• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, April 4, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

रायगढ़ में अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, चोरी की 21 बाइक बरामद, 10 आरोपी गिरफ्तार, 15 लाख की संपत्ति बरामद

Amish Kumari by Amish Kumari
April 4, 2026
in रायगढ़
रायगढ़ में अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, चोरी की 21 बाइक बरामद, 10 आरोपी गिरफ्तार, 15 लाख की संपत्ति बरामद

Oplus_131072

Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़ 4 अप्रैल 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन तथा एडिशनल एसपी श्री अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन में साइबर थाना और पूंजीपथरा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चोरी की 21 मोटरसाइकिल बरामद की है। मुख्य आरोपी सुखदेव चौहान को गिरफ्तार किया गया है, उसका साथी शिव नागवंशी फरार है। पुलिस ने चोरी की बाइक खरीदने वाले 9 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। बरामद 21 मोटरसाइकिलों की बाजार कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गई है।

कैसे सामने आया बाइक चोरी गिरोह –

READ ALSO

राजस्व पखवाड़ा: शिविरों में त्वरित निराकरण से किसानों-ग्रामीणों को मिल रहा मौके पर समाधान, कलेक्टर ने ग्राम पंचायत कोतरलिया में किया राजस्व शिविर का निरीक्षण

बाल विवाह पर प्रशासन सख्त, नाबालिग बालक की शादी रुकवाई, समझाइश के बाद दोनों पक्षों ने 21 वर्ष तक विवाह टालने का लिया संकल्प

संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को पुराने चोरों और बाइक चोरी करने वालों पर विशेष निगाह रखने निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में साइबर सेल को क्षेत्र में मुखबिर सक्रिय कर संगठित रूप से बाइक चोरी करने वालों पर निगरानी रखने कहा गया था।

इसी दौरान सूचना मिली कि लैलूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम धौराडांड निवासी सुखदेव चौहान और किलकिला निवासी शिव नागवंशी मिलकर पूंजीपथरा, धरमजयगढ़ और ओड़िशा के भीड़-भाड़ वाले इलाकों से बाइक चोरी कर सस्ते दामों में बेच रहे हैं। सूचना पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने थाना प्रभारी साइबर निरीक्षक विजय चेलक और थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव को संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई के निर्देश दिए।

पूछताछ में सामने आए चोरी के कई मामले –

संयुक्त टीम ने ग्राम धौराडांड निवासी सुखदेव चौहान को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपने साथी शिव नागवंशी के साथ मिलकर बाइक चोरी करना और उन्हें बेचने की बात स्वीकार की। आरोपी ने बताया कि उसने जुलाई 2025 में थाना पूंजीपथरा क्षेत्र के सराईपाली बाजार से एक पैशन प्रो मोटरसाइकिल और अगस्त 2025 में तुमीडीह बाजार से एक पल्सर मोटरसाइकिल चोरी की थी। इसके अलावा मार्च 2026 में थाना धरमजयगढ़ क्षेत्र के ग्राम पोरिया से एक एचएफ डीलक्स बाइक चोरी करना भी स्वीकार किया। इन मामलों में थाना पूंजीपथरा (अपराध क्रमांक 56/25 और 178/25) और थाना धरमजयगढ़ में पूर्व से अपराध (अपराध क्रमांक 81/26) दर्ज हैं।

9 खरीदार गिरफ्तार, 21 बाइक बरामद –

आरोपी सुखदेव चौहान ने बताया कि उसने चोरी की मोटरसाइकिलें कार्तिक राम डूंगडूंग, रामकुमार वैष्णव, केशव यादव, भोजराम पैंकरा, जगदीश पैंकरा, शिवचरण चौहान, सुखचरण चौहान, अमित कुमार नागवंशी और शिवप्रसाद विश्वकर्मा को बेची थीं। पुलिस ने इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 14 मोटरसाइकिल बरामद की। वहीं आरोपी सुखदेव चौहान द्वारा अपने बाड़ी में छिपाकर रखी गई 7 अन्य मोटरसाइकिल भी जप्त की गई।

पूरे ऑपरेशन में पुलिस ने कुल 21 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है, जिनकी बाजार कीमत करीब 15 लाख रुपये है। आरोपियों द्वारा संगठित रूप से बाइक चोरी करना स्वीकार किए जाने पर प्रकरण में धारा 112(1) बीएनएस जोड़ी गई है। वहीं चोरी की संपत्ति खरीदने वाले आरोपियों के विरुद्ध धारा 317(2),317(4) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।

बाइक चोरी का तरीका –

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोनों पेशे से ड्राइवर हैं और गाड़ियों की मरम्मत का काम भी जानते हैं। इसी वजह से वे पेचकस और अन्य सामान्य औजारों की मदद से आसानी से मोटरसाइकिल का लॉक तोड़कर बाइक चोरी कर लेते थे। चोरी के बाद वे मोटरसाइकिलों को सुनसान स्थानों पर छिपाकर रखते और बाद में सस्ते दामों में बेच देते थे।

इन मामलों का हुआ खुलासा –

आरोपियों की गिरफ्तारी से थाना पूंजीपथरा के दो और थाना धरमजयगढ़ के एक बाइक चोरी के मामले का खुलासा हुआ है, विवरण 1-महुआ चौक पूंजीपथरा 1बाइक NS पल्सर 200,
2- सराईपाली बाजार पूंजीपथरा 1बाइक पैसन प्रो,
3-धरमजयगढ़ बस स्टैंड 2 बाइक
4-कोतबा अटल चौक 1 बाइक,
5-सरगीपाली ओड़िसा 5 बाइक,
6-उज्जलपुर ओड़िसा 4 बाइक,
7-लेफरीपारा ओड़िसा 7 बाइक

कार्रवाई में शामिल टीम –

एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा, डीएसपी साइबर सेल श्रीमती उन्नति ठाकुर के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी साइबर निरीक्षक विजय चेलक, थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव, एएसआई उमाशंकर विश्वाल, एएसआई नंद कुमार सारथी, प्रधान आरक्षक बृजलाल गुर्जर, आरक्षक प्रशांत पंडा, महेश पंडा, पुष्पेंद्र जाटवर, नवीन शुक्ला, विकास प्रधान थाना पूंजीपथरा के प्रधान आरक्षक विनीत तिर्की, राधेश्याम कमल, आरक्षक विनय तिवारी एवं थाना लैलूंगा के प्रधान आरक्षक नंदु पैंकरा, राजू तिग्गा, चमर साय भगत, जितेंद्र कुर्रे हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश –

“संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल गिरोहों पर रायगढ़ पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। चोरी करने वालों के साथ चोरी की संपत्ति खरीदने वालों पर भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”

 गिरफ्तार आरोपी –
1. सुखदेव चौहान पिता भादेराम उम्र 32 निवासी ग्राम धौराडांड, थाना लैलूंगा, जिला रायगढ़
2. कार्तिक राम डूंगडूंग ग्राम धौराडांड,
3. रामकुमार वैष्णव, ग्राम जमुना
4. केशव यादव ग्राम धौराडांड,
5. भोजराम पैंकरा, ग्राम नावागांव
6. जगदीश पैंकरा, ग्राम किलकिला
7. शिवचरण चौहान, ग्राम लोहडापानी
8. सुखचरण चौहान, ग्राम लोहडापानी
9. अमित कुमार नागवंशी, ग्राम लोहडापानी
10. शिवप्रसाद विश्वकर्मा निवासी ग्राम मुकडेगा

 फरार आरोपी –

1. शिव नागवंशी निवासी किलकिला

बरामद संपत्ति –

1. चोरी की 21 नग मोटरसाइकिल
2. बरामद मोटरसाइकिलों की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये
3. चोरी में प्रयुक्त और बिक्री से संबंधित अन्य दस्तावेज एवं साक्ष्य सामग्री
आरोपियों से बरामद बाइक की सूची पृथक से उपलब्ध कराई जाती है

Related Posts

राजस्व पखवाड़ा: शिविरों में त्वरित निराकरण से किसानों-ग्रामीणों को मिल रहा मौके पर समाधान, कलेक्टर ने ग्राम पंचायत कोतरलिया में किया राजस्व शिविर का निरीक्षण
रायगढ़

राजस्व पखवाड़ा: शिविरों में त्वरित निराकरण से किसानों-ग्रामीणों को मिल रहा मौके पर समाधान, कलेक्टर ने ग्राम पंचायत कोतरलिया में किया राजस्व शिविर का निरीक्षण

April 4, 2026
बाल विवाह पर प्रशासन सख्त, नाबालिग बालक की शादी रुकवाई, समझाइश के बाद दोनों पक्षों ने 21 वर्ष तक विवाह टालने का लिया संकल्प
रायगढ़

बाल विवाह पर प्रशासन सख्त, नाबालिग बालक की शादी रुकवाई, समझाइश के बाद दोनों पक्षों ने 21 वर्ष तक विवाह टालने का लिया संकल्प

April 3, 2026
“ऑपरेशन आघात” के तहत घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 190 लीटर महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार, 8 भट्ठियां नष्ट, शराब बनाने के उपकरण पात्र जप्त
रायगढ़

“ऑपरेशन आघात” के तहत घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 190 लीटर महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार, 8 भट्ठियां नष्ट, शराब बनाने के उपकरण पात्र जप्त

April 3, 2026
रायगढ़ पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 23 लाख की ठगी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, रिटायर्ड शिक्षक को सीबीआई अधिकारी बनकर डराया, 12 किश्तों में कराई गई रकम ट्रांसफर
रायगढ़

रायगढ़ पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 23 लाख की ठगी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, रिटायर्ड शिक्षक को सीबीआई अधिकारी बनकर डराया, 12 किश्तों में कराई गई रकम ट्रांसफर

April 2, 2026
युवती से छेड़छाड़ के मामले में त्वरित कार्रवाई — महिला थाना ने आरोपी को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार
रायगढ़

युवती से छेड़छाड़ के मामले में त्वरित कार्रवाई — महिला थाना ने आरोपी को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

April 1, 2026
“ऑपरेशन अंकुश” के तहत जुआ-सट्टा पर ताबड़तोड़ कार्रवाई — 5 आरोपी गिरफ्तार, 4 मोबाइल और नगदी 19 हजार जब्त
रायगढ़

“ऑपरेशन अंकुश” के तहत जुआ-सट्टा पर ताबड़तोड़ कार्रवाई — 5 आरोपी गिरफ्तार, 4 मोबाइल और नगदी 19 हजार जब्त

April 1, 2026
Next Post
राजस्व पखवाड़ा: शिविरों में त्वरित निराकरण से किसानों-ग्रामीणों को मिल रहा मौके पर समाधान, कलेक्टर ने ग्राम पंचायत कोतरलिया में किया राजस्व शिविर का निरीक्षण

राजस्व पखवाड़ा: शिविरों में त्वरित निराकरण से किसानों-ग्रामीणों को मिल रहा मौके पर समाधान, कलेक्टर ने ग्राम पंचायत कोतरलिया में किया राजस्व शिविर का निरीक्षण

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

तीसरे वनडे में 9 विकेट से जीता भारत, रोहित-कोहली की शानदार साझेदारी

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच कल से शुरू होगा पहला T20 मैच, जानें फ्री में कहां और कैसे देखें मैच

October 28, 2025
रायगढ़ रेलवे स्टेशन का ऑटो बूथ बना Showpiece चार महीने बाद भी नहीं हो पाई व्यवस्था, मनमानी से नहीं बाज आ रहे ऑटो चालक, यात्रियों को हो रही भारी परेशानी

रायगढ़ रेलवे स्टेशन का ऑटो बूथ बना Showpiece चार महीने बाद भी नहीं हो पाई व्यवस्था, मनमानी से नहीं बाज आ रहे ऑटो चालक, यात्रियों को हो रही भारी परेशानी

November 2, 2025
सर्दियों में पपीता खाना सही या गलत? जानिए पूरी सच्चाई

सर्दियों में पपीता खाना सही या गलत? जानिए पूरी सच्चाई

January 3, 2026
RRB NTPC CBT-ST परीक्षा अब 11 फरवरी को होगी, सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड इस तारीख को होंगे जारी

RRB NTPC CBT-ST परीक्षा अब 11 फरवरी को होगी, सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड इस तारीख को होंगे जारी

January 28, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • अब कहीं रेड कॉरिडोर नहीं, हर तरफ ग्रीन कॉरिडोर है – मुख्यमंत्री साय
  • खनिज राजस्व में 14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि : वर्ष 2025–26 में ₹16,625 करोड़ की प्राप्ति
  • राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की ‘टोस्टर’ का मज़ेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें रिलीज डेट
  • राजस्व पखवाड़ा: शिविरों में त्वरित निराकरण से किसानों-ग्रामीणों को मिल रहा मौके पर समाधान, कलेक्टर ने ग्राम पंचायत कोतरलिया में किया राजस्व शिविर का निरीक्षण
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR