• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, June 4, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

केरलम में मानसून की एंट्री! MP-राजस्थान समेत 24 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Amish Kumari by Amish Kumari
June 4, 2026
in देश
केरलम में मानसून की एंट्री! MP-राजस्थान समेत 24 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

देशभर में भीषण गर्मी से राहत का इंतजार कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय  मौसम विभाग के अनुसार आज 4 मई की शाम तक केरलम में मानसून की एंट्री कर सकता है। केरल में बीती रात से लगातार हो रही बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया है, जबकि प्रशासन को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है।

READ ALSO

महादेव एप मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 423 करोड़ के फ्रीज शेयर को लेकर आया नया आदेश

कांग्रेस विधायक की कार का भीषण एक्सीडेंट, फिर देखते ही देखते कार में लगी आग, बाल बाल बचे विधायक

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं। मौसम विभाग ने अलप्पुझा, कोट्टायम और एर्नाकुलम जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां 11 से 20 सेंटीमीटर तक भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की जा सकती है।

इन जिलों में भारी बारिश का खतरा

IMD के मुताबिक, अलप्पुझा, कोट्टायम और एर्नाकुलम में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होगी। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, इडुक्की और थ्रिस्सूर में भी मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है।

इसके साथ ही मलप्पुरम, कोझीकोड और वयनाड जिलों के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के कई अन्य जिलों में येलो अलर्ट लागू है। मौसम विभाग ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और सतर्क रहने की अपील की है।

अगले 7 दिनों तक जारी रह सकती है बारिश

मौसम विभाग का अनुमान है कि मानसून केरलम में सक्रिय होने के बाद अगले 5 से 7 दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रह सकती है। इस दौरान 7 से 20 सेंटीमीटर तक बारिश होने की संभावना जताई गई है।

लगातार बारिश को देखते हुए केरलम सरकार और जिला प्रशासन ने राहत एवं बचाव दलों को तैयार रखा है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

ओडिशा में भी मौसम का बदला मिजाज

सिर्फ केरल ही नहीं, बल्कि ओडिशा में भी मौसम तेजी से करवट ले रहा है। IMD ने अगले चार दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। गुरुवार को राज्य के 22 जिलों में येलो अलर्ट घोषित किया गया है। इनमें बालासोर, मयूरभंज, भद्रक, कटक, पुरी, खुर्दा, गंजाम, केंद्रपाड़ा, जाजपुर, कालाहांडी, कोरापुट, रायगड़ा, गजपति और कई अन्य जिले शामिल हैं। मौसम विभाग का कहना है कि दोपहर और शाम के समय आंधी और बारिश की गतिविधियां अधिक देखने को मिल सकती हैं।

24 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

मौसम विभाग ने केरलम और ओडिशा के अलावा राजस्थान, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना समेत देश के 24 राज्यों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं की संभावना जताई है। राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दिल्ली में अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

खरीफ सीजन के लिए अच्छी खबर

मानसून की सक्रियता केवल मौसम ही नहीं बल्कि देश की अर्थव्यवस्था के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जाती है। मॉनसून के आगे बढ़ने के साथ ही खरीफ फसलों की बुवाई का काम तेज होगा। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि समय पर और अच्छी बारिश किसानों, जलाशयों और बिजली उत्पादन के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है।

Related Posts

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पेंशनर्स को मिलेगा 6 वें और 7 वें वेतन का बकाया एरियर
देश

महादेव एप मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 423 करोड़ के फ्रीज शेयर को लेकर आया नया आदेश

June 4, 2026
कांग्रेस विधायक की कार का भीषण एक्सीडेंट, फिर देखते ही देखते कार में लगी आग, बाल बाल बचे विधायक
देश

कांग्रेस विधायक की कार का भीषण एक्सीडेंट, फिर देखते ही देखते कार में लगी आग, बाल बाल बचे विधायक

June 4, 2026
प्राइवेट हॉस्पिटल के ICU में लगी भीषण आग, कई मरीजों की मौत, अस्पताल में मची अफरातफरी
देश

प्राइवेट हॉस्पिटल के ICU में लगी भीषण आग, कई मरीजों की मौत, अस्पताल में मची अफरातफरी

June 4, 2026
छत्तीसगढ़ में इबोला वायरस की दस्तक, कांगो और युगांडा से आए दुर्ग के 3 लोग संदिग्ध, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
देश

छत्तीसगढ़ में इबोला वायरस की दस्तक, कांगो और युगांडा से आए दुर्ग के 3 लोग संदिग्ध, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप

June 4, 2026
प्‍लेन को बम से उड़ा दिया जाएगा…धमकी मिलते ही मुंबई एयरपोर्ट पर कराई गई Emergency लैंडिंग
देश

IndiGo एयरलाइंस का बड़ा फैसला, इस रूट पर बंद करने जा रही है सभी उड़ाने, जानें क्‍या है वजह

June 4, 2026
टैक्सपेयर के लिए साल खत्म होने से पहले आयकर विभाग से आया बड़ा अपडेट, जानिए क्या हुआ चेंज
देश

टैक्सपेयर्स के लिए जरूरी खबर! जून में ही निपटा लें ये काम, बरना देना होगा पेनल्टी

June 3, 2026
Next Post
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पेंशनर्स को मिलेगा 6 वें और 7 वें वेतन का बकाया एरियर

महादेव एप मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 423 करोड़ के फ्रीज शेयर को लेकर आया नया आदेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

1 मई से इस कंपनी की कारें होंगी महंगी, ग्राहकों को चुकानी होगी 1 लाख रुपये तक अतिरिक्त कीमत

1 मई से इस कंपनी की कारें होंगी महंगी, ग्राहकों को चुकानी होगी 1 लाख रुपये तक अतिरिक्त कीमत

April 17, 2026
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बस्तर प्रवास की तैयारियों का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया निरीक्षण

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बस्तर प्रवास की तैयारियों का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया निरीक्षण

October 1, 2025
नक्सलियों कायराना करतूत, शिक्षादूत को पहले अपहरण कर फिर की बेरहमी से हत्या..

नक्सलियों कायराना करतूत, शिक्षादूत को पहले अपहरण कर फिर की बेरहमी से हत्या..

August 30, 2025
नक्सलवाद पर बड़ा वार, छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 10 नक्सली ढेर.. लगातार रुक-रुक कर हो रही है फायरिंग..

नक्सलवाद पर बड़ा वार, छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 10 नक्सली ढेर.. लगातार रुक-रुक कर हो रही है फायरिंग..

September 11, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • महादेव एप मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 423 करोड़ के फ्रीज शेयर को लेकर आया नया आदेश
  • केरलम में मानसून की एंट्री! MP-राजस्थान समेत 24 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट
  • कांग्रेस विधायक की कार का भीषण एक्सीडेंट, फिर देखते ही देखते कार में लगी आग, बाल बाल बचे विधायक
  • प्राइवेट हॉस्पिटल के ICU में लगी भीषण आग, कई मरीजों की मौत, अस्पताल में मची अफरातफरी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR