• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, November 3, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

नारायणपुर-अबूझमाड़ को महाराष्ट्र से जोड़ेगा नेशनल हाईवे 130-डी

Amish Kumari by Amish Kumari
October 9, 2025
in छत्तीसगढ़
नारायणपुर-अबूझमाड़ को महाराष्ट्र से जोड़ेगा नेशनल हाईवे 130-डी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायपुर, 9 अक्टूबर 2026/ बस्तर अंचल को महाराष्ट्र से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 130-डी के निर्माण को नई गति मिली है। छत्तीसगढ़ शासन ने कुतुल से नीलांगुर (महाराष्ट्र सीमा) तक 21.5 किलोमीटर हिस्से के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। इस सड़क के निर्माण के लिए न्यूनतम टेंडर देने वाले ठेकेदार से अनुबंध की प्रक्रिया शर्तों सहित पूरी करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग मंत्रालय द्वारा प्रमुख अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र रायपुर को दिए गए हैं। कुल तीन खंडों में निर्मित होने वाले 21.5 किलोमीटर सड़क के निर्माण हेतु लगभग 152 करोड़ रुपए न्यूनतम टेंडर दर प्राप्त हुई है, जिसे छत्तीसगढ़ शासन ने मंजूरी प्रदान कर दी है।

 

READ ALSO

Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने की सौजन्य मुलाकात

Chhatttisgarh current news: छत्तीसगढ़ में बदला स्थानीय अवकाश, देवउठनी एकादशी पर बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय, आदेश जारी

यह उल्लेखनीय है कि कुतुल, नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में स्थित है और कुतुल से महाराष्ट्र सीमा पर स्थित नीलांगुर की दूरी 21.5 किलोमीटर है। यह नेशनल हाईवे 130-डी का हिस्सा है। इस सड़क का निर्माण टू-लेन पेव्ड शोल्डर सहित किया जाएगा।

 

उल्लेखनीय है कि एनएच-130डी राष्ट्रीय राजमार्ग है, जिसकी कुल लंबाई लगभग 195 किलोमीटर है। यह एनएच-30 का शाखा मार्ग (स्पर रूट) है। यह कोण्डागांव से शुरू होकर नारायणपुर, कुतुल होते हुए नीलांगुर (महाराष्ट्र सीमा) तक जाता है। आगे महाराष्ट्र में यह बिंगुंडा, लहरे, धोदराज, भमरगढ़, हेमा, लकासा होते हुए आलापल्ली तक पहुँचता है, जहाँ यह एनएच-353डी से जुड़ जाता है। इस मार्ग के विकसित होने से बस्तर क्षेत्र सीधे राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क से जुड़ जाएगा और व्यापार, पर्यटन एवं सुरक्षा को बड़ी मजबूती प्राप्त होगी।

 

नेशनल हाईवे 130-डी का कोण्डागांव से नारायणपुर तक का लगभग 50 किमी हिस्सा निर्माणाधीन है। नारायणपुर से कुतुल की दूरी 50 किमी है और वहाँ से महाराष्ट्र सीमा स्थित नीलांगुर तक 21.5 किमी की दूरी है। इस राष्ट्रीय राजमार्ग की कुल लंबाई 195 किमी है, जिसमें से लगभग 122 किमी का हिस्सा कोण्डागांव-नारायणपुर से कुतुल होते हुए नीलांगुर तक छत्तीसगढ़ राज्य में आता है। इस सड़क के बन जाने से बस्तर अंचल को महाराष्ट्र से सीधा और मजबूत सड़क संपर्क मिलेगा तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षित एवं सुगम यातायात सुविधा सुलभ हो सकेगी।

 

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सहयोग से इस नेशनल हाईवे के अबूझमाड़ इलाके में स्थित हिस्से के लिए फॉरेस्ट क्लियरेंस और निर्माण की अनुमति प्राप्त हुई, जिससे इस महत्वाकांक्षी परियोजना के निर्माण का रास्ता खुल गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग 130-डी केवल सड़क नहीं बल्कि बस्तर अंचल की प्रगति का मार्ग है। हमारी सरकार ने इस परियोजना को तेजी देने के लिए लगातार प्रयास किए हैं। इस सड़क से बस्तर के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। यह सड़क न केवल छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र को जोड़ेगी, बल्कि बस्तर अंचल के सामाजिक एवं आर्थिक विकास में भी अहम भूमिका निभाएगी। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास की गति तेज करने के लिए यह परियोजना मील का पत्थर साबित होगी।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने की सौजन्य मुलाकात

November 3, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatttisgarh current news: छत्तीसगढ़ में बदला स्थानीय अवकाश, देवउठनी एकादशी पर बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय, आदेश जारी

November 3, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर विमानतल पर किया आत्मीय स्वागत

November 3, 2026
छत्तीसगढ़

Korba news: कोरबा में खाद्य पदार्थों की जांच में बड़ा खुलासा; Haldiram और Patanjali जैसे ब्रांड्स के उत्पाद जांच में फेल

November 3, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में आज भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी, 120 KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

November 3, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में चलती बस में लगी भीषण आग, यात्रियों ने कूद कर बचाई जान

November 2, 2026
Next Post
आज करवाचौथ पर इन राशि वालों की चमक सकती है किस्मत और बनेगा अचानक धनलाभ के योग, पढ़िए दैनिक राशिफल

आज करवाचौथ पर इन राशि वालों की चमक सकती है किस्मत और बनेगा अचानक धनलाभ के योग, पढ़िए दैनिक राशिफल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

बड़ा हादसा टला, आपस में टकराए अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमान, यात्रियों मची भारी अफरा-तफरी

बड़ा हादसा टला, आपस में टकराए अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमान, यात्रियों मची भारी अफरा-तफरी

April 16, 2026
प्रदेशवासियों के सपनों को साकार करने के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कर रही है कार्य: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

प्रदेशवासियों के सपनों को साकार करने के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कर रही है कार्य: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

November 21, 2025
साय सरकार ने खुद के सुरक्षा प्रोटोकॉल में किया बड़ा बदलाव, आम जनता से की ये अपील

साय सरकार ने खुद के सुरक्षा प्रोटोकॉल में किया बड़ा बदलाव, आम जनता से की ये अपील

May 13, 2026
मुंबई एयरपोर्ट पर दो विमानों के पंख आपस में टकराए, हड़कंप मचा, यात्री बाल-बाल बचे

मुंबई एयरपोर्ट पर दो विमानों के पंख आपस में टकराए, हड़कंप मचा, यात्री बाल-बाल बचे

February 4, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने की सौजन्य मुलाकात
  • Chhatttisgarh current news: छत्तीसगढ़ में बदला स्थानीय अवकाश, देवउठनी एकादशी पर बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय, आदेश जारी
  • Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर विमानतल पर किया आत्मीय स्वागत
  • Raigarh News : शेयर ट्रेडिंग के नाम पर डॉक्टर से ₹34.17 लाख की साइबर ठगी मामले में इंदौर से गिरोह का एक और आरोपी रईस खान गिरफ्तार
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR