• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, October 31, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home खेल

ICC ने वनडे बैटिंग रैंकिंग से विराट कोहली और रोहित शर्मा को हटाया… टॉप 100 से भी हुए गायब…

Amish Kumari by Amish Kumari
August 21, 2025
in खेल
ICC ने वनडे बैटिंग रैंकिंग से विराट कोहली और रोहित शर्मा को हटाया… टॉप 100 से भी हुए गायब…
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

आईसीसी रैंकिंग का हर सप्ताह क्रिकेट फैंस को इंतजार रहता है। लेकिन आईसीसी इसे भी कतई गंभीरता से नहीं लेता, जबकि पूरी दुनिया की नजर इस पर रहती है। बुधवार को एक बार फिर से आईसीसी ने रैंकिंग जारी की, लेकिन उस वक्त दुनिया ताज्जुब में पड़ गई, जब पता चला कि रोहित शर्मा और विराट कोहली वनडे रैंकिंग से अचानक गायब हो गए। बिना कोई वजह बताए, आईसीसी ने उनका नाम हटा दिया। जबकि पिछले सप्ताह ये दोनों खिलाड़ी टॉप 5 में बने हुए थे।

 

READ ALSO

MS Dhoni IPL 2027: धोनी IPL 2027 खेलेंगे या लेंगे संन्यास? ‘पुरानी गाड़ी’ का जिक्र कर दिया बड़ा संकेत

IND vs NZ 2nd T20: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच कल, जानें कब और कहां खेला जाएगा मैच?

 

रोहित और कोहली का नाम अचानक हो गया गायब

 

बुधवार को एक बार फिर से आईसीसी ने अपनी अपडेट वनडे रैंकिंग जारी की। इसमें शुभमन गिल पहले नंबर पर हैं, लेकिन दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के बाबर आजम का नाम आ गया। जबकि पिछले सप्ताह यहां रोहित शर्मा का कब्जा था। पिछले सप्ताह की ही बात की जाए तो रोहित शर्मा 756 की रेटिंग के साथ नंबर दो पर थे और कोहली 736 की रेटिंग के साथ नंबर चार पर थे। लेकिन अब इन दोनों का नाम टॉप 10 से तो छोड़ दीजिए टॉप 100 में भी नजर नहीं आ रहा है। आईसीसी ने इस पूरे मामले को लेकर कुछ कहा तो नहीं है, लेकिन माना जा रहा है कि ये तकनीकी खराबी के कारण हुआ है। जो इससे पहले भी होता रहा है।

कब आईसीसी रैंकिंग से हटता है किसी खिलाड़ी का नाम

 

ऐसा नहीं है कि आईसीसी अपनी रैंकिंग से किसी खिलाड़ी को हटा नहीं सकता, लेकिन ऐसा तभी होता है, जब कोई खिलाड़ी लंबे समय तक किसी फॉर्मेट से बाहर रहता है या फिर उससे रिटायरमेंट ले लेता है। रोहित शर्मा और विराट कोहली अब टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से रिटायर हो गए हैं, इसलिए उन्हें वहां से हटा दिया गया है, लेकिन रोहित और कोहली अभी वनडे तो खेल रहे हैं। इसके बाद भी उन्हें यहां से हटाना समझ से परे है।

आईसीसी का रैंकिंग को लेकर नियम

रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अपना आखिरी वनडे मुकाबला मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान खेला था, तब इस आईसीसी टूर्नामेंट का फाइनल था, ये मैच मार्च में खेला गया था। यानी उन्हें आखिरी मैच खेले हुए अभी करीब पांच महीने हुए हैं। आईसीसी के नियमों के अनुसार कोई खिलाड़ी अगर 9 से 12 महीने तक कोई वनडे और टी20 मैच नहीं खेलता है तो उसे बाहर किया जा सकता है, लेकिन अभी रोहित और विराट को इतना वक्त नहीं हुआ है। उम्मीद है कि जल्द ही आईसीसी की ओर से इस बारे में पूरी जानकारी दी जाएगी, ताकि तस्वीर साफ हो सके।

Related Posts

खेल

MS Dhoni IPL 2027: धोनी IPL 2027 खेलेंगे या लेंगे संन्यास? ‘पुरानी गाड़ी’ का जिक्र कर दिया बड़ा संकेत

October 25, 2026
खेल

IND vs NZ 2nd T20: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच कल, जानें कब और कहां खेला जाएगा मैच?

October 23, 2026
खेल

IND vs NZ: भारत ने 4 विकेट से जीता पहला टी20 मैच, सीरीज में 1-0 से बनाई बढ़त

October 22, 2026
खेल

IND vs NZ: भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला टी20 मैच आज, जानें कब और कहां देखें लाइव मैच

October 22, 2026
खेल

IND vs NZ T20I Series: 22 अक्टूबर से टीम इंडिया और न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का होगा आगाज, तीन मैचों के टिकट हुए SOLD OUT

October 20, 2026
खेल

IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज के बीच पांचवां टी20 मैच आज, जानें कहां लाइव देखें

October 17, 2026
Next Post
उप मुख्यमंत्री ने ‘वीमेन फॉर ट्रीज’ अभियान का किया राज्य स्तरीय शुभारंभ

उप मुख्यमंत्री ने 'वीमेन फॉर ट्रीज' अभियान का किया राज्य स्तरीय शुभारंभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

पिकअप चालक हत्याकांड में बड़ा फैसला; आरोपी को आजीवन कारावास, उधारी के विवाद में की थी हत्या

पिकअप चालक हत्याकांड में बड़ा फैसला; आरोपी को आजीवन कारावास, उधारी के विवाद में की थी हत्या

March 29, 2026
दर्दनाक ट्रेन हादसा! राजधानी एक्सप्रेस से टक्कर में आधे दर्जन से अधिक हाथीयों की हुयी मौत; पटरी से उतरे 5 डिब्बे

केंद्र सरकार की बड़ी सौगात: दिल्ली, हरियाणा समेत 4 राज्यों में 389 किलोमीटर नए ट्रैक बिछेंगे, कनेक्टिविटी और विकास को मिलेगी रफ्तार

February 14, 2026

UPI: 2,000 रुपये तक UPI Payment पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, सरकार ने जारी किया गजट नोटिफिकेशन

September 15, 2026

HDFC Loan Rates: इस प्राइवेट बैंक ने किया लोन के ब्याज दरों में बदलाव, घटाया MCLR, जानें नए लेंडिंग रेट्स

October 10, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • CG Weather Today: छत्तीसगढ़ के इन जिलों में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट, बीजापुर जिले के लिए दोबारा येलो अलर्ट
  • ISRO NVS-03 Launch: ISRO ने लॉन्च किया NVS-03 सैटेलाइट, जानें कैसे करता है काम
  • Health And Fitness: सेहत का खजाना है ये छोटे छोटे सीड्स, हार्ट हेल्थ से लेकर हड्डियों तक पहुंचाते है फायदे
  • Rashifal: आज इन राशि वालों का भाग्य रहेगा मजबूत, नई नौकरी की तलाश होगी खत्म, पढ़िए 31 अक्टूबर का राशिफल!
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR