• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, March 22, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

ट्रेलर चोरी की गुत्थी सुलझी — कोतवाली पुलिस ने झारखंड के आरोपी को धरदबोचा, 10 लाख का ट्रेलर बरामद

Amish Kumari by Amish Kumari
November 9, 2025
in रायगढ़
ट्रेलर चोरी की गुत्थी सुलझी — कोतवाली पुलिस ने झारखंड के आरोपी को धरदबोचा, 10 लाख का ट्रेलर बरामद
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

*रायगढ़, 9 नवंबर* । कोतवाली पुलिस ने एक बार फिर त्वरित और सटीक कार्रवाई का परिचय देते हुए ट्रेलर चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। महज तीन दिनों के भीतर पुलिस ने चोरी के ट्रेलर सहित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला ग्राम लाखा क्षेत्र का है, जहां 10 लाख रुपए कीमती ट्रेलर चोरी की वारदात ने पुलिस को अलर्ट कर दिया था।

READ ALSO

पीएम श्री स्कूल के 664 छात्र पहुंचे शैक्षणिक यात्रा पर, विज्ञान से लेकर प्रकृति तक लिया अनुभव

*थाने के बाहर ग्रामीणों का घेराव, बोले—“हमारे आदमी को छोड़ो, वरना सबको करो गिरफ्तार”*

प्रार्थी राजेन्द्र कुमार साव पिता शंकर साव उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम लाखा रायगढ़, जो ड्राइवरी का कार्य करता है, ने दिनांक 06 नवंबर 2025 को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने अपने नाम से पंजीकृत 18 चक्का ट्रेलर क्रमांक CG 13 LA 6855 को दिनांक 05 नवंबर की सुबह 9 बजे पूर्वांचल ढाबा, लाखा के सामने रोड किनारे खड़ा किया था। अगले दिन सुबह जब वह ट्रेलर लेकर छाल खदान जाने पहुँचा तो देखा कि गाड़ी गायब है। आसपास खोजबीन करने पर भी कुछ पता नहीं चला। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 575/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस ने लगातार तकनीकी और मैदानी पतासाजी के बाद ट्रेलर चोरी में शामिल आरोपी को धरदबोच लिया। आरोपी की पहचान सीताराम उरांव पिता बंशी उरांव उम्र 51 वर्ष निवासी ग्राम जनीपुर, थाना नगर, जिला गढ़वा (झारखंड) के रूप में हुई। पूछताछ में उसने बताया कि 5 नवंबर की रात वह ग्राम लाखा पहुँचा और बंद ढाबे के पास खड़े ट्रेलर का दरवाजा खोलकर अंदर से चाबी निकाल ली, जो डैशबोर्ड में रखी थी। फिर उसने ट्रेलर को चालू कर पुराना लाखा पेट्रोल पंप के पास ट्राली अलग की और इंजन लेकर तराईमाल स्थित महराज मोटर्स के पास नए ट्राले से जोड़कर चोरी कर ले जाने की कोशिश कर रहा था, तभी पुलिस टीम ने उसे धरदबोच लिया।

आरोपी के मेमोरण्डम पर पुलिस ने चोरी का ट्रेलर CG 13 LA 6855 पूंजीपथरा क्षेत्र से तथा उसकी ट्राली ग्राम लाखा पुरानी रोड पेट्रोल पंप के पास से बरामद कर जप्त किया। आरोपी के विरुद्ध ठोस सबूत मिलने पर उसे 08 नवंबर को गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को मोबाइल के माध्यम से दी गई। आरोपी को आज न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

इस पूरे खुलासे में थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उपनिरीक्षक ऐनु देवांगन तथा हमराह स्टाफ की सतर्कता और मेहनत निर्णायक रही। कोतवाली पुलिस की इस तेज कार्रवाई ने यह एक बार फिर साबित कर दिया है कि रायगढ़ पुलिस चोरी, ठगी या गंभीर अपराध के हर सुराग तक पहुँचने में सक्षम है।

Related Posts

पीएम श्री स्कूल के 664 छात्र पहुंचे शैक्षणिक यात्रा पर, विज्ञान से लेकर प्रकृति तक लिया अनुभव
रायगढ़

पीएम श्री स्कूल के 664 छात्र पहुंचे शैक्षणिक यात्रा पर, विज्ञान से लेकर प्रकृति तक लिया अनुभव

March 22, 2026
*थाने के बाहर ग्रामीणों का घेराव, बोले—“हमारे आदमी को छोड़ो, वरना सबको करो गिरफ्तार”*
रायगढ़

*थाने के बाहर ग्रामीणों का घेराव, बोले—“हमारे आदमी को छोड़ो, वरना सबको करो गिरफ्तार”*

March 21, 2026
“विजुअल पुलिसिंग” के तहत शहर में पैदल पेट्रोलिंग, खुले में शराब सेवन करने वालों पर कार्रवाई, 9 लोगों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई
रायगढ़

“विजुअल पुलिसिंग” के तहत शहर में पैदल पेट्रोलिंग, खुले में शराब सेवन करने वालों पर कार्रवाई, 9 लोगों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

March 21, 2026
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, महिला थाना की त्वरित कार्रवाई, फेसबुक के जरिए हुई पहचान के बाद आरोपी ने बनाया संबंध, शादी से मुकरने पर दर्ज हुआ अपराध
रायगढ़

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, महिला थाना की त्वरित कार्रवाई, फेसबुक के जरिए हुई पहचान के बाद आरोपी ने बनाया संबंध, शादी से मुकरने पर दर्ज हुआ अपराध

March 21, 2026
रायगढ़ में “ऑपरेशन अंकुश” के तहत सट्टा पर कार्रवाई, रेलवे बंगलापारा व बेलादुला में सट्टा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़

रायगढ़ में “ऑपरेशन अंकुश” के तहत सट्टा पर कार्रवाई, रेलवे बंगलापारा व बेलादुला में सट्टा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

March 20, 2026
“ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार में अफीम की अवैध खेती पर बड़ी कार्रवाई, नदी किनारे खेत में करीब एक एकड़ में अफीम की खेती का खुलासा
रायगढ़

“ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार में अफीम की अवैध खेती पर बड़ी कार्रवाई, नदी किनारे खेत में करीब एक एकड़ में अफीम की खेती का खुलासा

March 20, 2026
Next Post
छत्तीसगढ़ में जैव ईंधन के उत्पादन में 3,500 करोड़ रुपये का हो रहा निवेश

छत्तीसगढ़ में जैव ईंधन के उत्पादन में 3,500 करोड़ रुपये का हो रहा निवेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच दुबई में फिर धमाका, बुर्ज खलीफा के पास बिल्डिंग धुएं से घिरी, शहर में मची अफरा-तफरी

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच दुबई में फिर धमाका, बुर्ज खलीफा के पास बिल्डिंग धुएं से घिरी, शहर में मची अफरा-तफरी

March 13, 2026
अब ट्रेनों में कवर वाले कंबल के साथ होगा आरामदायक सफर, रेलवे ने यहां से की नई शुरुआत…

अब ट्रेनों में कवर वाले कंबल के साथ होगा आरामदायक सफर, रेलवे ने यहां से की नई शुरुआत…

October 16, 2025
नए साल पर सरकार दे सकती है तोहफा, 1 जनवरी से कम हो सकता है गैस स‍िलेंडर के दाम?

कमर्शियल LPG पर सरकार का बड़ा फैसला: राज्यों को मिलेगा 10% अतिरिक्त कोटा, कारोबारियों को राहत की उम्मीद

March 18, 2026
अब कार और स्मार्टवॉच से भी कर पाएंगे UPI Payment… RBI ने किया ऐलान…

अब कार और स्मार्टवॉच से भी कर पाएंगे UPI Payment… RBI ने किया ऐलान…

October 9, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • सरकार ने घरेलू हवाई किरायों की सीमा हटाई, इतने तारीख से लागू होंगे नए नियम
  • भारत में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, एक दिन पहले भी हिली थी धरती; जानें रिक्टर स्केल पर कितनी तीव्रता थी?
  • मध्य-पूर्व तनाव के बीच राहत की बड़ी खबर! LPG की बड़ी सप्लाई लेकर भारत पहुंचा जहाज
  • सौंफ-धनिया का पानी सेहत के लिए वरदान, जानें कब और कैसे पिएं सही तरीके से
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR