• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, October 1, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home खेल

IND vs SL Semifinal: टीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रन से हराया, फाइनल में पाकिस्तान से होगी भिड़ंत

Amish Kumari by Amish Kumari
October 1, 2026
in खेल
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

IND vs SL Semifinal भारत ने एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। भारत ने 170 रन का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 45 रन पर सिमट गई। अब तीन अक्तूबर को स्वर्ण पदक के लिए भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे।

 

READ ALSO

Shubman Gill: शुभमन गिल ने रचा इतिहास, वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने

Asian Games 2026: Asian Games में भारत की सेमीफाइनल में एंट्री, फाइनल में हो सकता है India vs Pakistan महामुकाबला

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने एशियाड के सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रन से हरा दिया है। भारत ने 170 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 9.5 ओवर में 45 रन पर सिमट गई। अब तीन अक्तूबर को स्वर्ण पदक के लिए भारत का सामना साहिबजादा फरहान की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम से होगा। 124 रन से जीत भारत की श्रीलंका पर सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले भारत की श्रीलंका पर रनों के अंतर से सबसे बड़ी जीत 93 रन की थी। भारत ने 2017 में कटक में श्रीलंका को 93 रन से हराया था। भारतीय महिला क्रिकेट टीम लगातार दूसरी बार स्वर्ण जीत चुकी है। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम भी लगातार दूसरी बार स्वर्ण जीतने उतरी है। हांगझोउ में 2023 में ऋतुराज गायकवाड़ की अगुआई में भारत ने स्वर्ण पदक जीता था।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 169 रन बनाए। ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। वैभव ने 21 गेंद में छह चौके और दो छक्के की मदद से 38 रन की पारी खेली। वहीं, ईशान 46 गेंद में चार चौके और पांच छक्के की मदद से 80 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके अलावा छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। अभिषेक शर्मा सात रन, संजू सैमसन सात रन, अक्षर पटेल आठ रन, तिलक वर्मा दो रन और शिवम दुबे तीन रन बनाकर आउट हुए। वॉशिंगटन सुंदर सात रन बनाकर नाबाद रहे। कप्तान श्रेयस अय्यर 13 रन बना सके। श्रीलंका की ओर से थारिंदु रत्नायके और कप्तान सहान अराचिगे ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, वानुजा सहान, लसिथ क्रूसपूले और नुवानिदु फर्नांडो को एक-एक विकेट मिला।

श्रीलंका के छह बल्लेबाज खाता नहीं खोल पाए

170 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका टीम कभी मुकाबले में दिखी ही नहीं। उसके शीर्ष तीन बल्लेबाज तो खाता ही नहीं खोल सके। सिर्फ नुवानिदु फर्नांडो ने दहाई का आंकड़ा पार किया। वह 15 रन बना सके। सिनेथ जयवर्धने, लसिथ क्रूसपूले, सोहन डी लिवेरा, अशेन बंडारा और बिनुरा फर्नांडो खाता खोले बिना आउट हुए। वहीं, कप्तान सहान अराचिगे ने नौ रन बनाए। चमिका करुणारत्ने चार रन, वानुजा सहान एक रन और थारिंदु रत्नायके पांच रन बनाकर आउट हुए। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा को दो-दो विकेट मिले। वॉशिंगटन सुंदर ने एक विकेट लिया। श्रीलंका के तीन खिलाड़ी रन आउट हुए। इस तरह पूरी टीम 9.5 ओवर में 45 रन पर सिमट गई।

 

Related Posts

खेल

Shubman Gill: शुभमन गिल ने रचा इतिहास, वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने

September 30, 2026
खेल

Asian Games 2026: Asian Games में भारत की सेमीफाइनल में एंट्री, फाइनल में हो सकता है India vs Pakistan महामुकाबला

September 28, 2026
खेल

India vs West Indies: भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे आज, जानें कब और कहां देखें मैच

September 27, 2026
खेल

Asian Games: Asian Games 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, छत्तीसगढ़ की संजू देवी ने भी निभाई थी अहम भूमिका…

September 26, 2026
खेल

Asian Games 2026: एशियन गेम्स में Gulveer Singh ने 10,000 मीटर रेस में जीता सिल्वर मेडल..

September 25, 2026
खेल

IND vs WI: कब शुरू होगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच मैच, यहां जानें तीनों मैचों की तारीख, समय और वेन्यू

September 25, 2026
Next Post

Chhatisgarh News : आदिवासी विद्यार्थियों को मिलेंगी आधुनिक शिक्षा और आवासीय सुविधाएं, जशपुर में एकलव्य विद्यालयों के नए भवनों का निर्माण तेज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को बढावा

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण को बढावा

August 20, 2025
हमारा तिरंगा पूर्वजों के वर्षों के संघर्षों और बलिदान का जीवंत प्रतीक : मुख्यमंत्री  साय

हमारा तिरंगा पूर्वजों के वर्षों के संघर्षों और बलिदान का जीवंत प्रतीक : मुख्यमंत्री साय

August 14, 2025

NEET-PG 2026: NEET-PG 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, यहां चेक करें स्कोर

September 24, 2026
ऑनलाइन गेमिंग पर 1 अक्टूबर से होगा लागू होगा नया कानून, पैसा लगाकर खेले जाने पर लगेगा प्रतिबंध…

ऑनलाइन गेमिंग पर 1 अक्टूबर से होगा लागू होगा नया कानून, पैसा लगाकर खेले जाने पर लगेगा प्रतिबंध…

September 19, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Small Savings Schemes Rates: स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं, लगातार 10वीं तिमाही में भी दरें स्थिर
  • Chhatisgarh Samachar : विशेष लेख : डस्टबिन में मिला एक फटा पन्ना, उसी ने दिखाई आत्मनिर्भरता की राह’’
  • Petrol-Diesel Tax: आज से बदल गया डीजल और ATF पर विंडफॉल टैक्स, डीजल पर ₹4 और ATF पर ₹4.5 प्रति लीटर की कटौती
  • Chhatisgarh News : आदिवासी विद्यार्थियों को मिलेंगी आधुनिक शिक्षा और आवासीय सुविधाएं, जशपुर में एकलव्य विद्यालयों के नए भवनों का निर्माण तेज
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR