• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, September 23, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

अगले महीने से देश भर में शुरू हो सकता है SIR, पहले चरण में 10-15 राज्यों से होगी शुरुआत…

Amish Kumari by Amish Kumari
October 25, 2025
in देश
अगले महीने से देश भर में शुरू हो सकता है SIR, पहले चरण में 10-15 राज्यों से होगी शुरुआत…
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

निर्वाचन आयोग जल्द ही मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान का पहला चरण शुरू करेगा, जिसकी शुरुआत 10-15 राज्यों से होगी। 2026 में चुनाव वाले असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और बंगाल में यह काम पहले होगा। बिहार में एसआइआर का कार्य पूरा हो चुका है, और अंतिम सूची प्रकाशित हो गई है। आयोग स्थानीय निकाय चुनावों वाले राज्यों में एसआइआर बाद में करेगा। तमिलनाडु में भी अगले सप्ताह से एसआइआर शुरू होगा।

 

READ ALSO

Cyclone Arnab: बंगाल की खाड़ी में गहरा दबाव, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, सरकार और प्रशासन ने तैयारियां तेज की

Cyclone Arnab News: 60 KMPH की रफ्तार से आ रही चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’, IMD ने जारी किया तबाही का अलर्ट

 

 

। निर्वाचन आयोग अगले सप्ताह से मतदाता सूची के अखिल भारतीय विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान के पहले चरण की शुरुआत कर सकता है। इस अभियान की शुरुआत 10 से 15 राज्यों से होगी। असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और बंगाल में 2026 में चुनाव होंगे और ये सभी उन राज्यों की सूची में शामिल हैं, जहां मतदाता सूची को दुरुस्त किए जाने का काम सबसे पहले शुरू होगा।

 

 

 

 

 

अधिकारियों ने बताया कि आयोग एसआइआर के पहले चरण की घोषणा अगले सप्ताह के मध्य में कर सकता है। आयोग उन राज्यों में मतदाता सूची के एसआइआर का कार्य नहीं करेगा जहां स्थानीय निकाय चुनाव हो रहे हैं या निकट भविष्य में होने वाले हैं क्योंकि जमीनी स्तर की चुनावी मशीनरी इसमें व्यस्त है और संभवत: एसआइआर पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएगी। ऐसे राज्यों में एसआइआर बाद के चरणों में होगा।

बिहार में पूरा हुआ एसआइआर

 

बिहार में मतदाता सूची के एसआइआर का कार्य पूरा हो चुका है, जहां लगभग 7.42 करोड़ नामों वाली अंतिम सूची 30 सितंबर को प्रकाशित की गई थी। बिहार में दो चरणों में छह नवंबर और 11 नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 14 नवंबर को होगी। आयोग एसआइआर लागू करने की रूपरेखा तय करने के लिए राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सीईओ) के साथ पहले ही दो बैठकें कर चुका है। कई मुख्य निर्वाचन अधिकारियों ने अपने पिछले एसआइआर के बाद प्रकाशित मतदाता सूचियों को अपनी वेबसाइट पर पहले ही डाल दिया है।

 

 

 

 

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर 2008 की मतदाता सूची है, जब राष्ट्रीय राजधानी में अंतिम गहन पुनरीक्षण हुआ था। उत्तराखंड में अंतिम एसआइआर 2006 में हुआ था और उस वर्ष की मतदाता सूची अब राज्य मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर उपलब्ध है। राज्यों में अंतिम एसआइआर का उपयोग निर्वाचन आयोग ठीक उसी तरह से करेगा जैसे बिहार की 2003 की मतदाता सूची का उपयोग उसने गहन पुनरीक्षण के लिए किया था। अधिकांश राज्यों में मतदाता सूची का अंतिम एसआइआर 2002 और 2004 के बीच का है।

 

 

 

तमिलनाडु में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अगले सप्ताह

 

चुनाव आयोग ने मद्रास हाई कोर्ट में कहा तमिलनाडु में एसआइआर अगले सप्ताह से चुनाव आयोग ने मद्रास हाई कोर्ट को सूचित किया है कि तमिलनाडु में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अगले सप्ताह शुरू होगा। यह जानकारी हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव और जस्टिस जी अरुल मुरुगन की खंडपीठ के समक्ष दी गई।

 

 

 

 

अदालत पूर्व अन्नाद्रमुक विधायक बी सत्यनारायणन द्वारा दायर उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें चुनाव आयोग को टी नगर निर्वाचन क्षेत्र के 229 मतदान केंद्रों का पूर्ण और पारदर्शी पुनरीक्षण करने का निर्देश देने की मांग की गई थी। सत्यनारायणन का आरोप है कि चेन्नई के टी नगर निर्वाचन क्षेत्र में अधिकारियों ने सत्तारूढ़ द्रमुक के पक्ष में 13,000 अन्नाद्रमुक समर्थकों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए।

 

 

 

उन्होंने कहा कि वह 2021 का विधानसभा चुनाव मात्र 137 वोटों से हार गए थे, इसकी वजह थी कि बड़ी संख्या में असली वोटरों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए गए थे। उन्होंने याचिका में कहा कि चुनाव आयोग को निर्देश दिया जाए कि पात्र व्यक्ति का नाम वोटर लिस्ट में शामिल करना सुनिश्चित करे।

 

 

Related Posts

देश

Cyclone Arnab: बंगाल की खाड़ी में गहरा दबाव, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, सरकार और प्रशासन ने तैयारियां तेज की

September 23, 2026
देश

Cyclone Arnab News: 60 KMPH की रफ्तार से आ रही चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’, IMD ने जारी किया तबाही का अलर्ट

September 22, 2026
देश

Jamuai viral video: जमुई में नाबालिक से बदसलूकी पर करवाई, POCSO एक्ट के तहत FIR, 3 आरोपी गिरफ्तार

September 22, 2026
देश

Bhagalpur News: करमा-धरमा पर्व पर बड़ा हादसा, बाढ़ के पानी में नहाने गईं 6 बच्चियों की डूबने से मौत

September 21, 2026
देश

Big breaking: सोमनाथ मंदिर को मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों हाई अलर्ट पर

September 21, 2026
देश

Sudan Gold Mine Collapse: बड़ा हादसा; सोने की खदान ढहने से 11 मजदूरों की दर्दनाक मौत, 30 घायल

September 21, 2026
Next Post
छठ के लिए इन शहरों से चलेंगी 199 पूजा स्पेशल ट्रेन, यहां देखें लिस्ट

छठ के लिए इन शहरों से चलेंगी 199 पूजा स्पेशल ट्रेन, यहां देखें लिस्ट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

इन महिलाओं को नहीं मिलेगा मुफ्त गैंस सिलेंडर सब्सिडी का लाभ, तुरंत करें ये काम

LPG संकट के बीच बड़ा फैसला: राज्यों को मिलेगा 14.8 करोड़ लीटर केरोसीन, कोयला इस्तेमाल की भी अनुमति

March 12, 2026
एक से ज्यादा PAN Card रखने  , जानिए कितनी हो सकती है सजा और क्या करें बचाव के लिए

एक से ज्यादा PAN Card रखने , जानिए कितनी हो सकती है सजा और क्या करें बचाव के लिए

January 5, 2026
सोने-चांदी के रेटों में अचानक आई गिरावट, खरीदारी से पहले देख लें लेटेस्ट रेट

सोने-चांदी के रेटों में अचानक आई गिरावट, खरीदारी से पहले देख लें लेटेस्ट रेट

October 28, 2025
दर्दनाक ट्रेन हादसा! राजधानी एक्सप्रेस से टक्कर में आधे दर्जन से अधिक हाथीयों की हुयी मौत; पटरी से उतरे 5 डिब्बे

दर्दनाक ट्रेन हादसा! राजधानी एक्सप्रेस से टक्कर में आधे दर्जन से अधिक हाथीयों की हुयी मौत; पटरी से उतरे 5 डिब्बे

December 20, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Diamond Price: 20 साल के निचले स्तर पर गिरें हीरों के दाम, फिर आपकी डायमंड रिंग महंगी क्‍यों?
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ BJP प्रभारी बनाई गईं स्मृति ईरानी, सिद्धार्थ शंभू सह प्रभारी बनाए गए
  • Cyclone Arnab: बंगाल की खाड़ी में गहरा दबाव, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, सरकार और प्रशासन ने तैयारियां तेज की
  • Raigarh News : रायगढ़ में नवीन शासकीय संगीत महाविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR