• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, September 2, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

देश के इस राज्य में कोरोना के नए मामले आए सामने, 4 लोगों की हुई मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Amish Kumari by Amish Kumari
July 17, 2026
in देश
देश के इस राज्य में कोरोना के नए मामले आए सामने, 4 लोगों की हुई मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

आंध्र प्रदेश में कोरोना के मामले सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। राज्य में 26 जून से 16 जुलाई के बीच कोरोना संक्रमण के 12 मामले सामने आए हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य सचिव एवं आयुक्त (कमिश्नर) वीरा पांडियन ने दी है। राज्य सरकार ने वायरस के वैरिएंट का पता लगाने के लिए पांच सैंपल पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) भेजे हैं। उधर, कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए पड़ोसी राज्य कर्नाटक में भी एहतियात बढ़ा दिए गए हैं।

 

READ ALSO

Student Protest: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, जंतर-मंतर में प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ सभी FIR रद्द

Swine Flu Infection in CG: छत्तीसगढ़ में लगातार सामने आ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई निगरानी

वीरा पांडियन के मुताबिक, कोविड से जिन चार मरीजों की मौत हुई, वे पहले से ही गंभीर बीमारियों (कॉमॉर्बिडिटी) से पीड़ित थे। देशभर में 1 जुलाई से अब तक कोविड-19 के कुल 339 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 12 मामले आंध्र प्रदेश के हैं।

 

आंध्र प्रदेश के कडपा में 8, गुंटूर में 2 तथा विशाखापत्तनम और काकीनाडा में 1-1 कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, ये सभी मामले अलग-अलग इलाकों से सामने आए हैं और कहीं भी संक्रमण का कोई क्लस्टर नहीं बना है। फिलहाल तीन मरीज होम आइसोलेशन में हैं, दो अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि तीन मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

 

पड़ोसी राज्य कर्नाटक में सावधानियां बरती जा रही हैं। तुमकुर की उपायुक्त एवं जिला मजिस्ट्रेट शुभा कल्याण ने कहा, ‘आंध्र प्रदेश में कोविड-19 से संबंधित मौतों की खबरों के बाद तुमकुर जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं। खासकर पावगड़ा तालुक, जिसकी सीमा आंध्र प्रदेश से लगती है, वहां विशेष सतर्कता बरती जा रही है ताकि हमारे जिले में इस तरह का कोई मामला सामने न आए।’

 

 

उन्होंने् आगे कहा, ‘एहतियात के तौर पर पावगड़ा तालुक में पांच चेक पोस्ट स्थापित किए गए हैं। इन चेक पोस्टों पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी और आशा कार्यकर्ताओं की तैनाती की गई है। फिलहाल पावगड़ा तालुक में बुखार के मामलों में कोई उल्लेखनीय बढ़ोतरी नहीं हुई है। यहां अब तक बुखार के लगभग 119 मामले दर्ज किए गए हैं। वर्तमान में राज्य सरकार की ओर से कोविड-19 जांच कराने का कोई निर्देश नहीं है। हालांकि, जिला अस्पताल में हमारी अपनी लैब उपलब्ध है। आवश्यकता पड़ने पर जांच के लिए नमूने बेंगलुरु भी भेजे जाएंगे।’

 

अब तक कोविड के आ चुके हैं हजारो वैरिएंट

कोरोना वायरस के अब तक हजारों वैरिएंट और सब-वैरिएंट सामने आ चुके हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने प्रमुख वैरिएंट्स में अल्फा, बीटा, गामा, डेल्टा और ओमिक्रॉन को शामिल किया था। इनमें ओमिक्रॉन सबसे अधिक तेजी से फैला। इसके बाद BA.1, BA.2, BA.5, XBB, JN.1, KP.2, KP.3 और अन्य कई सब-वैरिएंट सामने आए। वर्तमान में दुनिया के अधिकांश कोविड-19 मामले ओमिक्रॉन और उसके सब-वैरिएंट्स से जुड़े हैं। वैज्ञानिक लगातार नए वैरिएंट्स की निगरानी कर रहे हैं ताकि संभावित जोखिम का समय रहते आकलन किया जा सके।

Related Posts

देश

Student Protest: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, जंतर-मंतर में प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ सभी FIR रद्द

September 1, 2026
देश

Swine Flu Infection in CG: छत्तीसगढ़ में लगातार सामने आ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई निगरानी

September 1, 2026
देश

Nepal flood: नेपाल में मलबे में दबे एक घर से 23 शव बरामद, मृतकों की संख्या बढ़कर 939 हो गई ; 4000 से ज्यादा अभी भी लापता

September 1, 2026
देश

Air India flight: एयर इंडिया फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग, बम लिखे टिशू से मचा हड़कंप

August 31, 2026
देश

Prayagraj Firecracker Factory Blast: पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट से दहला इलाका: 8 की मौत, 22 लोग घायल

August 31, 2026
देश

Cockroach Janata Party: 5 सितंबर के CJP मार्च पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- शांतिपूर्ण और कानूनी तरीके से करें प्रदर्शन

August 31, 2026
Next Post
अमेरिका-ईरान डील के बाद गोल्ड-सिल्वर में भी चमक! सोना ₹2600 और चांदी ₹5564 उछली

एक झटके में ₹5000 सस्ती हुई चांदी, सोना भी लुढ़का, खरीदारी से पहले जान लें अपने शहर के ताजा रेट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया PhysicsWallah IPO, चेक करें प्राइस बैंड और अन्य डिटेल्स

पैसा रखें तैयार, आ रहा है Indian Gas Exchange का IPO, निवेश से पहले जान लें पूरी डिटेल्स

July 15, 2026
छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़े पैमाने पर फेरबदल, 35 ASP और 60 DSP इधर से उधर, देखें लिस्ट

छत्तीसगढ़ पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और एक सब-इंस्पेक्टर का तबादला, DGP ने जारी किया आदेश

July 9, 2026
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, आंधी-तूफान में पेड़ से गिरकर मौत भी प्राकृतिक आपदा, 30 दिन में 4 लाख मुआवजा देने के आदेश

छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, आंधी-तूफान में पेड़ से गिरकर मौत भी प्राकृतिक आपदा, 30 दिन में 4 लाख मुआवजा देने के आदेश

July 10, 2026
कल लगेगा साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण, दिन में छा जाएगा अंधेरा; भारत में दिखेगा या नहीं?

कल लगेगा साल का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण, दिन में छा जाएगा अंधेरा; भारत में दिखेगा या नहीं?

August 11, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Income Tax Calendar Sept 2026: टैक्सपेयर्स ध्यान दें; सितंबर में निपटा लें ये 5 बड़े काम, वरना लगेगी भारी पेनल्टी!
  • FCNR: SBI, HDFC, ICICI ने घटाई FCNR जमा दरें; इन ग्राहकों को होगा नुकसान
  • Chhattisgarh latest news: उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन का रायपुर दौरा आज, AIIMS के तीसरे दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल
  • CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, 40-60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बिजली गिरने की चेतावनी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR