• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, June 23, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

बिहार चुनाव में बीजेपी ने 101 सीटों पर चुनाव लड़कर 89 सीटें जीती, यहां जानिए किसे मिली कितनी सीटें

Amish Kumari by Amish Kumari
November 15, 2025
in देश
बिहार चुनाव में बीजेपी ने 101 सीटों पर चुनाव लड़कर 89 सीटें जीती, यहां जानिए किसे मिली कितनी सीटें
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

बिहारी के सियासी मैदान में अगर क्रिकेट की भाषा इस्तेमाल करें, तो NDA ने इस बार ‘सेंचुरी’ नहीं, बल्कि ‘डबल सेंचुरी’ मार दी। 14 नवंबर 2025 को आए बिहार विधानसभा चुनावों के नतीजों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का जलवा बरकरार है। कुल 243 सीटों वाली इस सभा में NDA ने 202 सीटें जीतकर भारी बहुमत हासिल किया, जबकि महागठबंधन को सिर्फ 35 सीटें नसीब हुईं। NDA की इस जीत में सबसे बड़ा योगदान बीजेपी का रहा, जिसने कुल मिलाकर 89 सीटों पर जीत दर्ज की। 2020 से तुलना करें तो बीजेपी ने न सिर्फ अपनी सीटों में इजाफा किया, बल्कि स्ट्राइक रेट (यानी लड़ी गई सीटों पर जीत का प्रतिशत) भी शानदार रखा।

READ ALSO

Oracle में बड़ी छंटनी! AI की वजह से कंपनी ने निकाल दिए 21,000 कर्मचारी; आगे भी हो सकती है छंटनी!

‘राजा शिवाजी’ से लेकर ‘ग्राम चिकित्सालय’ तक, इस हफ्ते OTT पर रिलीज होगा धमाकेदार फिल्में और सीरीज

88.1 के स्ट्राइक रेट से 89 ‘रन’

बता दें कि बीजेपी ने 2020 के विधानसभा चुनावों में 110 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे और 74 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, इस बार पार्टी ने 101 सीटों पर उम्मीदवार उतारे और 89 सीटों पर कब्जा किया। कई सीटें ऐसी रहीं जहां बीजेपी के उम्मीदवार एक हजार से भी कम वोटों के अंतर से हारे, वरना यह आंकड़ा और बेहतर हो सकता था। इस तरह देखा जाए तो जहां 2020 के चुनावों में बीजेपी ने 67.3 फीसदी के स्ट्राइक रेट से 110 में से 74 सीटें जीती थीं, वहीं इस बार पार्टी को 101 सीटों में से 89 पर जीत मिली और स्ट्राइक रेट 88.1 फीसदी रहा। इस तरह देखा जाए तो पिछले 5 सालों में बीजेपी ने अपने प्रदर्शन में जबरदस्त सुधार किया।

NDA में सबसे आगे रही बीजेपी

पूरे NDA की बात करें तो भी बीजेपी का स्ट्राइक रेट सबसे अच्छा रहा। गठबंधन में दूसरे नंबर पर जेडीयू रही जिसने 101 सीटों पर चुनाव लड़कर 85 सीटें हासिल की और उसका स्ट्राइक रेट 84.16 रहा। वहीं, चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने 28 सीटों पर चुनाव लड़ा, और 67.86 के स्ट्राइक रेट से 19 सीटें जीतीं। केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने 6 सीटों पर चुनाव लड़कर 5 सीटें हासिल कीं और उसका स्ट्राइक रेट 83.33 फीसदी रहा। इसके अलावा उपेंद्र कुशवाहा की राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने 66.67 के स्ट्राइक रेट से 6 में से 4 सीटें जीतीं। इस तरह देखा जाए तो गठबंधन में 88.1 फीसदी के स्ट्राइक रेट के साथ BJP सबसे आगे रही।

बीजेपी की प्रचंड जीत का राज

बीजेपी की इस शानदार जीत के कई कारण गिनाए जा सकते हैं लेकिन उनमें सबसे ऊपर संगठन की ताकत है। बीजेपी ने बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को जुटाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह की रैलियों ने जोश भरा। बीजेपी ने पारंपरिक सीटों के अलावा उन इलाकों में भी पैठ बनाई, जहां पहले चुनौती ज्यादा थी। मसलन, मुस्लिम बहुल इलाकों में भी पार्टी ने कुछ सीटें छीनीं, जो 2020 में महागठबंधन का गढ़ रहे थे। दूसरा, बीजेपी को इस बार गठबंधन के साथियों का भी अच्छा साथ मिला और माना जा रहा है कि घटक दल एक दूसरे को अपने वोट अच्छी तरह ट्रांसफर करा पाए। कुल मिलाकर, एनडीए का स्ट्राइक रेट 83% से ऊपर रहा, जो कि शानदार है।

विपक्ष का हुआ बेहद बुरा हाल

वहीं, दूसरी तरफ विपक्ष की कहानी उल्टी है। आरजेडी ने 143 सीटों पर लड़ा, लेकिन सिर्फ 25 जीतीं। कांग्रेस का हाल तो और बुरा रहा, उसे 61 सीटों पर सिर्फ 6 मिलीं, यानी कि स्ट्राइक रेट 10 फीसदी से भी कम रहा। प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने सभी 243 पर लड़ा, लेकिन एक भी नहीं जीत पाई। माना जा रहा है कि जन सुराज ने अलग-अलग सीटों पर NDA और महागठबंधन के उम्मीदवारों के वोट काटे। AIMIM ने कुल मिलाकर 25 सीटों पर चुनाव लड़कर 5 सीटें जीतीं, और कह सकते हैं कि विपक्षी दलों में उसका स्ट्राइक रेट सबसे अच्छा रहा।

महागठबंधन के खाते में अब तक 34 सीटें आई हैं. आरजेडी एक सीट पर आगे चल रही है.

पार्टीवार आंकड़े इस प्रकार हैं –

बीजेपी – 87

जेडीयू – 82

आरजेडी – 24

एलजेपी (आर) – 18

कांग्रेस – 6

एआईएमआईएम – 5

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) – 5

राष्ट्रीय लोक मोर्चा – 4

सीपीआई(एमएल) – 2

सीपीएम – 1

इंडियन इनक्लूसिव पार्टी – 0 (एक सीट पर आगे)

बहुजन समाज पार्टी – 0 (एक सीट पर आगे)

Related Posts

Oracle में बड़ी छंटनी! AI की वजह से कंपनी ने निकाल दिए 21,000 कर्मचारी; आगे भी हो सकती है छंटनी!
देश

Oracle में बड़ी छंटनी! AI की वजह से कंपनी ने निकाल दिए 21,000 कर्मचारी; आगे भी हो सकती है छंटनी!

June 23, 2026
‘राजा शिवाजी’ से लेकर ‘ग्राम चिकित्सालय’ तक, इस हफ्ते OTT पर रिलीज होगा धमाकेदार फिल्में और सीरीज
देश

‘राजा शिवाजी’ से लेकर ‘ग्राम चिकित्सालय’ तक, इस हफ्ते OTT पर रिलीज होगा धमाकेदार फिल्में और सीरीज

June 23, 2026
पहले दिन कितना सब्सक्राइब हुआ आईपीओ? जानिए आज का GMP प्राइस और निवेशकों का रिस्पॉन्स
देश

आज से खुलेगा वॉटरवेज लीजर टूरिज्म का IPO, ₹585 करोड़ जुटाने की तैयारी, चेक करें प्राइस बैंड और GMP

June 23, 2026
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, नीट री-एग्जाम के लिए 22 जून तक भारत में Telegram बैन
देश

भारत में Telegram प्रतिबंध खत्म, लेकिन कई यूजर्स अब भी परेशान! मैसेज भेजने में हो रही परेशानी

June 23, 2026
झुगी बस्ती में लगी भीषण आग, 30 झोपड़ियां जलकर राख; 24 दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद
देश

झुगी बस्ती में लगी भीषण आग, 30 झोपड़ियां जलकर राख; 24 दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद

June 23, 2026
FSSAI का बड़ा एक्शन, बिकानेरवाला समेत 14 कंपनियों को भेजा नोटिस, जानें पूरा मामला
देश

FSSAI का बड़ा एक्शन, बिकानेरवाला समेत 14 कंपनियों को भेजा नोटिस, जानें पूरा मामला

June 23, 2026
Next Post
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू होने से पहले साय सरकार का बड़ा फैसला, समिति प्रबंधकों को नौकरी से निकालने का दिया आदेश

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू होने से पहले साय सरकार का बड़ा फैसला, समिति प्रबंधकों को नौकरी से निकालने का दिया आदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

अध्यापन कार्य हेतु शिक्षकों की पात्र अपात्र की सूची जारी

अध्यापन कार्य हेतु शिक्षकों की पात्र अपात्र की सूची जारी

July 30, 2025
युवाओं के सहयोग से विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा – किरण सिंह देव

युवाओं के सहयोग से विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा – किरण सिंह देव

August 19, 2025
स्किल डेव्हलपमेंट से जुड़कर जशपुर अंचल की बेटियां बन रही हैं आत्मनिर्भर

स्किल डेव्हलपमेंट से जुड़कर जशपुर अंचल की बेटियां बन रही हैं आत्मनिर्भर

August 17, 2025
छत्तीसगढ़ में आज 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, इन इलाकों में कहर बरपा रहा मॉनसून….

छत्तीसगढ़ में आज 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, इन इलाकों में कहर बरपा रहा मॉनसून….

September 23, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • Oracle में बड़ी छंटनी! AI की वजह से कंपनी ने निकाल दिए 21,000 कर्मचारी; आगे भी हो सकती है छंटनी!
  • छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा; मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों की नाव बांध में पलटी, सर्च ऑपरेशन जारी
  • पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार,महिला संबंधी अपराध में घरघोड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई
  • ‘राजा शिवाजी’ से लेकर ‘ग्राम चिकित्सालय’ तक, इस हफ्ते OTT पर रिलीज होगा धमाकेदार फिल्में और सीरीज
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR