• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, November 12, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home बिजनेस

Milk price hike: आज से देश में दूध हुआ महंगा, अमूल-मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

Amish Kumari by Amish Kumari
November 12, 2026
in बिजनेस
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Milk price hike महंगाई का एक और झटका देश की आम जनता पर पड़ा है। त्योहारों के बीच अब सुबह की चाय से लेकर बच्चों के दूध तक का खर्च बढ़ने वाला है। देश की दो बड़ी डेयरी कंपनियों अमूल और मदर डेयरी ने अपने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 12 नवंबर 2026 यानी आज से लागू हो गई हैं। मदर डेयरी ने दूध के अलग-अलग वेरिएंट पर 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए हैं, जबकि अमूल के कुछ प्रमुख पैक की कीमतों में भी 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है।

 

READ ALSO

Cigarette Price Hike 2026: Gold Flake Super Star हुई महंगी, 10 रुपये बढ़ी कीमत, जाने अब कितने में मिलेगा पैकेट

EPFO: EPFO के नियमों में बड़ा बदलाव; अब घर बैठे ठीक कर सकते हैं ये गलतियां

दिल्ली-एनसीआर में मदर डेयरी का दूध इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को अब हर लीटर के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। कंपनी ने टोंड, फुल क्रीम, डबल टोंड और गाय के दूध की कीमतें बढ़ाई हैं। नई दरों के मुताबिक, टोंड दूध (बल्क वेंडेड) की कीमत 58 रुपये से बढ़कर 60 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, पैक वाले टोंड दूध के लिए अब 60 रुपये की जगह 62 रुपये चुकाने होंगे। वहीं, फुल क्रीम दूध की कीमत 72 रुपये से बढ़ाकर 76 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। डबल टोंड दूध अब 54 रुपये के बजाय 56 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। इसके अलावा गाय के दूध की कीमत 62 रुपये से बढ़कर 65 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

 

मदर डेयरी दूध की नई प्राइस लिस्ट

दूध की वैरायटी नई कीमत (प्रति लीटर) पुरानी कीमत (प्रति लीटर) कितने बढ़े दाम

टोंड दूध (बल्क वेंडेड) 60 रुपये 58 रुपये 2 रुपये

टोंड दूध 62 रुपये 60 रुपये 2 रुपये

डबल टोंड दूध 56 रुपये 54 रुपये 2 रुपये

गाय का दूध 65 रुपये 62 रुपये 3 रुपये

प्रो मिल्क 76 रुपये 72 रुपये 4 रुपये

फुल क्रीम दूध 76 रुपये 72 रुपये 4 रुपये

अमूल दूध की नई कीमतें भी लागू

अमूल ने भी अपने ताजा पैक दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की है। गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) के मुताबिक, अमूल के दूध की कीमतों में करीब 4 से 5 फीसदी तक इजाफा किया गया है। अमूल ताजा टोंड मिल्क (3 फीसदी फैट) की कीमत 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाई गई है। वहीं, अमूल गोल्ड (6 फीसदी फैट) अब 4 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। कंपनी के मुताबिक, ये नई दरें देश के प्रमुख बाजारों में लागू होंगी।

 

Read more RBI Repo Rate: RBI फिर बढ़ाएगा रेपो रेट! महंगाई दर को लेकर SBI ने किया अलर्ट

अमूल दूध की नई प्राइस लिस्ट

दूध की वैरायटी नई कीमत (प्रति लीटर) पुरानी कीमत (प्रति लीटर) कितने बढ़े दाम

अमूल ताजा (टोंड दूध) 62 रुपये 60 रुपये 2 रुपये

अमूल गोल्ड (फुल-क्रीम दूध) 80 रुपये 76 रुपये 4 रुपये

अमूल भैंस का दूध (फुल क्रीम) 86 रुपये 80 रुपये 6 रुपये

क्यों बढ़े दूध के दाम?

Milk price hikeमदर डेयरी के मामले से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, किसानों से दूध खरीदने की कीमतों में बढ़ोतरी और अन्य इनपुट लागत बढ़ने के कारण कंपनी ने यह फैसला लिया है। कंपनियों के लिए बढ़ी लागत का कुछ हिस्सा ग्राहकों तक पहुंचाना जरूरी हो गया है। इसका सीधा असर अब आम परिवारों के मासिक बजट पर पड़ेगा।

 

 

Related Posts

बिजनेस

Cigarette Price Hike 2026: Gold Flake Super Star हुई महंगी, 10 रुपये बढ़ी कीमत, जाने अब कितने में मिलेगा पैकेट

November 12, 2026
बिजनेस

EPFO: EPFO के नियमों में बड़ा बदलाव; अब घर बैठे ठीक कर सकते हैं ये गलतियां

November 12, 2026
बिजनेस

RBI Repo Rate: RBI फिर बढ़ाएगा रेपो रेट! महंगाई दर को लेकर SBI ने किया अलर्ट

November 12, 2026
बिजनेस

Visa Rules: भारत ने आसान किए वीजा नियम, इन लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

November 12, 2026
बिजनेस

UPI Payment MDR Charge: UPI यूजर्स के लिए जरूरी अपडेट, क्‍या 10 नवंबर से बदल गया है पेमेंट से जुड़े ये नियम?

November 11, 2026
बिजनेस

HDFC Bank: इस प्राइवेट के ग्राहकों को झटका, बढ़ गई लेंडिंग रेट, क्या बढ़ जाएगी लोन की EMI?

November 11, 2026
Next Post

Nepal road accident: भीषण सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी इलेक्ट्रिक वैन, 10 लोगों की दर्दनाक मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

आयुष्मान खुराना और रश्मिका स्टारर फिल्म ‘थामा’ का नया गाना ‘रहें ना रहें हम’ रिलीज… गाने में दिखी दमदार केमिस्ट्री

आयुष्मान खुराना और रश्मिका स्टारर फिल्म ‘थामा’ का नया गाना ‘रहें ना रहें हम’ रिलीज… गाने में दिखी दमदार केमिस्ट्री

October 11, 2025

Cg News : महानदी विवाद के समाधान की दिशा में बड़ी पहल

October 2, 2026
महतारी वंदन योजना : माताओं-बहनों के सम्मान से ही छत्तीसगढ़ की समृद्धि संभव-मुख्यमंत्री  साय

महतारी वंदन योजना : माताओं-बहनों के सम्मान से ही छत्तीसगढ़ की समृद्धि संभव-मुख्यमंत्री साय

September 5, 2025

Raigarh News : “इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा और नाबालिग को घर से ले गया युवक, आरोपी गिरफ्तार”

September 1, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Cigarette Price Hike 2026: Gold Flake Super Star हुई महंगी, 10 रुपये बढ़ी कीमत, जाने अब कितने में मिलेगा पैकेट
  • EPFO: EPFO के नियमों में बड़ा बदलाव; अब घर बैठे ठीक कर सकते हैं ये गलतियां
  • Nepal road accident: भीषण सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी इलेक्ट्रिक वैन, 10 लोगों की दर्दनाक मौत
  • Milk price hike: आज से देश में दूध हुआ महंगा, अमूल-मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR