• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, September 30, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

नक्सलियों की खौफनाक वारदात; मुखबिरी के शक में सरेंडर नक्सली की धारदार हथियार से की हत्या

Amish Kumari by Amish Kumari
December 27, 2025
in छत्तीसगढ़
नक्सलियों की खौफनाक वारदात; मुखबिरी के शक में सरेंडर नक्सली की धारदार हथियार से की हत्या
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सली हिंसा एक बार फिर सामने आई है। जिले के एर्रापल्ली गांव में नक्सलियों ने एक आत्मसमर्पित नक्सली की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी। मृतक की पहचान पुनेम बुदरा (28), पिता जोगा के रूप में हुई है। यह वारदात पामेड़ थाना क्षेत्र की है। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई है।

आत्मसमर्पण के बाद गांव में रह रहा था पुनेम

READ ALSO

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में नगरपालिका और पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू, 23 अक्टूबर को प्राथमिक और 30 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची आएगी

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ के मॉल में पार्किंग होगी फ्री, राज्य आयोग ने दिया बड़ा आदेश

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पुनेम बुदरा ने वर्ष 2022 में सुकमा जिले में नक्सली संगठन के सामने आत्मसमर्पण किया था। आत्मसमर्पण के बाद वह पुनर्वास प्रक्रिया से जुड़ा रहा और मई–जून 2025 से अपने पैतृक गांव एर्रापल्ली में रहने लगा था। बताया जा रहा है कि नक्सलियों को उस पर मुखबिरी का शक था, इसी आशंका के चलते उसे निशाना बनाया गया।

 

रात में घर पहुंचे नक्सली, धारदार हथियार से हमला

शुक्रवार देर रात करीब 10 बजे दो नक्सली पुनेम बुदरा के घर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उन्होंने बातचीत के बहाने घर में घुसकर पुनेम पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला किया। गंभीर चोटों के चलते पुनेम की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद नक्सली अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर भाग निकले।

 

 

इलाके में दहशत, सर्च ऑपरेशन तेज

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बल हरकत में आ गए। पामेड़ थाने से अतिरिक्त बल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है और पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है ताकि किसी और अप्रिय घटना को रोका जा सके।

 

आत्मसमर्पित नक्सलियों की सुरक्षा पर सवाल

बस्तर क्षेत्र में आत्मसमर्पण करने वाले कई नक्सलियों को पुनर्वास केंद्रों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद अनेक आत्मसमर्पित नक्सली अपने गांवों में लौटकर सामान्य जीवन जीने की कोशिश कर रहे हैं। पुनेम बुदरा की हत्या के बाद गांवों में रह रहे अन्य आत्मसमर्पित नक्सलियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता खड़ी हो गई है।

 

20 दिन पहले ठेकेदार की हत्या, हिंसा की कड़ी

गौरतलब है कि बीजापुर जिले में बीते 20 दिनों के भीतर यह दूसरी बड़ी नक्सली हत्या है। इससे पहले नक्सलियों ने उत्तर प्रदेश के ठेकेदार इम्तियाज अली की गला काटकर हत्या कर दी थी। ठेकेदार के मुंशी को पहले अगवा किया गया, उसे छुड़ाने पहुंचे ठेकेदार को मारकर जंगल में शव फेंक दिया गया था। यह मामला भी पामेड़ थाना क्षेत्र का ही था।

ढाई साल में भाजपा नेताओं और शिक्षादूतों पर हमले

आंकड़ों के मुताबिक, बस्तर क्षेत्र में बीते ढाई वर्षों में नक्सलियों ने भाजपा के 10 नेताओं और 10 शिक्षादूतों की हत्या की है। इनमें सबसे अधिक मामले बीजापुर जिले से सामने आए हैं, जहां अकेले 5 भाजपा नेताओं को निशाना बनाया गया। दंतेवाड़ा, मोहला-मानपुर और नारायणपुर में भी ऐसी घटनाएं हुई हैं।

बीजापुर पहुंचने पर यह खौफ साफ दिखाई देता है। दिन में राजनीतिक गतिविधियां चलती हैं, लेकिन शाम होते ही नेता और कार्यकर्ता सुरक्षित ठिकानों की ओर लौट जाते हैं। यह घटना बताती है कि नक्सली हिंसा भले कमजोर पड़ी हो, लेकिन खतरा पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में नगरपालिका और पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू, 23 अक्टूबर को प्राथमिक और 30 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची आएगी

September 30, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ के मॉल में पार्किंग होगी फ्री, राज्य आयोग ने दिया बड़ा आदेश

September 29, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें – कलेक्टर नम्रता जैन

September 29, 2026
छत्तीसगढ़

Today Cg News : मुख्यमंत्री दर्शन योजना से वरिष्ठ नागरिकों के तीर्थदर्शन का सपना हुआ साकार

September 29, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : विशेष लेख : बस्तर के जनजातीय बच्चे देश को दिखा रहे नई राह

September 29, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 29, 2026
Next Post
टैक्सपेयर के लिए साल खत्म होने से पहले आयकर विभाग से आया बड़ा अपडेट, जानिए क्या हुआ चेंज

टैक्सपेयर के लिए साल खत्म होने से पहले आयकर विभाग से आया बड़ा अपडेट, जानिए क्या हुआ चेंज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

मत्स्य निरीक्षक के 70 रिक्त पदों के पूर्ति के लिए अभ्यर्थियों के अंतिम चयन सूची जारी

बंगुरसिया वन क्षेत्र में 30 हाथियों का दल सक्रिय, वन विभाग अलर्ट

December 21, 2025
‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर रिलीज, 4 मिनट के ट्रेलर में कॉमेडी-एक्शन का धमाका

‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर रिलीज, 4 मिनट के ट्रेलर में कॉमेडी-एक्शन का धमाका

June 11, 2026
तरबूज फिर बना जानलेवा… पिता की मौत, बेटा वेंटिलेटर पर लड़ रहा जिंदगी की जंग

तरबूज फिर बना जानलेवा… पिता की मौत, बेटा वेंटिलेटर पर लड़ रहा जिंदगी की जंग

May 17, 2026

Chhattisgarh top news: झीरम घाटी केस में फैसला आज, 13 साल बाद 10 आरोपी दोषी करार, हमले में कई दिग्गज कांग्रेस नेताओं की हुई थी मौत

September 16, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में नगरपालिका और पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू, 23 अक्टूबर को प्राथमिक और 30 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची आएगी
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Paris Fashion Week: पेरिस फैशन वीक में Aishwarya Rai का जलवा, लाल बाल और ब्लैक आउटफिट में दिखीं बेहद ग्लैमरस
  • Raigarh News : वरिष्ठ पत्रकार गोपाल नायक का आकस्मिक निधन
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR