LPG Cylinder e-KYC घरेलू LPG सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए बड़ी काम की खबर है। छत्तीसगढ़ के यूजर्स के लिए अपने सिलेंडर की ई-केवाईसी पूरा करने के लिए आज आखिरी मौका है। अगर 23 अगस्त 2026 की तारीख (LPG Gas e-KYC Last Date) तक e-KYC नहीं करवाते हैं तो आपका गैस कनेक्शन बंद हो सकता है, तो इसे जल्द पूरा करना जरूरी है। जब तक e-KYC पूरी नहीं हो जाती, तब तक सिलेंडर रिफिल की बुकिंग या डिलीवरी रिसीव नहीं की जा सकेगी। वहीं गैस एजेंसियों ने उपभोक्ताओं से जल्द प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।ज्योग्राफिक मैप्स और जीपीएस गाइड एक्सप्लोर करना
LPG ग्राहकों के लिए जरूरी अपडेट (LPG e KYC Last Date 23 August 2026)
छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में घरेलू LPG सिलेंडर उपभोक्ताओं को अपने LPG कनेक्शन की e-KYC प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी जा रही है, ताकि आने वाले दिनों में सिलेंडर की बुकिंग या सब्सिडी से जुड़ी किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। e-KYC पुराने और नए, दोनों तरह के ग्राहकों के लिए जरुरी है।एलपीजी सिलेंडर
e-KYC नहीं कराने पर क्या हो सकता है? (LPG Cylinder Subsidy)
Join Our Whatsapp Group
LPG Cylinder e-KYC Last Date Today लंबे समय तक e-KYC पूरी नहीं करने वाले उपभोक्ताओं को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। e-KYC लंबित रहने पर LPG सिलेंडर के लिए अधिक कीमत चुकानी पड़ सकती है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए e-KYC और भी महत्वपूर्ण है। e-KYC पूरी नहीं होने की स्थिति में भविष्य में मिलने वाली LPG सब्सिडी प्रभावित हो सकती है।
घर बैठे ऐसे करें e-KYC (LPG KYC Online Process)
LPG उपभोक्ता मोबाइल एप के जरिए घर बैठे e-KYC की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके लिए अपनी गैस कंपनी के अधिकृत मोबाइल एप पर लॉगिन करना होगा। इंडेन के लिए IndianOil ONE जैसे आधिकारिक एप का इस्तेमाल किया जा सकता है। एप में LPG e-KYC या Aadhaar Authentication का विकल्प चुनकर निर्देशों के अनुसार फेस ऑथेंटिकेशन पूरा किया जा सकता है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद e-KYC सफल होने का कन्फर्मेशन मिल जाता है। अगर मोबाइल से e-KYC नहीं हो पा रही है तो उपभोक्ता अपनी गैस एजेंसी पर जाकर भी इसे पूरा करा सकते हैं। इसके अलावा कई मामलों में सिलेंडर की डिलीवरी के दौरान डिलीवरी कर्मचारी के माध्यम से भी बायोमेट्रिक अथवा एप आधारित सत्यापन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
इंडेन ग्राहकों के लिए तरीका (LPG Latest News)डिजिटल समाचार और मैगजीन सब्सक्रिप्शन लेना
LPG Cylinder e-KYC Ka Last Date इंडेन ग्राहक IndianOil ONE ऐप के जरिए ई-केवाईसी कर सकते हैं। ऐप में लॉगिन करने के बाद एलपीजी कनेक्शन चुनें और ई-केवाईसी या आधार ऑथेंटिकेशन का विकल्प देखें। जरूरत होने पर एलपीजी आईडी लिंक करें। सहमति देने के बाद FaceRD ऐप से चेहरे का स्कैन पूरा करना होगा। इसके बाद वापस ऐप में जाकर KYC स्टेटस चेक करें।
भारत गैस ग्राहक ऐसे करें KYC (Gas Cylinder e-KYC)
भारत गैस ग्राहक Hello BPCL ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। मोबाइल नंबर से लॉगिन करने के बाद अपना एलपीजी कनेक्शन चुनें और आधार ऑथेंटिकेशन का विकल्प खोलें। इसके बाद मांगी गई जानकारी भरकर OTP और फेस ऑथेंटिकेशन की प्रक्रिया पूरी करें। e-KYC पूरी होने के बाद उसका स्टेटस भी जरूर देखें।
HP गैस ग्राहकों के लिए सुविधा (No e-KYC = No Gas Cylinder)
HP गैस ग्राहक HP Pay ऐप या कंपनी की उपलब्ध आधार ऑथेंटिकेशन सुविधा से ई-केवाईसी कर सकते हैं। HPCL के अनुसार, ग्राहक खुद आधार ऑथेंटिकेशन पूरा कर सकते हैं। आधार को एलपीजी खाते से जोड़ना सब्सिडी से जुड़ी सेवाओं के लिए भी महत्वपूर्ण हो सकता है। इसलिए समय रहते प्रक्रिया पूरी करना बेहतर है।
अगर e-KYC नहीं कराया तो क्या होगा? (LPG e KYC Last Date 23 August 2026)
LPG Cylinder e-KYC अगर ई-केवाईसी लंबित रहती है तो कनेक्शन पर अस्थायी रोक लग सकती है और घरेलू कीमत पर सिलेंडर लेने (LPG Gas e-KYC Last Date) में दिक्कत आ सकती है। लेकिन कनेक्शन स्थायी रूप से खत्म नहीं होगा। e-KYC पूरी करने के बाद इसे दोबारा नियमित कराया जा सकता है। किसी अनजान लिंक पर आधार या OTP साझा न करें। जानकारी के लिए केवल अपनी गैस कंपनी के आधिकारिक ऐप, वेबसाइट या ग्राहक सेवा का इस्तेमाल करें।
















