• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, February 26, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

“ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई— खरसिया, छाल और पुसौर क्षेत्र में अवैध शराब जब्त

Amish Kumari by Amish Kumari
February 26, 2026
in रायगढ़
“ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई— खरसिया, छाल और पुसौर क्षेत्र में अवैध शराब जब्त
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

*रायगढ़, 26 फरवरी* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से *“ऑपरेशन आघात”* के तहत लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खरसिया, छाल और पुसौर थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर छापेमार कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रखी एवं परिवहन की जा रही महुआ एवं अंग्रेजी शराब जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

खरसिया थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम कोडाभाठा गीधा क्षेत्र में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब परिवहन कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने गवाहों को नोटिस देकर मौके पर पहुंचकर रेड कार्रवाई की, जहां आरोपी *शिव प्रसाद डनसेना पिता तीजराम डनसेना उम्र 38 वर्ष निवासी कोडाभाठा गीधा* को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से कुल 7 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1,400 रुपये बरामद कर जब्त किया गया। इसी तरह ग्राम गीधा नहरपार में *तिरथराम डनसेना पिता स्व. डमरूधर डनसेना उम्र 36 वर्ष* के कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब कीमती 1,400 रुपये जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। दोनों मामलों में आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

READ ALSO

छत्तीसगढ़ के इस जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 थाना-चौकी प्रभारियों का ट्रांसफर, साइबर सेल प्रभारी भी; देखें पूरी लिस्ट यहां।

“ऑपरेशन अंकुश” के तहत जुआ रेड की कार्रवाई, डैम के पास जुआ खेलते तीन जुआरी गिरफ्तार

➡️ वहीं थाना छाल पुलिस को प्राप्त सूचना पर ग्राम गडाईनबहरी रोड तालाब के पास रेड कार्रवाई करते हुए *स्कूटी क्रमांक CG 13 BG 7014* से अवैध रूप से अंग्रेजी शराब परिवहन कर रहे आरोपी *उमेश राठिया पिता विक्रम सिंह राठिया उम्र 20 वर्ष निवासी बरभौना* को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से कुल 10 लीटर 440 एमएल अंग्रेजी शराब कीमती 7,840 रुपये जब्त की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह शराब *मंजू खुटे निवासी चन्द्रशेखरपुर ऐडु* के कहने पर लाई जा रही थी, जिस पर उक्त महिला को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध *थाना छाल में अपराध क्रमांक 30/2026 धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट* के तहत कार्रवाई की गई है।

➡️ इसी क्रम में थाना पुसौर पुलिस द्वारा ग्राम नावापारा माण्ड में स्थित एक होटल में छापेमार कार्रवाई कर आरोपी भुवनेश्वर साहू पिता स्व. सालिकराम साहू उम्र 40 वर्ष निवासी नावापारा माण्ड के कब्जे से 6.300 बल्क लीटर अवैध देशी एवं अंग्रेजी शराब कीमती 3,780 रुपये बरामद कर जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध थाना पुसौर में अपराध दर्ज कर आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश —

*“अवैध शराब बनाने और बेचने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा, ऑपरेशन आघात के तहत लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।”*

रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन आघात” के तहत जिले में अवैध शराब के कारोबार पर सतत निगरानी रखी जा रही है और ऐसे अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Related Posts

छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़े पैमाने पर फेरबदल, 35 ASP और 60 DSP इधर से उधर, देखें लिस्ट
रायगढ़

छत्तीसगढ़ के इस जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 थाना-चौकी प्रभारियों का ट्रांसफर, साइबर सेल प्रभारी भी; देखें पूरी लिस्ट यहां।

February 26, 2026
“ऑपरेशन अंकुश” के तहत जुआ रेड की कार्रवाई, डैम के पास जुआ खेलते तीन जुआरी गिरफ्तार
रायगढ़

“ऑपरेशन अंकुश” के तहत जुआ रेड की कार्रवाई, डैम के पास जुआ खेलते तीन जुआरी गिरफ्तार

February 26, 2026
नावापारा टेण्डा में मकान और राशन दुकान चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

नावापारा टेण्डा में मकान और राशन दुकान चोरी का पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

February 25, 2026
“ऑपरेशन आघात” के तहत जूटमिल में नशीले इंजेक्शन बेचने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, 22 नग नशीली इंजेक्शन और नकदी बरामद
रायगढ़

“ऑपरेशन आघात” के तहत जूटमिल में नशीले इंजेक्शन बेचने वालों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार, 22 नग नशीली इंजेक्शन और नकदी बरामद

February 25, 2026
‘ऑपरेशन प्रहार’ में बड़ी कार्रवाई: 4 ट्रकों से 80 टन अवैध कबाड़ जब्त
रायगढ़

‘ऑपरेशन प्रहार’ में बड़ी कार्रवाई: 4 ट्रकों से 80 टन अवैध कबाड़ जब्त

February 24, 2026
नौकरी, बेरोजगारी भत्ता और स्वास्थ्य-शिक्षा की मांग, प्रभावित भू-विस्थापित लंबे समय से कर रहे कोशिश| NTPC लारा के खिलाफ प्रभावित एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध जताएंगे
रायगढ़

नौकरी, बेरोजगारी भत्ता और स्वास्थ्य-शिक्षा की मांग, प्रभावित भू-विस्थापित लंबे समय से कर रहे कोशिश| NTPC लारा के खिलाफ प्रभावित एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर अपना विरोध जताएंगे

February 24, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से प्रेस क्लब प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से प्रेस क्लब प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

वन मंत्री  केदार कश्यप तिरंगा यात्रा में हुए शामिल

हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत 13 अगस्त को किया जाएगा बाइक रैली का आयोजन

August 12, 2025
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रनों से हराया, सीरीज मे 2-1 की बढ़त..

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 48 रनों से हराया, सीरीज मे 2-1 की बढ़त..

November 6, 2025
“इन 8 फलों से करें शरीर की अंदरूनी सफाई, बीमारियां होंगी दूर और बढ़ेगी चेहरे  की चमक”

“इन 8 फलों से करें शरीर की अंदरूनी सफाई, बीमारियां होंगी दूर और बढ़ेगी चेहरे की चमक”

January 7, 2026

श्री बिपिन मांझी राज्य सहकारी निर्वाचन आयुक्त नियुक्त

July 26, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • भारत की शानदार वापसी, जिम्बाब्वे को 72 रन से हराया, 256 रन बनाकर सेमीफाइनल की उम्मीदें मजबूत
  • रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत: अब घर बैठे मिलेगा मुआवजा, RCT प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी
  • सहारा निवेशकों के लिए राहत: रिफंड पोर्टल पर फिर शुरू हुआ रीसबमिशन, दोबारा करें क्लेम और पाएं पैसा
  • UIDAI-Google की नई पहल, अब Google Maps पर मिलेंगे वेरिफाइड आधार केंद्र, स्कैम से मिलेगा बचाव
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR