• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, October 11, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है महतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Amish Kumari by Amish Kumari
July 11, 2026
in छत्तीसगढ़
आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है महतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

READ ALSO

Chhattisgarh samachar: रायपुर में निर्माणाधीन माता रानी के पंडाल में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा तफरी

Chhattisgarh today news: छत्तीसगढ़ के 4 शहरों को मिलेंगी 240 इलेक्ट्रिक बसें, रायपुर को मिलेगी सबसे ज्यादा बसें

रायपुर 11 जुलाई 2026

आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है महतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है महतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से महतारी वंदन योजना की 29वीं किश्त जारी करते हुए प्रदेश की 66 लाख से अधिक माताओं-बहनों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से 626.25 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े उपस्थित थीं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश की माताओं-बहनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के सम्मान, आत्मनिर्भरता और आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन चुकी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज की किश्त के साथ योजना के अंतर्गत अब तक 29 किश्तों में कुल 18,805.83 करोड़ रुपये की राशि सीधे महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित की जा चुकी है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में नारी शक्ति के सशक्तिकरण का जो व्यापक अभियान चल रहा है, छत्तीसगढ़ सरकार उसी संकल्प को पूरी प्रतिबद्धता के साथ धरातल पर उतार रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों के प्रवास के दौरान माताएं और बहनें स्वयं उन्हें बताती हैं कि महतारी वंदन योजना से प्राप्त राशि ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। अनेक महिलाओं ने इस राशि से छोटे व्यवसाय शुरू किए हैं, कई ने सिलाई-कढ़ाई एवं स्वरोजगार अपनाया है, जबकि बड़ी संख्या में परिवारों ने बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति में इसका उपयोग किया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के ये अनुभव इस योजना की वास्तविक सफलता और उसके दूरगामी सामाजिक प्रभाव के प्रमाण हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार महतारी वंदन योजना के साथ-साथ श्लखपति दीदीश् जैसी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से भी महिलाओं की आय बढ़ाने, उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ई-केवाईसी की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कर शत-प्रतिशत पात्र महिलाओं तक योजना का लाभ सुनिश्चित किया जाए। विशेष रूप से बस्तर संभाग में इस कार्य को प्राथमिकता के साथ पूरा करने के निर्देश भी दिए।

उल्लेखनीय है कि महतारी वंदन योजना 1 मार्च 2024 से प्रदेश में लागू की गई है। योजना के तहत 21 वर्ष या उससे अधिक आयु की पात्र विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान की जाती है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को नियमित आर्थिक संबल मिलने के साथ परिवार के पोषण, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, कुपोषण एवं एनीमिया की रोकथाम तथा स्वरोजगार जैसी गतिविधियों को भी नई मजबूती मिली है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samachar: रायपुर में निर्माणाधीन माता रानी के पंडाल में लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा तफरी

October 10, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh today news: छत्तीसगढ़ के 4 शहरों को मिलेंगी 240 इलेक्ट्रिक बसें, रायपुर को मिलेगी सबसे ज्यादा बसें

October 10, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News : मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में आवेदन देते ही दिव्यांग बिंदे राम को मिली बैटरी चालित ट्राईसाइकिल

October 10, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : विशेष लेख : सेवा की कहानीः पक्के आशियाने से संवर रही जिंदगी, अम्बिकापुर में 5,194 परिवारों के सपनों को मिला नया आधार

October 10, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित

October 10, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News Today: मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना से गौरी राठिया की संतान को पढ़ाई में मिला सहारा

October 10, 2026
Next Post
खाद्य विभाग ने लिया बड़ा फैसला, अब छत्तीसगढ़ में 24 घंटे मिलेगा राशन

खाद्य विभाग ने लिया बड़ा फैसला, अब छत्तीसगढ़ में 24 घंटे मिलेगा राशन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

CM योगी के जीवन पर आधारित है ये फिल्म ..एक-एक सीन और डायलॉग करेगा आपको इंस्पायर, पढ़ें यहां रिव्यू

CM योगी के जीवन पर आधारित है ये फिल्म ..एक-एक सीन और डायलॉग करेगा आपको इंस्पायर, पढ़ें यहां रिव्यू

September 20, 2025
पॉम की खेती से किसानों को मिलेगा आय का स्थायी जरिया

पॉम की खेती से किसानों को मिलेगा आय का स्थायी जरिया

August 9, 2025
इस तारीख से पहले पैन को आधार से जल्द करें लिंक, नहीं तो डेडलाइन मिस करना पड़ेगा भारी और लगेगा जुर्माना

इस तारीख से पहले पैन को आधार से जल्द करें लिंक, नहीं तो डेडलाइन मिस करना पड़ेगा भारी और लगेगा जुर्माना

December 26, 2025
मामूली कहासुनी के बाद गैस ऑफिस में घुसकर डिलीवरी बॉय से मारपीट करने वाला युवक गिरफ्तार

मामूली कहासुनी के बाद गैस ऑफिस में घुसकर डिलीवरी बॉय से मारपीट करने वाला युवक गिरफ्तार

March 14, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Nepal Floods: नेपाल में एक बार फिर भयानक बाढ़, कई पुल बहे, सड़कें टूटीं; रेस्क्यू जारी
  • EPFO Alert ECR Deadline: EPFO ने जारी किया अलर्ट, 15 अक्टूबर तक ECR फाइल नहीं करने पर लगेगा जुर्माना!
  • TCS Dividend: 1 शेयर पर 12 रुपये का डिविडेंड देगी टाटा ग्रुप की कंपनी, जानिए रिकॉर्ड डेट
  • saudi arabia news: सऊदी अरब के एयरपोर्ट पर बड़ा हमला, 12 लोगों की मौत, 300 से ज्यादा घायल
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR