• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, October 14, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

Meerut Murder Case: नीला ड्रम हत्याकांड; मुस्कान और साहिल को कोर्ट ने सुनाया फांसी की सजा

Amish Kumari by Amish Kumari
October 14, 2026
in देश
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Meerut Murder Case उत्तर प्रदेश के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में आज, 14 अक्टूबर 2026 को जिला अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। करीब 13 महीने तक चली बहस, 127 तारीखें और 22 से अधिक गवाहों के बयान के बाद आज कोर्ट ने फैसले का ऐलान किया। जिला कोर्ट ने दोनों आरोपियों मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को फांसी की सजा सुनाई है।

 

READ ALSO

Big breaking: फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही थी फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट, जयपुर में करानी पड़ी Emergency Landing…

Bihar news: बड़ा नाब हादशा; भोज खाने जा रहे बच्चों से भरी नाव नदी में डूबी, 11 मासूमों की मौत

मर्चेंट नेवी के पूर्व कर्मचारी सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में उनकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को अदालत पहले ही दोषी करार दे चुकी थी। अब दोनों के लिए अदालत ने अपना फैसला सुना दिया है। मेरठ के चौधरी चरण सिंह कारागार में दोनों बंद हैं।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हुई पेशी

सजा सुनाए जाने से पहले बुधवार सुबह अदालत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दोनों दोषियों से सवाल किए। जज ने उनसे पूछा कि क्या वे कुछ कहना चाहते हैं। इस पर दोनों ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।

 

Read more IND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा टी20 मैच आज, जानें फ्री में कैसे देखें मैच

 

 

सौरभ राजपूत हत्याकांड मामला

मेरठ में मार्च 2025 में सौरभ राजपूत की हत्या के मामले ने पूरे देश को झकझोर दिया था। इस मामले में सौरभ की पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को आरोपी बनाया गया था। आरोप था कि दोनों ने मिलकर सौरभ की हत्या की, फिर शव के टुकड़े करके उन्हें नीले ड्रम में रखा और सीमेंट से बंद कर दिया। सौरभ विदेश में रहता था और छुट्टी लेकर अपनी पत्नी मुस्कान और बेटी का जन्मदिन मनाने भारत आया था। इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई थी।

 

मर्चेंट नेवी में कार्यरत सौरभ राजपूत जब फरवरी 2025 के आखिरी सप्ताह में विदेश से मेरठ लौटा, तो उसे अपनी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला के अवैध संबंधों की जानकारी हो गई। सौरभ इस रिश्ते में बाधा बन रहा था, इसलिए मुस्कान और साहिल ने मिलकर उसकी हत्या की खौफनाक साजिश रची। 3 मार्च 2025 की रात मुस्कान ने सौरभ के खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया और उसके बेहोश होने पर साहिल को घर बुला लिया। इसके बाद दोनों ने मिलकर सौरभ का गला रेतकर उसकी हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के लिए बाथरूम में शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। अगले दिन उन्होंने एक बड़ा नीला ड्रम, सीमेंट और बालू खरीदकर शव के टुकड़ों को ड्रम में डाला और ऊपर से सीमेंट का घोल भरकर उसे पूरी तरह सील कर दिया, ताकि बदबू बाहर न आए।

 

हत्या के ठीक बाद मुस्कान अपनी बेटी को मायके छोड़कर साहिल के साथ शिमला-मनाली घूमने चली गई और लगभग 13 दिनों तक वहीं ऐश करती रही। इस दौरान वह सौरभ के फोन और सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रही थी, ताकि सबको लगे कि वह जिंदा है। उसने परिजनों से कहा था कि वह सौरभ के साथ घूमने जा रही है। हिमाचल से लौटने के बाद जब बेटी ने अपने पिता से मिलने की जिद की, तो मुस्कान ने उसे और परिवार के अन्य सदस्यों को गुमराह करते हुए बताया कि सौरभ को अचानक विदेश वापस जाना पड़ा। हालांकि, बेटी की लगातार जिद और परिजनों के सवालों के बीच मामले को लेकर शक गहराने लगा

Meerut Murder Caseइस हत्याकांड का खुलासा 18 मार्च 2025 को तब हुआ जब सौरभ का भाई राहुल उनके घर पहुंचा। घर में साहिल की मौजूदगी और अंदर से आ रही अजीब दुर्गंध से राहुल को शक हुआ। मामला पुलिस तक पहुंचने पर जब घर की तलाशी ली गई और वह नीला ड्रम खोला गया, तो उसमें सौरभ के शव के क्षत-विक्षत टुकड़े मिले। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार कर लिया। त्वरित कानूनी प्रक्रिया और मुकदमों के बाद अदालत ने दोनों आरोपियों को इस जघन्य हत्याकांड का दोषी ठहराया और आज कोर्ट ने अपने फैसले में दोनों को फांसी की सजा सुनाई है।

 

 

Related Posts

देश

Big breaking: फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही थी फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट, जयपुर में करानी पड़ी Emergency Landing…

October 14, 2026
देश

Bihar news: बड़ा नाब हादशा; भोज खाने जा रहे बच्चों से भरी नाव नदी में डूबी, 11 मासूमों की मौत

October 13, 2026
देश

Training Aircraft crash: सेना का एयरक्राफ्ट ट्रेनिंग के दौरान क्रैश, दो पालयटों की मौत

October 12, 2026
देश

Garbage Fine Rules: खुले में फेंकते हैं कचरा? संभल जाइए, लग सकता है ₹5000 तक जुर्माना

October 12, 2026
देश

Amritsar Airport: अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखे 3 संदिग्ध ड्रोन, Air India समेत तीन उड़ानें डायवर्ट

October 12, 2026
देश

India Bloc March SC: CEC के खिलाफ इंडिया ब्लॉक का सुप्रीम कोर्ट मार्च आज, CJI ने कहा ज्ञापन नहीं अर्जी लगाएं

October 12, 2026
Next Post

Railway Employees Diwali Bonus: सरकारी कर्मचारियों की बल्‍ले-बल्‍ले! 78 दिन के बोनस का ऐलान, जानें बैंक खातों में कब आएगी सैलरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

पुलिस अधीक्षक ने किया पूंजीपथरा थाने का वार्षिक निरीक्षण, कहा – “थाना आने वाले पीड़ित से सकारात्मक व्यवहार करें”

पुलिस अधीक्षक ने किया पूंजीपथरा थाने का वार्षिक निरीक्षण, कहा – “थाना आने वाले पीड़ित से सकारात्मक व्यवहार करें”

August 30, 2025

RBI MPC Meeting 2026: आज से RBI की 3 दिवसीय बैठक शुरू, ब्याज दरों में बढ़ोतरी के आसार, महंगी हो सकती है EMI

October 5, 2026
नेशनल लोक अदालत की तैयारी को लेकर थाना प्रभारियों का लिया गया बैठक

नेशनल लोक अदालत की तैयारी को लेकर थाना प्रभारियों का लिया गया बैठक

August 23, 2025
संजय मार्केट से चोरी की एक्टिवा के साथ एक नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार, “सशक्त ऐप” से खुला वाहन चोरी का मामला

संजय मार्केट से चोरी की एक्टिवा के साथ एक नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार, “सशक्त ऐप” से खुला वाहन चोरी का मामला

March 9, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Raigarh News : पूर्व रंजिश में लूटपाट की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला, कोतवाली पुलिस ने हटाई लूट की धारा
  • Railway Employees Diwali Bonus: सरकारी कर्मचारियों की बल्‍ले-बल्‍ले! 78 दिन के बोनस का ऐलान, जानें बैंक खातों में कब आएगी सैलरी
  • Meerut Murder Case: नीला ड्रम हत्याकांड; मुस्कान और साहिल को कोर्ट ने सुनाया फांसी की सजा
  • Raigarh News : केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR