• Privacy Policy
  • About Us
Monday, August 10, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

रायगढ़ को महानगर की तर्ज पर विकसित करने हरसंभव प्रयास- प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम

Amish Kumari by Amish Kumari
December 23, 2025
in रायगढ़
रायगढ़ को महानगर की तर्ज पर विकसित करने हरसंभव प्रयास- प्रभारी मंत्री  रामविचार नेताम
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 23 दिसम्बर 2025/ जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना को साकार करने की दिशा में रायगढ़ जिला भी तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है। राज्य सरकार “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय” की भावना के अनुरूप योजनाबद्ध एवं सतत विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। रायगढ़ अपनी समृद्ध कला-संस्कृति और कत्थक घराने के लिए राष्ट्रीय पहचान रखता है। रायगढ़ महानगर के स्वरूप की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

READ ALSO

पेट्रोल पंप पर फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार

41 वें चक्रधर समारोह-2026, 14 से 23 सितंबर तक रामलीला मैदान में होगा आयोजन तैयारियों को लेकर विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम तथा वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने राष्ट्रीय किसान दिवस एवं छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर आज नगर निगम ऑडिटोरियम रायगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम क्षेत्र के विकास के लिए 6 करोड़ 59 लाख रुपये की लागत से 96 विकास कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया। इसके साथ ही धरमजयगढ़ विकासखंड के ग्राम चिकलापानी-कुम्हीचुंआ तथा ग्राम बिरहोरपारा-रूवांफूल में आदिम जाति विकास विभाग अंतर्गत 1 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से निर्मित बहुउद्देशीय केंद्र भवनों का लोकार्पण भी किया गया। इन बहुउद्देशीय केंद्रों के निर्माण से ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों में सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों के संचालन के लिए स्थायी एवं सुदृढ़ अधोसंरचना उपलब्ध होगी, जिससे स्थानीय नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

*सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय” की भावना से हो रहा सुनियोजित विकास-प्रभारी मंत्री*

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कहा कि शहर में सौंदर्यीकरण, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, खेल, सड़क, पुल, गार्डन, ऑक्सीजोन, स्टाफ डेम जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नगर निगम रायगढ़ को महानगर की तर्ज पर विकसित करने हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज 96 विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया है। जिसके पूर्ण होने के पश्चात रायगढ़ का स्वरूप और अधिक आधुनिक, सुव्यवस्थित एवं नागरिक-अनुकूल दिखाई देगा।

*कृषि विविधीकरण और जल संरक्षण पर विशेष जोर*

प्रभारी मंत्री ने किसानों से उन्नत एवं विविध कृषि अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि केवल धान पर निर्भरता से जल संसाधनों पर अत्यधिक दबाव पड़ता है। मक्का, सरसों, मसूर सहित अन्य वैकल्पिक फसलों एवं मिश्रित खेती से आय में वृद्धि संभव है। जल संरक्षण एवं जल संवर्धन आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में मोदी की गारंटी के तहत 18 लाख गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जा रहा है। महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रुपये की सहायता प्रदान की जा रही है।

*रायगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाना प्राथमिकता-वित्त मंत्री*

वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने कहा कि रायगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकार पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। विकास कार्यों के लिए राशि की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। नालंदा परिसर, ऑक्सीजोन, गार्डन, रिंग रोड, पुल-पुलिया, खेल एवं शिक्षा सुविधाओं के विस्तार से रायगढ़ को आधुनिक शहर के रूप में विकसित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेटियों की शिक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। रायगढ़ में स्थापित नव गुरुकुल संस्थान के माध्यम से बेटियों को निःशुल्क प्रशिक्षण, आवास, भोजन तथा रोजगार की गारंटी प्रदान की जा रही है। जिले में आयोजित करियर मार्गदर्शन कार्यक्रमों से हजारों युवाओं को सही दिशा मिली है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित और उज्ज्वल बनाने के उद्देश्य से शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, आधुनिक संसाधनों एवं आधारभूत संरचनाओं को भी सुदृढ़ किया जा रहा है। रायगढ़ को शिक्षा और अवसरों के केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

*जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों की सराहना की*

लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने रायगढ़ के तीव्र विकास के लिए मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री के प्रयासों की सराहना की। राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि रायगढ़ तेजी से महानगर की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का विकास विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। नगर निगम महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में रायगढ़ महानगर की तर्ज पर विकसित हो रहा है। नालंदा परिसर, मरीन ड्राइव, गजमार पहाड़ और ऑक्सीजोन जैसे प्रोजेक्ट शहर की पहचान को नया आयाम दे रहे हैं।

*विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को किया गया लाभान्वित*

कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री द्वारा विभिन्न विभागीय योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया गया, जिनमें प्रमुख रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 अंतर्गत 17 हितग्राहियों को भवन अनुज्ञा पत्र, समाज कल्याण विभाग अंतर्गत 4 हितग्राहियों को ट्राइसाइकिल एवं 1 हितग्राही को श्रवण यंत्र, नमस्ते इंडिया योजना अंतर्गत 5 हितग्राहियों को सेफ्टी किट, खाद्य विभाग अंतर्गत 3 हितग्राहियों को प्राथमिकता राशन कार्ड, महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत 4 महिलाओं को सुपोषण सामग्री, पोस्ट मैट्रिक अन्य पिछड़ा वर्ग छात्रावास के 5 मेधावी छात्रों को टैबलेट, मत्स्य पालन विभाग अंतर्गत 2 हितग्राहियों को जाल वितरण, राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र बिरहोर जनजाति के 5 हितग्राहियों को पीएम जनमन योजना अंतर्गत आवास की चाबियाँ, पशुधन विकास विभाग अंतर्गत 5 हितग्राहियों को सुकर पालन एवं बकरा पालन हेतु अनुदान राशि और अन्य हितग्राहियों को विभागीय योजना अंतर्गत सामग्री वितरण किया गया।
इस अवसर पर नगर निगम सभापति श्री डिग्रीलाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविन्द्र गबेल, उपाध्यक्ष श्री दीपक सिदार, खरसिया नगर पालिका अध्यक्ष श्री कमल गर्ग, रायगढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुजाता चौहान, पुसौर अध्यक्ष श्रीमती हेमलता चौहान सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक श्री अरुणधर दीवान, श्री अभिषेक शुक्ला, श्री गुरुपाल भल्ला, श्री जतिन साव, श्री सुभाष पाण्डेय, श्री विकास केडिया, कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे, नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय सहित प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Posts

पेट्रोल पंप पर फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार
रायगढ़

पेट्रोल पंप पर फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार

August 7, 2026
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने 435 करोड़ का राजस्व अर्जित कर रचा कीर्तिमान
रायगढ़

41 वें चक्रधर समारोह-2026, 14 से 23 सितंबर तक रामलीला मैदान में होगा आयोजन तैयारियों को लेकर विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारियां

August 7, 2026
खरसिया में सूने मकान की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
रायगढ़

खरसिया में सूने मकान की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

August 7, 2026
सुविधा के नाम पर स्मार्ट मीटर थोपकर जनता की जेब पर बोझ बढ़ा रही भाजपा सरकार, योजना तत्काल वापस हो: तरुण गोयल
रायगढ़

सुविधा के नाम पर स्मार्ट मीटर थोपकर जनता की जेब पर बोझ बढ़ा रही भाजपा सरकार, योजना तत्काल वापस हो: तरुण गोयल

August 7, 2026
रात के अंधेरे में ट्रकों-ट्रेलरों का डीजल उड़ाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तमनार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
रायगढ़

रात के अंधेरे में ट्रकों-ट्रेलरों का डीजल उड़ाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तमनार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

August 6, 2026
जलकर व संपत्तिकर विसंगतियों के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रेसवार्ता और आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
रायगढ़

जलकर व संपत्तिकर विसंगतियों के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रेसवार्ता और आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

August 4, 2026
Next Post
छत्तीसगढ़ में कौशल-एकीकृत औद्योगिक विकास को मिल रही नई गति – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़ में कौशल-एकीकृत औद्योगिक विकास को मिल रही नई गति – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

20 रूपये का पीएम सुरक्षा बीमा होने पर मृतक अमित चौहान के नॉमिनी को मिला 2 लाख का चेक

20 रूपये का पीएम सुरक्षा बीमा होने पर मृतक अमित चौहान के नॉमिनी को मिला 2 लाख का चेक

July 31, 2025
IndiGo विमान को बम से उड़ाने की धमकी, फ्लाइट में मिला संदिग्ध लेटर

IndiGo विमान को बम से उड़ाने की धमकी, फ्लाइट में मिला संदिग्ध लेटर

July 17, 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उन्हें किया नमन

July 6, 2026
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त के रूप में जिले के 1 लाख 5 हजार 252 किसानों को 22 करोड़ 61 लाख रूपए का आधार बेस्ट प्रणाली के माध्यम से किया भुगतान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त के रूप में जिले के 1 लाख 5 हजार 252 किसानों को 22 करोड़ 61 लाख रूपए का आधार बेस्ट प्रणाली के माध्यम से किया भुगतान

August 2, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • आज इन राशि वालों की बढ़ेगी कमाई, नौकरी-कारोबार में मिल सकता है फायदा, जाने 12राशियों का राशिफल
  • लिवर को हैल्दी रखने के लिए कौन सा ड्रिंक्स है बेहतर, जानिए एक्सपर्ट की राय
  • सावन के दूसरे सोमवार पर प्रदोष व्रत का दुर्लभ संयोग, शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें
  • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से दूरभाष पर की चर्चा
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR