 24, 2026
मुख्यमंत्री साय ने भारतीय नौसेना दिवस की दी शुभकामनाएं

शाला प्रवेश उत्सव को जनआंदोलन बनाने आगे आएं जनप्रतिनिधि : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

June 15, 2026
वन मंत्री  कश्यप ने पौधा रोपित कर किया ‘वूमन फॉर ट्री’ अभियान का शुभारंभ

वन मंत्री कश्यप ने पौधा रोपित कर किया ‘वूमन फॉर ट्री’ अभियान का शुभारंभ

August 22, 2025
धारकों से जुड़ी बड़ी खबर! 3000 कार्ड किए गए रद्द, अब BPL के 63 हजार से ज्यादा कार्ड पर नजर..

धारकों से जुड़ी बड़ी खबर! 3000 कार्ड किए गए रद्द, अब BPL के 63 हजार से ज्यादा कार्ड पर नजर..

August 21, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhatisgarh News : विशेष लेख : बिजली उपभोक्ता से ऊर्जा दाता बनने की ओर बढ़ते कदम
  • Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल से पूजा के डॉक्टर बनने के सपने को मिला संबल
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में कल से फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट
  • Raigarh News : सेवा संकल्प अभियान: जिले के 2700 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्र 33 हजार दियों से हुआ जगमग
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR