• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, September 22, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

“ऑपरेशन अंकुश” में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के तीन अलग-अलग ठिकानों पर रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ रेड, 5 सट्टा खाईवाल गिरफ्तार

Amish Kumari by Amish Kumari
May 8, 2026
in रायगढ़
“ऑपरेशन अंकुश” में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के तीन अलग-अलग ठिकानों पर रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ रेड, 5 सट्टा खाईवाल गिरफ्तार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

*8 मई, रायगढ़* । रायगढ़ जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत थाना साइबर और कोतवाली पुलिस ने सीएसपी श्री मयंक मिश्रा, डीएसपी साइबर उन्नति ठाकुर के नेतृत्व में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के खिलाफ एक और बड़ी समन्वित कार्रवाई की। पुलिस टीम ने शहर के तीन अलग-अलग स्थानों पर ताबड़तोड़ रेड कर पांच सक्रिय सट्टा खाईवालों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से करीब 2 लाख 70 हजार रुपये नकद, नोट गिनने की मशीन, महंगे मोबाइल फोन सहित कुल लगभग 4 लाख 70 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

READ ALSO

Raigarh News : मुख्य मार्ग पर दो पक्षों के बीच मारपीट और गाली-गलौज के वायरल वीडियो पर रायगढ़ पुलिस का सख्त एक्शन

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह की नौवीं संध्या में कथकली, ओड़िसी, लोक संगीत और सूफी गायन की रहेगी धूम

🚨 *कोतरारोड़ बायपास पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा, साकेत सिंघानिया गिरफ्तार*

पहली कार्रवाई में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कोतरारोड बायपास स्थित आर.एस. ट्रेडिंग कंपनी के ऑफिस में मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां साकेत सिंघानिया को मोबाइल फोन के जरिए आईपीएल मैचों पर हार-जीत का ऑनलाइन सट्टा संचालित करते पकड़ा गया। जांच में उसके मोबाइल फोन में ऑनलाइन बेटिंग आईडी, व्हाट्सएप चैट, यूपीआई बारकोड और रकम के लेनदेन से जुड़े डिजिटल साक्ष्य मिले। आरोपी ने पूछताछ में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सट्टा नेटवर्क संचालित करना स्वीकार किया। उसके कब्जे से विवो मोबाइल और आईफोन-13 प्रो जब्त किया गया तथा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

🚨 *पंजाब नेशनल बैंक के पास सट्टा नेटवर्क का खुलासा, महिला सहित तीन आरोपी पकड़े गए*

दूसरी कार्रवाई में पुलिस को सूचना मिली कि पुराना पंजाब नेशनल बैंक के पास एक राशन दुकान में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित किया जा रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रितेश डालमिया को मोबाइल फोन के माध्यम से सट्टा खिलाते रंगे हाथ पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों पिंटू हलवाई, रौनक मोदनवाल और प्रियंका हलवाई के साथ नेटवर्क संचालित करना बताया। आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस टीम ने चांदमारी क्षेत्र में दबिश देकर पिंटु हलवाई के भतीजे रौनक मोदनवाल और उसकी पत्नी प्रियंका हलवाई को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से आईफोन, विवो मोबाइल, सैमसंग मोबाइल, 2 लाख 69 हजार रुपये नकद तथा नोट गिनने की इलेक्ट्रॉनिक मशीन बरामद की गई। यह कार्रवाई पूरे सट्टा नेटवर्क की वित्तीय गतिविधियों को उजागर करने वाली साबित हुई।

🚨 *कार्मेल स्कूल के पास किराए के मकान से संचालित हो रहा था ऑनलाइन सट्टा, प्रदीप पाण्डेय गिरफ्तार*

तीसरी कार्रवाई में पुलिस को सूचना मिली कि संजय मैदान रामभांठा क्षेत्र में एक किराए के मकान के दूसरे तल से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित किया जा रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर प्रदीप कुमार पाण्डेय को पकड़ा। जांच में उसके मोबाइल फोन में क्रिकेट गुरु एप, फोन-पे ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड तथा सट्टे की रकम के डिजिटल लेनदेन के स्क्रीनशॉट मिले। पूछताछ में आरोपी ने पिंटू हलवाई, रौनक हलवाई और प्रियंका हलवाई के साथ मिलकर आईपीएल मैचों पर सट्टा खिलाना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से विवो मोबाइल जब्त किया गया जिसमें लगभग 89 हजार 950 रुपये के डिजिटल लेनदेन के साक्ष्य मिले। आरोपी पिंटू हलवाई फरार है जिसे तीनों मामले में आरोपी बनाया गया है ।

कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल, थाना प्रभारी साइबर निरीक्षक विजय चेलक, एसआई ऐनु देवांगन, एएसआई गौतम ठाकुर, अमृत मिंज, विल्फ्रेड मसीह, नंद कुमार सारथी, प्रधान आरक्षक दुर्गेश सिंह, बृजलाल गुर्जर आरक्षक धनंजय कश्यप प्रशांत पण्डा, उत्तम सारथी, महिला आरक्षक हेमलता लकड़ा और हमराह स्टाफ शामिल रहे ।

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* :

*“ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा युवाओं और समाज को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से नुकसान पहुंचाने वाला अपराध है। रायगढ़ पुलिस ऐसे संगठित अपराधों के खिलाफ तकनीकी और जमीनी स्तर पर लगातार कार्रवाई कर रही है। जो भी व्यक्ति इस अवैध कारोबार में संलिप्त पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”*

*गिरफ्तार आरोपी*-
1. प्रदीप कुमार पाण्डेय पिता स्व० दीनदयाल पाण्डेय उम्र 52 वर्ष निवासी संजय मैदान रामभांठा रायगढ़ 2. रितेश डालमिया पिता अजय डालमिया उम्र 28 वर्ष साकिन बीड़पारा रायगढ़
3. प्रियंका हलवाई पति पिंटु हलवाई उम्र 37 वर्ष साकिन चांदमारी फायरबिग्रेड आफिस के पीछे रायगढ़
4. रौनक मोदननवाल पिता संतोष मोदनवाल उम्र 19 वर्ष साकिन चांदमारी फायरबिग्रेड आफिस रायगढ़
5. साकेत सिंघानिया पिता प्रदीप कुमार सिंघानिया उम्र 37 वर्ष निवासी गजानंदपूरम कोतरारोड रायगढ़

*कुल जप्ती*

2 लाख 70 हजार रूपये नकद, एक गेबलर कंपनी का नोट गिनने का ईलेक्ट्रनिक मशीन, 2 आईफोन, 1 वन पल्स, 2 विवो, 1 सैमसंग मोबाइल

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : मुख्य मार्ग पर दो पक्षों के बीच मारपीट और गाली-गलौज के वायरल वीडियो पर रायगढ़ पुलिस का सख्त एक्शन

September 22, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह की नौवीं संध्या में कथकली, ओड़िसी, लोक संगीत और सूफी गायन की रहेगी धूम

September 22, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह: ओडिसी नृत्य में नैना कुसुम ने प्रस्तुत किया दुर्गा तांडव

September 22, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: आठवीं संध्या में मायरा ने दी कथक की प्रस्तुति

September 22, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ में हाईटेक आधार सेवा केंद्र शुरू, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया शुभारंभ

September 21, 2026
रायगढ़

Raigarh News : उद्योगों में पर्यावरणीय मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें-कलेक्टर

September 21, 2026
Next Post
भूपदेवपुर पुलिस को बड़ी सफलता, 24 घंटे के भीतर 16 वर्षीय गुम बालिका दस्तयाब, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

भूपदेवपुर पुलिस को बड़ी सफलता, 24 घंटे के भीतर 16 वर्षीय गुम बालिका दस्तयाब, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

ज्यादा चीनी-नमक और फैट वाले फूड पर लगेगा लाल लेबल, जानें FSSAI के नए प्रस्ताव में क्या है ?

ज्यादा चीनी-नमक और फैट वाले फूड पर लगेगा लाल लेबल, जानें FSSAI के नए प्रस्ताव में क्या है ?

August 29, 2026
अमर अग्रवाल को मिला “सदस्यता रत्न सम्मान”, 10,294 नए सदस्य जोड़े

अमर अग्रवाल को मिला “सदस्यता रत्न सम्मान”, 10,294 नए सदस्य जोड़े

August 3, 2025
छत्तीसगढ़ में 24 से 27 सितंबर तक रायगढ़ समेत 16 जिलों में भरी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

छत्तीसगढ़ में 24 से 27 सितंबर तक रायगढ़ समेत 16 जिलों में भरी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

September 24, 2025

OnePlus: 5850mAh की बैटरी के साथ OnePlus ने भारत में लॉन्च किया दमदार फोन, जानें कीमत और फीचर्स

September 18, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • TRAI New Rules for Telecom Companies: अब नहीं होगी महंगे रिचार्ज की टेंशन, टेलीकॉम कंपनियों को लाना होगा बिना डेटा वाला सस्ता रिचार्ज प्लान
  • Screen Guards ISI Mark : BIS तय करेगा मोबाइल के टेम्पर्ड ग्लास क्वालिटी, 1 अप्रैल से नया नियम होगा लागू
  • Raigarh News : मुख्य मार्ग पर दो पक्षों के बीच मारपीट और गाली-गलौज के वायरल वीडियो पर रायगढ़ पुलिस का सख्त एक्शन
  • Prem Keetanu Trailer : वीर पहाड़िया और अपारशक्ति खुराना की ‘प्रेम कीटाणु’ का ट्रेलर रिलीज, ट्रेलर में दिखा कॉलेज रोमांस, कंफ्यूजन और कॉमेडी का तड़का!
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR