• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, July 18, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

KMP एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा, पांच वाहन आपस में टकराए; अमेजन के कंटेनर में चालक और सह-चालक की जिंदा जलकर हुई मौत

Amish Kumari by Amish Kumari
January 18, 2026
in देश
KMP एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा, पांच वाहन आपस में टकराए; अमेजन के कंटेनर में चालक और सह-चालक की जिंदा जलकर हुई मौत
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

जिले के मोहम्मदपुर अहिर थाना क्षेत्र में केएमपी एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह घने कोहरे के कारण बड़ा सड़क हादसा हो गया। अचानक एक वाहन के ब्रेक लगाने से पीछे चल रहे पांच वाहन आपस में टकरा गए। सबसे पहले रोडियों से भरा डंपर टकराया, उसके बाद पीछे से आ रहा कंटेनर उससे जा भिड़ा। टक्कर इतनी तेज थी कि डंपर और कंटेनर में आग लग गई।

आग लगने के बाद कंटेनर में फंसे चालक और क्लीनर बाहर नहीं निकल पाए। हादसे में चालक राकेश (27), पुत्र कैलाश, निवासी रंहिया का बास, थाना पाटन, जिला सीकर (राजस्थान) और खलासी देशराज, पुत्र जसवीर, निवासी बड़ा कुआं की ढाणी, गांव खरखड़ी, जिला अलवर (राजस्थान) की जिंदा जलकर मौत हो गई।

READ ALSO

दिल दहला देने वाली घटना, रायपुर में एक ही परिवार के 5 लोग घर में मृत मिले, सुसाइड की आशंका

पेट्रोल-डीजल की कीमत में उछाल, 50 पैसे हुआ महंगा, जानें क्या है आपके शहर का रेट?

स्थानीय लोगों की मदद से अन्य वाहनों के चालक और सवारियां किसी तरह सुरक्षित बाहर निकल आए। हालांकि डंपर और कंटेनर में लगी आग इतनी भयानक थी कि कुछ ही देर में वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए। इस दर्दनाक हादसे के बाद केएमपी एक्सप्रेसवे पर करीब चार घंटे से ज्यादा समय तक यातायात पूरी तरह ठप रहा।

हादसे में अमेजन कंपनी का कंटेनर भी पूरी तरह जल गया। कंटेनर में गुरुग्राम से लखनऊ ले जाया जा रहा कपड़े, जूते, मोबाइल और अन्य सामान भरा हुआ था। कंटेनर मालिक अश्वनी कुमार ने बताया कि करीब सवा करोड़ रुपये का सामान आग में जलकर नष्ट हो गया।

कुछ बचा हुआ माल ट्रैक्टर की मदद से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया, लेकिन भीड़ के कारण कुछ सामान लोगों द्वारा उठा लिया गया, जिसे रोकने की पुलिस ने कोशिश की। हादसे के चलते एक्सप्रेसवे पर करीब छह किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जो पचगांव होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-8 तक फैल गया।

बताया जा रहा है कि सुबह घना कोहरा होने से दृश्यता बेहद कम थी। कोहरे में अचानक सामने डंपर दिखाई देने पर चालक ने ब्रेक लगाया, तभी पीछे से आ रहा कंटेनर उससे टकरा गया। इसके बाद पीछे चल रहे तीन अन्य वाहन भी एक-दूसरे से टकरा गए। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाई, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह जल चुके थे। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Related Posts

दिल दहला देने वाली घटना, रायपुर में एक ही परिवार के 5 लोग घर में मृत मिले, सुसाइड की आशंका
देश

दिल दहला देने वाली घटना, रायपुर में एक ही परिवार के 5 लोग घर में मृत मिले, सुसाइड की आशंका

July 18, 2026
पेट्रोल डीजल की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए आपके शहर में आज कीमतें घटी हैं या बढ़ी हैं? यहां चेक करें लिस्ट.
देश

पेट्रोल-डीजल की कीमत में उछाल, 50 पैसे हुआ महंगा, जानें क्या है आपके शहर का रेट?

July 18, 2026
भूख हड़ताल में बैठे सोनम वांगचुक को अस्पताल लेकर गई पुलिस, जंतर-मंतर से प्रदर्शनकारियों को हटाया
देश

भूख हड़ताल में बैठे सोनम वांगचुक को अस्पताल लेकर गई पुलिस, जंतर-मंतर से प्रदर्शनकारियों को हटाया

July 18, 2026
सरकारी कर्मचारियों के लिए आई अच्छी खबर, NPS देरी होने पर कर्मचारी को मिलेगा ब्याज
देश

सरकारी कर्मचारियों के लिए आई अच्छी खबर, NPS देरी होने पर कर्मचारी को मिलेगा ब्याज

July 17, 2026
छत्तीसगढ़ में चक्रवात “मोंथा” का असर, इन जिलों में होगी भारी बारिश…
देश

छत्तीसगढ़ में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में भीषण बारिश का अलर्ट

July 17, 2026
BharatPe और यस बैंक ने लॉन्च किया ‘BharatPe Flex’, अब बिना बैंक बैलेंस के भी होगा पेमेंट
देश

2,000 रुपये से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्‍शन लग सकता है टैक्स, जानिए आम जनता पर क्या होगा इसका असर?

July 17, 2026
Next Post
किसानों के लिए खुशखबरी: आवारा पशुओं की देखभाल पर सरकार दे रही है हर महीने 12 हजार रुपये, जानें योजना की पूरी जानकारी

किसानों के लिए खुशखबरी: आवारा पशुओं की देखभाल पर सरकार दे रही है हर महीने 12 हजार रुपये, जानें योजना की पूरी जानकारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

स्वतंत्रता दिवस पर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री  देवांगन ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

स्वतंत्रता दिवस पर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री देवांगन ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

August 14, 2025
नए साल में WhatsApp लाया शानदार फीचर, Animated Stickers, Status और Video से अपनों को करें Wish

नए साल में WhatsApp लाया शानदार फीचर, Animated Stickers, Status और Video से अपनों को करें Wish

December 31, 2025
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से किसानों को बड़ी राहत

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से किसानों को बड़ी राहत

June 30, 2026
आत्मसमर्पित नक्सलियों के बीच पहुँचे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा – राखी बंधवाकर दिया विश्वास और भाईचारे का संदेश

आत्मसमर्पित नक्सलियों के बीच पहुँचे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा – राखी बंधवाकर दिया विश्वास और भाईचारे का संदेश

August 10, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ के पेंशनर्स को बड़ी राहत, महंगाई राहत के लिए अब नहीं लेनी होगी दूसरे राज्य की मंजूरी
  • कब रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
  • दिल दहला देने वाली घटना, रायपुर में एक ही परिवार के 5 लोग घर में मृत मिले, सुसाइड की आशंका
  • पेट्रोल-डीजल की कीमत में उछाल, 50 पैसे हुआ महंगा, जानें क्या है आपके शहर का रेट?
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR