उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब रनवे पर अचानक बंदरों के आ जाने से इंडिगो की फ्लाइट को टेक-ऑफ बीच में ही रोकना पड़ा। जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट संख्या 6E-6521 लखनऊ से रायपुर के लिए रवाना हो रही थी। सुबह करीब 9 बजे विमान ने रनवे पर रफ्तार पकड़ ली थी और लगभग एक-तिहाई दूरी तय कर चुका था, तभी पायलटों को रनवे पर बंदर दौड़ते हुए दिखाई दिए।
एक घंटे बाद दोबारा उड़ी फ्लाइट
पायलटों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए टेक-ऑफ रोक दिया और एयर ट्रैफिक कंट्रोल को सूचना दी। इसके बाद इंडिगो के विमान सुरक्षित रूप से वापस टैक्सी करके खड़ा किया गया। उस समय विमान में करीब 150 यात्री सवार थे। टेक-ऑफ की कोशिश के दौरान ज्यादा ईंधन खर्च हो गया था, इसलिए विमान को दोबारा उड़ान भरने से पहले रीफ्यूलिंग करनी पड़ी। करीब एक घंटे बाद फ्लाइट ने दोबारा उड़ान भरी। इस घटना के कारण एयरपोर्ट पर कुछ अन्य उड़ानों का समय भी प्रभावित हुआ।
पहले ही मिल गई थी बंदरों की सूचना
सूत्रों के मुताबिक, कुछ मिनट पहले लैंड हुई एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट ने भी रनवे के पास बंदरों की मौजूदगी की जानकारी एयरपोर्ट अधिकारियों को दी थी। इसके बावजूद इंडिगो की फ्लाइट टेक-ऑफ के लिए आगे बढ़ी, लेकिन जैसे ही बंदर रनवे पर आ गए, टेक-ऑफ रोकना पड़ा। घटना के बाद एयरपोर्ट की वाइल्डलाइफ मैनेजमेंट टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए रनवे को खाली कराया। इसके बाद एयरपोर्ट का संचालन सामान्य कर दिया गया। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि ये बंदर संभवत: अमौसी क्षेत्र से सटे रहीमाबाद गांव के पास के बागों से भटककर हवाई अड्डे के परिसर में आ गए होंगे।
हथियार के साथ पकड़ा गया था यात्री
बता दें कि इसी एयरपोर्ट पर एक अलग घटना में शुक्रवार को 22 वर्षीय एक यात्री को सुरक्षा जांच के दौरान हिरासत में लिया गया था। आरोपी की पहचान महेश कुमार चौहान के रूप में हुई है, जो गोंडा जिले का रहने वाला है। वह एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट (IX-193) से दुबई जाने वाला था। जांच के दौरान उसके सामान से एक देसी पिस्टल बरामद हुई। यह बरामदगी नियमित सुरक्षा जांच के दौरान हुई, जिसके बाद एयरपोर्ट अधिकारियों ने सरोजिनी नगर पुलिस थाना को सूचना दी। पुलिस ने एयरपोर्ट अधिकारी की शिकायत पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।