पपीता एक ऐसा फल है जो लगभग हर उम्र के लोगों को सूट करता है। पाचन सुधारने से लेकर वजन कंट्रोल तक, इसके कई फायदे हैं। हालांकि, सर्दियों के मौसम में अक्सर लोग इसे खाने से कतराते हैं, क्योंकि इसकी तासीर ठंडी मानी जाती है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या सर्दियों में पपीता खाना सुरक्षित है और इसे किस समय खाना ज्यादा फायदेमंद रहता है।
सर्दियों में क्यों कम खाते हैं लोग पपीता?
ठंड के मौसम में लोग आमतौर पर गर्म तासीर वाली चीजें खाना पसंद करते हैं। पपीते की तासीर ठंडी मानी जाती है, इसलिए कई लोग इसे सर्दियों में कम कर देते हैं। हालांकि, यह धारणा पूरी तरह सही नहीं है।
क्या सर्दियों में पपीता खाना चाहिए?
पपीता किसी भी मौसम में खाया जा सकता है—चाहे सर्दी हो, गर्मी या बरसात। इसमें मौजूद पपेन एंजाइम पाचन को बेहतर बनाता है, जो सर्दियों में होने वाली कब्ज, गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं में राहत देता है। इसके अलावा, पपीता खाने से पेट भरा हुआ महसूस होता है, जिससे ओवरईटिंग से बचा जा सकता है।

*सर्दियों में पपीता खाने के फायदे*
•पपीते में मौजूद एंजाइम पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं।
•सर्दियों में फिजिकल एक्टिविटी कम होने से कब्ज की
•समस्या बढ़ जाती है, पपीता आंतों की सफाई में मदद करता है।
•इसमें विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो सर्दी-खांसी और इंफेक्शन से बचाव में सहायक हैं।
वजन कंट्रोल में कैसे मदद करता है पपीता?
पपीते में फाइबर की मात्रा ज्यादा और कैलोरी कम होती है। इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे भूख कम लगती है। यही वजह है कि यह वजन कंट्रोल करने में मददगार माना जाता है। हालांकि, सर्दियों में इसकी मात्रा सीमित रखना जरूरी है।
पपीता खाने का सही समय और मात्रा
• सर्दियों में सुबह खाली पेट पपीता खाना ज्यादा फायदेमंद होता है।
•मात्रा: 5 से 6 टुकड़े
•वजन के हिसाब से: 200 ग्राम से अधिक न लें
*सर्दियों में पपीता खाते समय रखें ये सावधानियां*
•फ्रिज से निकाला हुआ बहुत ठंडा पपीता तुरंत न खाएं।
•अगर सर्दी-खांसी हो तो पहले हल्का गुनगुना पानी पीने के बाद पपीता खाएं।
•ज्यादा सर्दी या खांसी होने पर पपीता खाने से परहेज करें।
(डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। Dinkabhaskar किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)















