• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, May 10, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में 30 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Amish Kumari by Amish Kumari
September 25, 2025
in छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में 30 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम और ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट पर बने लो-प्रेशर एरिया ने छत्तीसगढ़ में झमाझम बारिश हुई। 24 सितंबर को सक्रिय हुए इस सिस्टम से प्रदेश के कई हिस्सों में जोरदार बारिश शुरू हो गई, जो 30 सितंबर तक जारी रहेगी।

READ ALSO

राशनकार्ड धारकों के लिए GOOD NEWS! अब घर बैठे मोबाइल से ही कर पाएंगे ये अपडेट, शुरू हुई शानदार सुविधा

सुशासन तिहार 2026 : 12 मई को महुआ और जशपुर नगर पालिका में लगेंगे शिविर, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में 25 सितंबर को नया सिस्टम भी बनने जा रहा है। इसके असर से अगले चार-पांच दिनों तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश के हालात बने रहेंगे

8 जिलों में अतिभारी बारिश की संभावना

राजधानी रायपुर समेत राज्य के कई हिस्सों में मंगलवार रात से बारिश शुरू हो गई, जो बुधवार को दिनभर चलती रही। बंगाल की खाड़ी में लगातार बन रहे सिस्टम के कारण इस सप्ताह प्रदेश में बारिश की स्थिति बनी रहेगी।

बस्तर संभाग के ज्यादातर जिलों में हल्की से मध्यम और कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। राज्य के बाकी हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस कारण प्रदेश में मौसम ठंडा रहेगा। उत्तरी छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई भी शुरू हो गई है। प्रदेश में मानसून के लौटने तक बारिश के एक-दो स्पैल आने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार मौजूदा सिस्टम और 25 को बनने वाले नए सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश में अगले चार-पांच दिनों तक बारिश की स्थिति बनी रहेगी। राज्य के 8 जिलों में मध्यम से भारी और अतिभारी बारिश की संभावना है। बस्तर संभाग के अधिकांश जिलों में यह स्थिति बनी रहेगी। दुर्ग संभाग के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में भी भारी बारिश होगी।

सारंगढ़ में लगातार बारिश

परिया थाना क्षेत्र के विक्रम पाली के पास किंकारी नाला उफान पर है। बुधवार को नाले के ऊपर से गुजर रही कार तेज बहाव के कारण बह गई। इसमें सवार तीनों लोग किसी तरह कार से बाहर निकले और तैरकर अपनी जान बचाई।

बुधवार को किंकारी नाले में बही कार। तीन लोग सवार थे, तीनों ने किसी तरह तैरकर जान बचाई

जानकारी के अनुसार कार ओडिशा के मुक्ता निवासी प्रेम पटेल का छोटा भाई चला रहा था। इसमें तीन लोग सवार थे। वे सभी मंगलवार को बिलासपुर गए थे और बुधवार सुबह लौट रहे थे। किंकारी नाले पर बारिश का पानी तेजी से बह रहा था। उनसे पहले एक ट्रक नाले को पार कर गया था। इसके ठीक पीछे कार ने भी नाला पार करने की कोशिश की। कार पानी के तेज बहाव में फंसकर खिसकने लगी। ड्राइवर कार को नियंत्रित नहीं कर पाया और वह नाले में बह गई।

ड्राइवर की लापरवाही, पुल पर सेफ्टी वॉलनहीं

स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के पीछे मुख्य वजह ड्राइवर की लापरवाही है। नाले पर पानी का तेज बहाव होने के बाद भी उसने जोखिम लिया। इसके अलावा नाले पर सेफ्टी वाल भी नहीं है। इससे भी खतरा बढ़ जाता है।

रायपुर- बिलासपुर समेत 16 जिलों में बारिश का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटों के भीतर भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बीजापुर, नारायणपुर और कांकेर में गुरुवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जीपीएम, मुंगेली, कवर्धा, राजनांदगांव, बालोद, कोंडागांव, बस्तर समेत 13 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। सहित 16 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 25 सितंबर को पूर्व मध्य और उसके आस-पास उत्तरी बंगाल की खाड़ी में एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने वाला है। 27 अगस्त को यह सिस्टम दक्षिण ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तट को पार करेगा। इसके चलते 30 सितंबर तक बारिश की स्थिति बनी रहेगी। ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। रायपुर के सभी क्षेत्रों पर इसका प्रभाव रहेगा।

Related Posts

आपका राशन कार्ड हो सकता है रद, जल्द ही करा ले ये काम, नहीं तो हो जाएगा निरस्त
छत्तीसगढ़

राशनकार्ड धारकों के लिए GOOD NEWS! अब घर बैठे मोबाइल से ही कर पाएंगे ये अपडेट, शुरू हुई शानदार सुविधा

May 10, 2026
सुशासन तिहार 2026 : 12 मई को महुआ और जशपुर नगर पालिका में लगेंगे शिविर, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान
छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार 2026 : 12 मई को महुआ और जशपुर नगर पालिका में लगेंगे शिविर, समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

May 10, 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ में हुए शामिल
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ में हुए शामिल

May 10, 2026
कोरबा में दिल दहला देने वाली वारदात: सड़क किनारे झाड़ियों में मिला खून से लथपथ शव.. मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

कोरबा में दिल दहला देने वाली वारदात: सड़क किनारे झाड़ियों में मिला खून से लथपथ शव.. मचा हड़कंप

May 10, 2026
छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़े पैमाने पर फेरबदल, 35 ASP और 60 DSP इधर से उधर, देखें लिस्ट
छत्तीसगढ़

सरकार का बड़ा एक्शन, रायपुर-बिलासपुर समेत कई शहरों में इंजीनियरों के तबादले, छुट्टी के दिन जारी हुआ आदेश; देखें पूरी लिस्ट यहां।

May 9, 2026
रायपुर में चलती बस में लगी भीषण आग, यात्रियों में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

रायपुर में चलती बस में लगी भीषण आग, यात्रियों में मचा हड़कंप

May 9, 2026
Next Post
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए Team India का हुआ ऐलान, श्रेयस अय्यर संभालेंगे कप्तानी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए Team India का हुआ ऐलान, श्रेयस अय्यर संभालेंगे कप्तानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

Google Wallet में Aadhaar की एंट्री, UIDAI के साथ साझेदारी से डिजिटल ID हुई आसान और सुरक्षित

Google Wallet में Aadhaar की एंट्री, UIDAI के साथ साझेदारी से डिजिटल ID हुई आसान और सुरक्षित

April 28, 2026
भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-कार टक्कर में पांच लोगों की दर्दनाक मौत, तीन गंभीर घायल

भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-कार टक्कर में पांच लोगों की दर्दनाक मौत, तीन गंभीर घायल

December 27, 2025
‘विमान में बम है’ लिखे नोट से इंडिगो फ्लाइट में हड़कंप, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां

‘विमान में बम है’ लिखे नोट से इंडिगो फ्लाइट में हड़कंप, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां

February 14, 2026
छत्तीसगढ़ के आसमान में फिर मंडराएंगे बादल, अगले 5 दिन तक दक्षिणी इलाकों में भारी बारिश के आसार…

छत्तीसगढ़ के आसमान में फिर मंडराएंगे बादल, अगले 5 दिन तक दक्षिणी इलाकों में भारी बारिश के आसार…

October 22, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • राशनकार्ड धारकों के लिए GOOD NEWS! अब घर बैठे मोबाइल से ही कर पाएंगे ये अपडेट, शुरू हुई शानदार सुविधा
  • “ऑपरेशन_आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई— अलग-अलग थाना क्षेत्रों से अवैध शराब जब्त
  • दुष्कर्म केस में जेल भेजने की धमकी देकर 40 हजार रुपये की अवैध मांग, पीड़ित के शिकायत पर घरघोड़ा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
  • टैक्सपेयर्स के लिए बड़ा अपडेट, ITR-4 फाइल करते वक्त अब बैंक बैलेंस बताना होगा जरूरी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR