• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, May 9, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

जिन्दल स्टील ने अंगुल में देश की सबसे बड़ी ब्लास्ट फर्नेस शुरू की, 12 एमटीपीए क्षमता हासिल करने की तैयारी

Amish Kumari by Amish Kumari
September 27, 2025
in रायगढ़
जिन्दल स्टील ने अंगुल में देश की सबसे बड़ी ब्लास्ट फर्नेस शुरू की, 12 एमटीपीए क्षमता हासिल करने की तैयारी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़— जाने-माने उद्योगपति नवीन जिन्दल के नेतृत्व वाली कंपनी जिन्दल स्टील ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपनों को साकार करने की दिशा में एक नई पहल करते हुए अपने अंगुल स्टील प्लांट में देश की सबसे बड़ी ब्लास्ट फर्नेस में से एक की शुरुआत कर मील का पत्थर स्थापित किया है। इसका नाम भगवती सुभद्रिका ब्लास्ट फर्नेस-II रखा गया है, जिसके संचालन से अंगुल प्लांट की हॉट मेटल उत्पादन क्षमता 4 एमटीपीए से बढ़कर 9 एमटीपीए हो गई है। इसके साथ ही अंगुल स्टील प्लांट एक ही स्थान पर संचालित ओडिशा का सबसे बड़ा स्टील प्लांट बन गया है।

READ ALSO

“ऑपरेशन अंकुश” के तहत जूटमिल पुलिस की कार्रवाई, जेल कॉम्पलेक्स के सामने सट्टा लिखते आरोपित गिरफ्तार

एसएसपी रायगढ़ ने पुलिस कंट्रोल रूम में राजपत्रित अधिकारियों, थाना-चौकी और शाखा प्रभारियों की समीक्षा बैठक

अंगुल में आयोजित एक विशेष समारोह में इस प्लांट की शुरुआत चेयरमैन नवीन जिन्दल ने की। 5,499 नॉर्मल क्यूबिक मीटर उपयोगी मात्रा वाली यह फर्नेस दुनिया की सबसे बड़ी और अत्याधुनिक ब्लास्ट फर्नेस में से एक है। अत्याधुनिक ऑटोमेशन, मजबूत सुरक्षा और अपनी बढ़ी हुई क्षमता के साथ भगवती सुभद्रिका ब्लास्ट फर्नेस-II नए औद्योगिक मानक स्थापित करने की जिन्दल स्टील की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

इस अवसर पर नवीन जिन्दल ने कहा, “अंगुल में भगवती सुभद्रिका ब्लास्ट फर्नेस- II की शुरुआत जिन्दल स्टील और देश के लिए गर्व का पल है। अंगुल की स्टील उत्पादन क्षमता को 12 एमटीपीए तक बढ़ाकर हम विश्व में अपनी पहचान और ताकत बढ़ा रहे हैं और आत्मनिर्भर भारत के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहरा रहे हैं। ओडिशा की संस्कृति से गहराई से जुड़ा और नवीनतम तकनीक से संचालित यह फर्नेस परंपरा और इनोवेशन को साथ लेकर चलने के हमारे दृष्टिकोण को दर्शाती है और हमारी भावी रणनीति को परिभाषित करती है।”

जिन्दल स्टील की दीर्घकालिक योजनाओं को देखते हुए इस ब्लास्ट फर्नेस की शुरुआत एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इसके साथ ही अंगुल प्लांट अब कंपनी के विस्तार में कंपनी के केंद्र के रूप में कार्य करेगा। भविष्य की विकास परियोजनाओं में पारादीप में बंदरगाह, स्लरी और कोयला पाइपलाइन, श्रीभूमि पावर प्लांट और नए कोक ओवन प्लांट शामिल हैं। ये परियोजनाएं मिलकर अंगुल को जिन्दल स्टील के विश्व स्तर पर विस्तार का अग्रणी केंद्र बनाएंगी।

उल्लेखनीय है कि जिन्दल स्टील भारत की अग्रणी स्टील कंपनियों में से एक है, जिसकी दुनिया भर में पहचान उसकी भव्यता, दक्षता और गुणवत्ता के कारण है। यह कंपनी ‘माइन-टू-मेटल’ (खदान से स्टील तक) मॉडल पर काम करती है, जिसका अर्थ है कि यह कच्चे माल से लेकर अंतिम उत्पाद के निर्माण तक की पूरी प्रक्रिया को नियंत्रित करती है। 12 बिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक के निवेश के साथ, यह कंपनी रायगढ़, अंगुल और पतरातू में अत्याधुनिक स्टील प्लांट का संचालन करती है। कंपनी भारत और अफ्रीका, दोनों महादेशों में सक्रिय है और महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसकी विविध और भविष्य के लिए उपयोगी उत्पाद श्रृंखला, बुनियादी ढांचा क्षेत्र, निर्माण और विनिर्माण जैसे मुख्य क्षेत्रों में इसकी ताकत है।

Related Posts

“ऑपरेशन अंकुश” के तहत जूटमिल पुलिस की कार्रवाई, जेल कॉम्पलेक्स के सामने सट्टा लिखते आरोपित गिरफ्तार
रायगढ़

“ऑपरेशन अंकुश” के तहत जूटमिल पुलिस की कार्रवाई, जेल कॉम्पलेक्स के सामने सट्टा लिखते आरोपित गिरफ्तार

May 9, 2026
एसएसपी रायगढ़ ने पुलिस कंट्रोल रूम में राजपत्रित अधिकारियों, थाना-चौकी और शाखा प्रभारियों की समीक्षा बैठक
रायगढ़

एसएसपी रायगढ़ ने पुलिस कंट्रोल रूम में राजपत्रित अधिकारियों, थाना-चौकी और शाखा प्रभारियों की समीक्षा बैठक

May 9, 2026
“नौकरी दिलाने” के नाम पर 3.38 लाख की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र देकर युवती को बनाया शिकार, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी को जशपुर से दबोचा
रायगढ़

“नौकरी दिलाने” के नाम पर 3.38 लाख की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र देकर युवती को बनाया शिकार, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी को जशपुर से दबोचा

May 9, 2026
रायगढ़ में करोड़ों का कोयला खेल! NTPC लारा चोरी केस में CBI की एंट्री, कई बड़े नाम रडार पर
रायगढ़

रायगढ़ में करोड़ों का कोयला खेल! NTPC लारा चोरी केस में CBI की एंट्री, कई बड़े नाम रडार पर

May 9, 2026
“ऑपरेशन प्रहार” में चक्रधरनगर पुलिस की अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, जामगांव में दो माजदा वाहनों से 27 टन स्क्रैप जप्त
रायगढ़

“ऑपरेशन प्रहार” में चक्रधरनगर पुलिस की अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, जामगांव में दो माजदा वाहनों से 27 टन स्क्रैप जप्त

May 8, 2026
केलो विहार पट्टा वितरण में सरकार दुकान चला रही है : शाखा यादव
रायगढ़

केलो विहार पट्टा वितरण में सरकार दुकान चला रही है : शाखा यादव

May 8, 2026
Next Post
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का रजत जयंती समारोह

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का रजत जयंती समारोह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

BSNL का धमाकेदार क्रिसमस बोनांजा ऑफर, 1 रुपये में पाएं SIM और 2GB डेटा रोज

949GB डेटा, 365 दिन की वैलिडिटी और अनलिमिटेड कॉलिंग-SMS के साथ BSNL का शानदार सालाना प्लान

February 8, 2026
नई दिल्ली-चेन्नई एक्सप्रेस के कोच में लगी आग, बड़ा हादसा टला, सभी यात्री सुरक्षित

नई दिल्ली-चेन्नई एक्सप्रेस के कोच में लगी आग, बड़ा हादसा टला, सभी यात्री सुरक्षित

February 17, 2026
रायगढ़ में भारी वाहनों की मनमानी जारी नो एंट्री में लगभग 1 करोड़ से अधिक का चालान, पिछले साल की तुलना में 7 गुना ज्यादा कार्रवाई फिर भी ट्रैफिक पुलिस बदनाम

रायगढ़ में भारी वाहनों की मनमानी जारी नो एंट्री में लगभग 1 करोड़ से अधिक का चालान, पिछले साल की तुलना में 7 गुना ज्यादा कार्रवाई फिर भी ट्रैफिक पुलिस बदनाम

October 31, 2025
वीरता पुरस्कार विजेताओं को बड़ी सौगात: भारत सरकार ने दी ट्रेनों में आजीवन मुफ्त यात्रा की सुविधा

वीरता पुरस्कार विजेताओं को बड़ी सौगात: भारत सरकार ने दी ट्रेनों में आजीवन मुफ्त यात्रा की सुविधा

March 26, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • सरकार का बड़ा एक्शन, रायपुर-बिलासपुर समेत कई शहरों में इंजीनियरों के तबादले, छुट्टी के दिन जारी हुआ आदेश; देखें पूरी लिस्ट यहां।
  • ‘दृश्यम 3’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, खतरनाक मिस्ट्री में उलझे जॉर्जकुट्टी, इतने तारीख को होगा खुलासा
  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनेंगे विजय, कल सुबह 10 बजे लेंगे शपथ, राहुल गांधी भी होंगे शामिल
  • रायपुर में चलती बस में लगी भीषण आग, यात्रियों में मचा हड़कंप
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR