• Privacy Policy
  • About Us
Friday, September 11, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home शिक्षा

NEET छात्रा ने किया सुसाइड, एग्जाम में कम नंबर आने पर लगाई फांसी

Amish Kumari by Amish Kumari
July 27, 2026
in शिक्षा
NEET छात्रा ने किया सुसाइड, एग्जाम में कम नंबर आने पर लगाई फांसी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

परिजनों के अनुसार, अंकिता मेडिकल की पढ़ाई का सपना देख रही थी और NEET परीक्षा की तैयारी में लंबे समय से जुटी हुई थी. हाल ही में घोषित परिणाम में उसे 166 अंक मिले थे. परिवार का कहना है कि अंकिता को इससे कहीं बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी. कम अंक आने के बाद वह लगातार तनाव में रहने लगी थी और इसी मानसिक दबाव में उसने यह कदम उठा लिया.

 

READ ALSO

SSC junior Engineer Recruitment: SSC ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर निकाली भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

SBI में जूनियर एसोसिएट क्लर्क भर्ती की डेट नजदीक, 31 अगस्त से पहले ऐसे करें आवेदन

 

कमरे में पढ़ाई के दौरान उठाया आत्मघाती कदम

परिवार ने बताया कि अंकिता के लिए घर में पढ़ाई का अलग कमरा बनाया गया था. रविवार शाम वह अपने कमरे में पढ़ाई करने गई थी. काफी देर तक जब कमरे से कोई आवाज या हलचल नहीं हुई तो परिजनों ने दरवाजा खोला. अंदर का दृश्य देखकर सभी के होश उड़ गए. अंकिता फंदे से लटकी हुई मिली. उसे तुरंत नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई.

 

 

सुसाइड नोट में NEET का जिक्र

परिवार का कहना है कि अंकिता ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है. मराठी में लिखे सुसाइड नोट का हिंदी अनुवाद कुछ इस तरह है…’मुझे इतना प्यार दिया, लेकिन मैं आपकी एक भी इच्छा पूरी नहीं कर सकी. मम्मी, तुमने तो हर मुसीबत में दोस्त बनकर मेरा साथ दिया. दादा (भाई), तुमने भी मेरा बहुत साथ दिया. मेरी आत्महत्या के लिए आप जिम्मेदार नहीं हैं. आपने मुझे जो खुशी दी है, उसे मैं कभी नहीं भूल सकती. दादा, तुम मम्मी-पापा का अच्छे से ख्याल रखना. उन्हें किसी चीज़ की कमी मत होने देना. तुम भी खुश रहो. मुझसे कोई गलती हुई हो तो माफ कर देना. मैं आपको कोई खुशी नहीं दे सकी. पहले भी मैं NEET की पढ़ाई कर रही थी, तब भी आप सबने बहुत त्याग किया और मैंने क्या किया, आपकी इच्छा पूरी नहीं कर सकी. अब कोई परेशानी मत लेना, खुश रहो. आपकी अंकिता. ‘ हालांकि, पुलिस ने आधिकारिक तौर पर सुसाइड नोट की सामग्री की पुष्टि नहीं की है. जांच एजेंसियां सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही हैं.

 

पुलिस ने शुरू की जांच

अन्ना सांगले की सूचना पर स्थानीय पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है.

 

सांसद नीलेश लंके ने सरकार पर साधा निशाना

घटना के बाद एनसीपी (शरद पवार गुट) के सांसद नीलेश लंके ने अंकिता के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और संवेदना व्यक्त की. उन्होंने इस घटना के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि यदि NEET परीक्षा से जुड़े विवाद और कथित पेपर लीक की निष्पक्ष जांच समय पर होती तो शायद ऐसी घटनाएं टाली जा सकती थीं. उन्होंने मांग की कि यदि जांच में लापरवाही या पेपर लीक की भूमिका सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाए.

Related Posts

शिक्षा

SSC junior Engineer Recruitment: SSC ने जूनियर इंजीनियर के पदों पर निकाली भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

September 5, 2026
SBI में जूनियर एसोसिएट क्लर्क भर्ती की डेट नजदीक, 31 अगस्त से पहले ऐसे करें आवेदन
शिक्षा

SBI में जूनियर एसोसिएट क्लर्क भर्ती की डेट नजदीक, 31 अगस्त से पहले ऐसे करें आवेदन

August 29, 2026
छत्तीसगढ़ में 2292 सहायक शिक्षक पदों पर भर्ती शुरू, जानिए कैसे करें आवेदन
शिक्षा

सरकार ने निकाली टीचर भर्ती, भरे जाएंगे 32388 पद; एक क्लिक में यहां जानें पूरा प्रोसेस

August 18, 2026
झारखंड में छात्रों की बड़ी जीत, JSSC-CGL समेत TDPL के सभी एग्जाम और रिजल्ट रद्द
शिक्षा

झारखंड में छात्रों की बड़ी जीत, JSSC-CGL समेत TDPL के सभी एग्जाम और रिजल्ट रद्द

August 17, 2026
UGC NET 2026 की आंसर-की हुई जारी, जानें कैसे कर सकते हैं चेक
शिक्षा

UGC NET 2026 की आंसर-की हुई जारी, जानें कैसे कर सकते हैं चेक

August 16, 2026
UCO बैंक में निकली भर्ती, 31 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन
शिक्षा

एसबीआई क्लर्क के 9124 पदों पर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

August 13, 2026
Next Post
संसद में आज पेश होगा पब्लिक एग्जामिनेशन संशोधन बिल, जितेंद्र सिंह करेंगे पेश

संसद में आज पेश होगा पब्लिक एग्जामिनेशन संशोधन बिल, जितेंद्र सिंह करेंगे पेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DA में 58 प्रतिशत की हुई बढ़ोतरी

छत्तीसगढ़ के 194 नगरीय निकायों में बड़ी संख्या में पद खाली, जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया

February 23, 2026
एयरटेल का ब्रॉडबैंड प्लान, 100 Mbps स्पीड के साथ मिलेंगे 22 से ज्यादा OTT बेनिफिट्स

Airtel के सालभर वाले सस्ते रिचार्ज प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेटा और SMS भी फ्री

March 15, 2026
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, 26 जनवरी तक रायपुर–दिल्ली की उड़ानें रद्द; पढ़े पूरी खबर

एयर इंडिया का बड़ा फैसला, 26 जनवरी तक रायपुर–दिल्ली की उड़ानें रद्द; पढ़े पूरी खबर

January 24, 2026
पंजाब किंग्स की शानदार जीत: डेब्यू मैच में कूपर कोनोली का धमाल, गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया

पंजाब किंग्स की शानदार जीत: डेब्यू मैच में कूपर कोनोली का धमाल, गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया

March 31, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhatisgarh Samachar : विशेष लेख : सेवा से संकल्प तक : जनभागीदारी से विकसित भारत की ओर छत्तीसगढ़ का कदम
  • Today Cg News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भंडारा सड़क दुर्घटना पर जताया गहरा शोक
  • Chhatisgarh News : विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Chhattisgarh news raipur: छत्तीसगढ़ के इस जिले में एक साथ मिले कोरोना और स्वाइन फ्लू के इतने मरीज, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR