• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, September 23, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home राशिफल

मनरेगा से मिला नौनिहालों को सशक्त भविष्य का आधार

Amish Kumari by Amish Kumari
July 29, 2025
in राशिफल
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 29 जुलाई 2025

READ ALSO

Rashifal: मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्साह और पारिवारिक खुशियों से भरा रहेगा, जाने बाकि राशियों का हाल!

Rashifal For Today : आज इन राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, आर्थिक स्थिति भी होगी मजबूत, पढ़े 12 राशियों का राशिफल

धमतरी जिले के कुरुद विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत अटंग में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत निर्मित नवीन आंगनबाड़ी भवन आज गांव के लिए परिवर्तन और उम्मीद की पहचान बन चुका है। कभी जर्जर और असुविधाजनक भवन में सीमित संसाधनों के बीच पल-बढ़ रहे नौनिहालों के लिए अब एक सुरक्षित, सुंदर और सुविधायुक्त वातावरण सुलभ हो गया है। यह बदलाव न केवल स्थानीय विकास की मिसाल है, बल्कि यह सरकार की योजनाओं की जमीनी सफलता का सजीव प्रमाण भी है। इन आंगनबाड़ी भवन के सहायिकाओं के माध्यम से किशोरी बालिकाओं को स्वच्छता, पोषण आहार की जानकारी दी जाती है और शिशुवती एवं गर्भवती महिलाओं को पोषक आहार एवं पूरक पोषक आहार प्रदाय किए जाते हैं।

 

करीब ढाई दशक पूर्व बना पुराना आंगनबाड़ी भवन अत्यधिक जर्जर हो चुका था। भवन की दीवारें क्षतिग्रस्त थीं, छत से टपकते पानी और सीमित स्थान के कारण बच्चों को बैठने, खेलने और पढ़ने में कठिनाई होती थी। बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में हमेशा चिंता बनी रहती थी। बरसात, गर्मी और कीचड़ से बचाव के उपाय नहीं थे, जिससे उपस्थिति पर भी विपरीत असर पड़ रहा था।

 

ग्रामवासियों और जनप्रतिनिधियों की सतत मांग पर पंचायत ने प्रस्ताव बनाकर वित्तीय वर्ष 2024-25 में मनरेगा योजना के अंतर्गत भवन निर्माण की स्वीकृति प्राप्त की। कुल 11 लाख 69 हजार रुपये की लागत से तय समय सीमा के भीतर स्थानीय श्रमिकों के श्रम से यह भवन तैयार किया गया। निर्माण कार्य के दौरान 800 मानव दिवस का रोजगार सृजित हुआ, जिससे कई परिवारों को आर्थिक सहायता भी मिली।

 

नव निर्मित आंगनबाड़ी भवन बच्चों की आवश्यकताओं के अनुरूप डिजाइन किया गया है। भवन में हवादार कमरे, मजबूत छत, टाइल्स युक्त फर्श, शौचालय, स्वच्छ पेयजल व्यवस्था, सुरक्षित दरवाजे-खिड़कियां, साफ-सुथरा आंगन और बच्चों के बैठने-पढ़ने के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध है। रंग-बिरंगी दीवारों, शिक्षाप्रद चित्रों और बाल मित्र माहौल ने भवन को बच्चों के लिए आकर्षक बना दिया है।

 

आज अटंग की आंगनबाड़ी में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण पूर्व-प्राथमिक शिक्षा, सुपोषित आहार, नियमित टीकाकरण और स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा मिल रही है। खेल-खेल में शिक्षा पद्धति ने बच्चों की रुचि और भागीदारी दोनों में वृद्धि की है। माता-पिता अब निश्चिंत होकर अपने बच्चों को आंगनबाड़ी भेज रहे हैं, जिससे उपस्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

 

नवीन आंगनबाड़ी भवन ने ग्राम अटंग में सामाजिक और शैक्षणिक चेतना को मजबूती दी है। महिलाएं अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के प्रति आश्वस्त हैं। गांव में शासन की योजनाओं के प्रति विश्वास बढ़ा है और विकास को लेकर सकारात्मक सोच बनी है। ग्राम अटंग का यह नवीन आंगनबाड़ी भवन सिर्फ एक संरचना नहीं, बल्कि नौनिहालों के सपनों और भविष्य की बुनियाद है। यह कहानी इस बात की गवाही देती है कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना जैसी योजनाएं अगर स्थानीय आवश्यकताओं से जुड़कर और समर्पण के साथ लागू हों, तो वे न सिर्फ रोजगार का माध्यम बनती हैं, बल्कि शिक्षा, पोषण और सामाजिक सशक्तिकरण की नई इबारत भी लिखती हैं।

Related Posts

राशिफल

Rashifal: मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए उत्साह और पारिवारिक खुशियों से भरा रहेगा, जाने बाकि राशियों का हाल!

September 23, 2026
राशिफल

Rashifal For Today : आज इन राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, आर्थिक स्थिति भी होगी मजबूत, पढ़े 12 राशियों का राशिफल

September 22, 2026
राशिफल

Rashifal: आज वृषभ और धनु राशि वालों का रुक हुआ धन होगा वापस, जाने बाकि राशियों का हाल

September 20, 2026
राशिफल

Rashifal For Today : सिंह और कन्या राशि को धनलाभ, इन्हें रहना होगा सावधान, पढ़ें दैनिक राशिफल

September 20, 2026
राशिफल

Rashifal For Today : आज कुछ राशि के लोगों का चमकेगा भाग्य, पूरे होंगे सभी अटके काम, पढ़े मेष से लेकर मीन राशिफल!

September 19, 2026
राशिफल

Rashifal For Today : आज इन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी, मनचाही नौकरी का आ सकता है प्रस्ताव, पढ़िए दैनिक राशिफल!

September 18, 2026
Next Post
कुतुब मीनार से ऊँचा जैतखाम सतनामी समाज का गौरव है – मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय

ऑपरेशन महादेव` : आतंक पर करारा प्रहार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुरक्षाबलों के साहस को किया नमन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

World Cup 2026 के लिए BCCI ने किया भारतीय टीम का ऐलान, जानिए कौन होगा कप्तान

World Cup 2026 के लिए BCCI ने किया भारतीय टीम का ऐलान, जानिए कौन होगा कप्तान

December 27, 2025

The Revolutionaries Trailer: भुवन बाम की नई वेब सीरीज ‘द रिवोल्यूशनरीज’ का ट्रेलर रिलीज; जानिए कब और कहां देगी दस्तक ?

August 27, 2026
टिल्लू शर्मा विवाद: भड़काऊ टिप्पणी के बाद समाज की सख्त मांग — गिरफ्तारी नहीं तो आंदोलन तेज

टिल्लू शर्मा विवाद: भड़काऊ टिप्पणी के बाद समाज की सख्त मांग — गिरफ्तारी नहीं तो आंदोलन तेज

November 10, 2025
पत्नी की हत्या की कोशिश करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, बुलेट मोटरसाइकिल से कई बार कुचलने का आरोप

पत्नी की हत्या की कोशिश करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, बुलेट मोटरसाइकिल से कई बार कुचलने का आरोप

July 5, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Big breaking: 3 दिनों की हड़ताल की वजह से सरकार का बड़ा फैसला, रविवार 27 सितंबर को खुले रहेंगे देश के सभी बैंक
  • Raigarh News: रायगढ़ पुलिस की साइबर जागरूकता “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की तारीख बढ़ी, अब 29 सितंबर तक जमा कर सकेंगे वीडियो; 3 अक्टूबर को घोषित होंगे परिणाम
  • Mirabai Chanu: एशियन गेम्स में Mirabai Chanu ने 198 kg वजन उठाकर जीता सिल्वर मेडल..
  • Special train: दिवाली पर घर जाना हुआ आसान, रेलवे चलाएगी 1000 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें, देखें रूट और टाइमटेबल की पूरी लिस्ट
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR