• Privacy Policy
  • About Us
Thursday, October 15, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home धर्म

Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि के पांचवें दिन इस विधि से करें पूजा, जानें पूजन विधि, मंत्र और आरती

Amish Kumari by Amish Kumari
October 15, 2026
in धर्म
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

Navratri 2026 नवरात्रि की पंचमी तिथि मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता को समर्पित है। इस दिन उपांग ललिता व्रत भी रखा जाएगा। मान्यता है कि मां स्कंदमाता की आराधना से सुख, शांति और समृद्धि की कामना पूरी होती है। आइए जानते हैं नवरात्रि की पंचमी तिथि पर मां स्कंदमाता की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा। साथ ही मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप की पूजन विधि और धार्मिक महत्व।

 

READ ALSO

Navratri: 18 या 19 अक्टूबर, महाष्टमी कब है? तुरंत दूर करें कन्फ्यूजन

Shardiya Navratri 2026: आज नवरात्रि का दूसरा दिन, मां ब्रह्मचारिणी की ऐसे करें पूजा दूर होगी हर परेशानी

Read more Rashifal: कर्क, वृश्चिक समेत इन राशि वाले धन के मामले में रहें सतर्क, जानें नौकरी और व्यापार का हाल

 

मां स्कंदमाता का स्वरूप

 

मां स्कंदमाता नवदुर्गा का पांचवां स्वरूप हैं। भगवान कार्तिकेय को स्कंद भी कहा जाता है और उनकी मां होने के कारण देवी का नाम स्कंदमाता पड़ा। माता की गोद में भगवान कार्तिकेय बालरूप में विराजमान रहते हैं। ऐसी मान्यता है कि मां स्कंदमाता की पूजा से संतान सुख की कामना पूरी होती है और जीवन की चुनौतियों का सामना करने का साहस मिलता है।

 

 

पूजा का शुभ मुहूर्त

 

शारदीय नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता का पूजन होगा। पंचमी तिथि 15 अक्टूबर को रात 1 बजकर 14 मिनट से शुरू होकर 16 अक्टूबर को रात 3 बजकर 26 मिनट तक रहेगी। यहां आप 15 अक्टूबर का पूरा पंचांग देख सकते हैं।

 

पूजा के लिए सुबह 7 बजकर 32 मिनट से 7 बजकर 47 मिनट तक और सुबह 10 बजकर 15 मिनट से दोपहर 12 बजकर 38 मिनट तक का समय शुभ बताया गया है। वहीं, दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से शाम 4 बजे तक राहुकाल रहेगा। इस दौरान नए शुभ कार्य शुरू न करें। शुभ फल प्राप्ति के लिए दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जा सकता है।

 

मां स्कंदमाता की पूजा विधि (Maa Skandamata Puja Vidhi)

 

नवरात्रि की पंचमी तिथि पर सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें।

पूजा स्थल पर गंगाजल छिड़ककर उसे शुद्ध करें।

लकड़ी की चौकी पर पीला कपड़ा बिछाएं और मां स्कंदमाता की तस्वीर स्थापित करें।

इसके बाद देवी का ध्यान करके पूजा का संकल्प लें।

मां को पीले फूल, पीले वस्त्र और शृंगार की सामग्री अर्पित करें।

इसके बाद इलायची, लौंग और पान का पत्ता चढ़ाएं।

श्रद्धा पूर्वक मां के मंत्र का 108 बार जाप करें और दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

फिर स्कंदमाता की व्रत कथा सुनें और अंत में आरती करके प्रसाद सभी में बांट दें।

मां स्कंदमाता का प्रिय भोग

 

Navratri 2026नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता को केसर की खीर, पीले रंग की मिठाई और मौसमी फल अर्पित करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि श्रद्धापूर्वक भोग लगाने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। Rgh एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

Related Posts

धर्म

Navratri: 18 या 19 अक्टूबर, महाष्टमी कब है? तुरंत दूर करें कन्फ्यूजन

October 14, 2026
धर्म

Shardiya Navratri 2026: आज नवरात्रि का दूसरा दिन, मां ब्रह्मचारिणी की ऐसे करें पूजा दूर होगी हर परेशानी

October 12, 2026
धर्म

Navratri 2026: आज से नवरात्र शुरू, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

October 11, 2026
धर्म

Shardiya Navratri 2026: कल से शारदीय नवरात्रि शुरू, जान लें घट स्थापना का शुभ मुहूर्त

October 10, 2026
धर्म

Sarva Pitru Amavasya 2026: पितृपक्ष का समापन आज, जानें श्राद्ध का शुभ मुहूर्त और दान का महत्व

October 10, 2026
धर्म

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से हाथी पर आएंगी मां दुर्गा, जानें क्या रहेगा घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

October 7, 2026
Next Post

Smartphone Sale: Smartphone कंपनियों को बड़ा झटका, 10 साल में पहली बार 16 फीसदी तक गिरी सेल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन अगले महीने होगी लॉन्च, रेल मंत्री ने किया ऐलान

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन अगले महीने होगी लॉन्च, रेल मंत्री ने किया ऐलान

November 21, 2025
छत्तीसगढ़ में इस बार मुहर्रम-उर्स पर बैंड बाजा और धुमाल पर रहेगी रोक, उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

छत्तीसगढ़ में इस बार मुहर्रम-उर्स पर बैंड बाजा और धुमाल पर रहेगी रोक, उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

June 12, 2026
रायगढ़ में अवैध धान खपाने की बड़ी साजिश नाकाम, 23 कोचियों-बिचौलियों से 4583 क्विंटल धान जप्त

रायगढ़ में अवैध धान खपाने की बड़ी साजिश नाकाम, 23 कोचियों-बिचौलियों से 4583 क्विंटल धान जप्त

December 4, 2025
क्या आप अपने LPG डिस्ट्रीब्यूटर से नाराज? सर्विस पसंद न आए तो बदल सकते हैं कंपनी- चेक करें डिटेल्स…

183.50 रुपये सस्ता हुआ LPG गैस सिलेंडर, जानिए आपके शहर में क्या है नया रेट

July 1, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

Name:- Amisa Kumari

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Smartphone Sale: Smartphone कंपनियों को बड़ा झटका, 10 साल में पहली बार 16 फीसदी तक गिरी सेल
  • Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि के पांचवें दिन इस विधि से करें पूजा, जानें पूजन विधि, मंत्र और आरती
  • Rashifal: कर्क, वृश्चिक समेत इन राशि वाले धन के मामले में रहें सतर्क, जानें नौकरी और व्यापार का हाल
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR