• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, September 9, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home खेल

भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से हराया, सीरीज में 2-0 से कब्जा

Amish Kumari by Amish Kumari
July 26, 2026
in खेल
भारत ने जिम्बाब्वे को 90 रन से हराया, सीरीज में 2-0 से कब्जा
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

इशान किशन (81) और तिलक वर्मा (नाबाद 60) की आक्रामक अर्धशतकीय पारियों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने शनिवार को दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में जिम्बाब्वे को 90 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली।

 

READ ALSO

IND A vs AUS A: ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, रुतुराज गायकवाड बने कप्तान

IND vs AFG: 13 सितंबर से शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान का पहला टी20, जानिए कब और कहां देखें लाइव मुकाबला?

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 219 रन बनाए थे। जीत के लिए 220 रन का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम की शुरुआत आक्रामक रही, लेकिन नौ ओवर के भीतर पांच विकेट गंवाने के बाद उसकी हार लगभग तय हो गई। पूरी टीम 17.5 ओवर में 129 रन पर सिमट गई। इस जीत के साथ भारतीय टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर ने आयरलैंड (0-2) और इंग्लैंड (0-4) में लगातार दो श्रृंखलाओं में मिली हार के बाद पहली बार बतौर कप्तान श्रृंखला जीत दर्ज की।दक्षिण-एशियाई और प्रवासी

 

जिम्बाब्वे की ओर से ब्रायन बेनेट ने 19 गेंदों में 32 रन बनाकर तेज शुरुआत दिलाई। उन्होंने पदार्पण कर रहे तेज गेंदबाज यश ठाकुर पर छक्का और चौका जड़ा, लेकिन अगली ही कोशिश में विकेटकीपर किशन ने उनका कैच लपक लिया। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने मेजबान बल्लेबाजों को संभलने का कोई मौका नहीं दिया। रेयन बर्ल (20) और तादिवानाशे मारुमनी (24) कुछ संघर्ष जरूर किया, लेकिन भारतीय आक्रमण के सामने कोई बड़ी साझेदारी नहीं बन सकी।

 

भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन

India Vs Zimbabwe 2nd T20I Highlights अभिषेक शर्मा ने 17 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि पदार्पण कर रहे यश ठाकुर (30 रन पर दो विकेट) और प्रिंस यादव (10 रन पर दो विकेट) ने दो-दो विकेट झटके। तिलक और शिवम दुबे को एक-एक सफलता मिली। भारत की इस शानदार जीत के बीच प्रिंस यादव की चोट चिंता का विषय रही। मांसपेशियों में खिंचाव के कारण वह गेंदबाजी के दौरान मैदान छोड़कर बाहर चले गए, जिससे टीम के चोट प्रबंधन को लेकर सवाल खड़े हो सकते हैं।

 

इस जीत की नींव भारत की दमदार बल्लेबाजी ने रखी। पहले बल्लेबाजी का आमंत्रण मिलने पर भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 29 रन के स्कोर तक अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए। ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ किशन ने इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर (25) के साथ तीसरे विकेट के लिए 66 रन और फिर तिलक के साथ चौथे विकेट के लिए 94 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी कर टीम को संकट से उबारा।दक्षिण-एशियाई और प्रवासी

 

इशान और तिलक ने खेली धमाकेदार पारियां

किशन ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाते हुए 31 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और इसके बाद अगली 31 रन केवल 13 गेंदों में बनाकर रनगति को तेज कर दिया। उनकी पारी की खासियत लेग साइड पर लगाए गए दमदार शॉट रहे। उन्होंने ऑफ स्पिनर बेनेट की गेंदों पर मिडविकेट क्षेत्र में लगातार दो चौके जड़े, जबकि तेज गेंदबाज ब्रैड इवांस के ओवर में दो चौके और एक शानदार छक्का लगाकर दबाव बनाया। तिलक ने भी दूसरे छोर से अपनी स्ट्राइक रेट को लेकर उठ रहे सवालों का करारा जवाब दिया। उन्होंने महज 23 गेंदों में अर्धशतक पूरा करते हुए आक्रामक बल्लेबाजी की। तिलक ने जिम्बाब्वे के प्रमुख तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी के एक ओवर में लगातार तीन चौके लगाए। उन्होंने इवांस की गेंद पर मिडविकेट के ऊपर शानदार छक्का भी जड़ा।

 

भारतीय बल्लेबाजों ने अंतिम पांच ओवरों में बनाए 61 रन

भारतीय बल्लेबाजों ने अंतिम पांच ओवरों में 61 रन जोड़कर टीम को 219 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। इससे पहले भारत को शुरुआती झटके अभिषेक शर्मा (आठ) और वैभव सूर्यवंशी (20) के रूप में लगे। अभिषेक मुजरबानी की गेंद पर आसान कैच थमा बैठे। वहीं वैभव सूर्यवंशी ने रिचर्ड नगरावा के एक ओवर में एक छक्का और तीन चौके लगाकर आक्रमक शुरुआत की लेकिन वह नौ गेंद में 20 रन बनाकर नगरावा की बाउंसर पर आउट हो गये। इन शुरुआती सफलताओं के बाद जिम्बाब्वे के गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव नहीं बना सकें और किशन तथा तिलक की शानदार बल्लेबाजी ने भारत को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचा दिया।

Related Posts

खेल

IND A vs AUS A: ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, रुतुराज गायकवाड बने कप्तान

September 9, 2026
खेल

IND vs AFG: 13 सितंबर से शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान का पहला टी20, जानिए कब और कहां देखें लाइव मुकाबला?

September 8, 2026
खेल

Asia Cup 2026: एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा, लगाई जीत की हैट्रिक

September 5, 2026
खेल

IND vs JPN: BCCI ने ऐतिहासिक T20I का किया ऐलान; क्रिकेट के मैदान पर पहली बार आमने-सामने होंगे भारत और जापान, इस दिन होगा T20 मैच

September 4, 2026
खेल

 MS Dhoni: क्या IPL खेलेंगे MS धोनी? इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में नहीं खेलना चाहते धोनी, जानिए 2027 का क्या है प्लान?

September 3, 2026
खेल

India vs Afghanistan: अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन को भी मिली जगह

September 1, 2026
Next Post
रवि प्रदोष व्रत आज, जानिए शुभ मुहूर्त और विधि

रवि प्रदोष व्रत आज, जानिए शुभ मुहूर्त और विधि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

नारायणपुर-अबूझमाड़ को महाराष्ट्र से जोड़ेगा नेशनल हाईवे 130-डी

नारायणपुर-अबूझमाड़ को महाराष्ट्र से जोड़ेगा नेशनल हाईवे 130-डी

October 9, 2025

 Singheshwar Dham Stampede: सावन के आखिरी सोमवार में सिंहेश्वर मंदिर में मची भगदड़, आधा दर्जन लोग घायल होने की सूचना

August 24, 2026
फ्री शिक्षा पर ब्रेक! आत्मानंद स्कूलों में अब 1500 रुपये वार्षिक फीस लागू, निजीकरण को लेकर उठे सवाल

फ्री शिक्षा पर ब्रेक! आत्मानंद स्कूलों में अब 1500 रुपये वार्षिक फीस लागू, निजीकरण को लेकर उठे सवाल

April 17, 2026
पेंशनर्स के लिए GOOD NEWS, अब घर बैठे मिलेगी डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाने की सुविधा…

पेंशनर्स के लिए GOOD NEWS, अब घर बैठे मिलेगी डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाने की सुविधा…

November 6, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Raigarh News : जोबी के कोठीकुंडा हत्याकांड में बड़ा फैसला, चार दोषियों को आजीवन कारावास
  • Delhi Blast: दिल्ली लाल किला ब्लास्ट की चार्जशीट में बड़ा दावा, सुसाइड बम्बिंग के पीछे की पूरी कहानी आई सामने
  • Latest Cg News : मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक : 09 सितंबर 2026
  • Ration Card Big Update: 1 अक्टूबर से बंद हो सकता है राशन कार्ड, 21 सितंबर से पहले निपटा लें यह जरूरी काम
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR