वैसे तो कब्ज की समस्या काफी लोगो में देखने को मिलती है लेकिन इसके लक्ष्ण आपको बताते है कि यदि कब्ज हुआ है तो सुबह के समय पेट साफ नहीं होता है, जिसकी वजह से पूरा दिन खराब हो जाता है। ज्यादातर लोग इस परेशानी को जल्दी से जान नहीं पाते हैं। या फिर उनके लक्ष्ण पकड़ नी पाते। जानकारी के अनुसार दरअसल,पेट से जुड़ी समस्याएं बहुत जटिल होती हैं। अगर आपका पेट ठीक है तो समझिए आप एकदम सेहतमंद हैं। आज हम आपको कब्ज की परेशानी को कैसे पहचानें और सुबह के समय किन नाश्ते को अपनी डाइट में शामिल कर कब्ज से राहत पा सकते हैं इन सब कि जानकारी विस्तार से बताते है।
कैसे पहचानें कब्ज की परेशानी?
कब्ज की समस्या में हफ़्ते में तीन बार से कम मल त्याग होता है, जिसमें मल कठोर, सूखा या गाढ़ा हो सकता है, और मल त्यागने में दर्द या मुश्किल होती है। दि कब्ज लंबे समय तक बना रहे, तेज दर्द हो, या मल में खून आए, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। इस समस्या से बचने के लिए हाई-फाइबर वाला आहार लें और खूब पानी पिएं।

पेट साफ करने के लिए सुबह करें ये काम:
गुनगुना पानी पीना: सुबह उठकर सबसे पहले एक गिलास गुनगुना पानी पीना पिएं। गुनगुना पानी पीने से शरीर डिटॉक्स होता है और टॉक्सिन आसानी से बाहर निकल जाते हैं। जिन लोगों को कब्ज की शिकायत नहीं है वह भी सुबह खाली पेट गर्म पानी पिएं

ओटमील को नाश्ते में करें शामिल: ओटमील सुबह के लिए एक हेल्दी नाश्ता होता है। इसमें भरपूर मात्रा में फैटी एसिड, ओमोगा 3,फोलेट और पोटैशियम होता है। इससे आंतो को साफ होने में मदद मिलती है, और कब्ज से छुटकारा मिलता है।
4 भीगे बादाम का करें सेवन:

रात को चार से पांच बादाम को पानी में भीगो कर रख दें और सुबह इसे खाली पेट खाएं। इससे आपको प्रोटीन फाइबर, ओमेगा 3, फैटी एसिड और कई तरह के प्रोटीन प्राप्त होंगे। रोजाना चार से पांच बादाम खाने से आपको कब्ज से राहत मिलेगी।
फाइबर से भरपूर फलों का करें सेवन:

आप अपने सुबह के नाश्ते में सेब और केले जैसे फाइबर से भरपूर फलों को शामिल कर सकते हैं, इससे विटामिन सी मिलेगा। जो कब्ज में बहुत फायदेमंद रहता है, विटामिन सी से पाचन क्रिया बेहतर होती है शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।
खूब पिएं पानी: अपने आप को हाइड्रेटेड रखने के लिए और बेहतर पाचन के लिए दिनभर में खूब पानी पिएं। दिन भर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से पेट साफ रखने में मदद मिलती है।

पेट साफ न होने की वजह से पेट में जलन, दर्द, मरोड़ और पेट फूलने जैसी समस्याएं होती हैं, जिसकी वजह से व्यक्ति ठीक तरह से खा-पी भी नहीं पाता है, न ही किसी काम में मन लगता है।
















