• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, September 23, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

खरसिया ब्लॉक कांग्रेस (शहर) की नई कार्यकारिणी का विस्तार, अनुभवी चेहरों और युवाओं को मिली कमान

Amish Kumari by Amish Kumari
May 2, 2026
in रायगढ़
खरसिया ब्लॉक कांग्रेस (शहर) की नई कार्यकारिणी का विस्तार, अनुभवी चेहरों और युवाओं को मिली कमान
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

खरसिया: छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री एवं विधायक उमेश पटेल के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खरसिया (शहर) की बहुप्रतीक्षित नई कार्यकारिणी का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया है। विधायक श्री पटेल के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ब्लॉक कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा द्वारा प्रस्तावित इस सूची पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने अपनी मुहर लगा दी है, जिसके बाद जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ (ग्रामीण) के अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने इसे आधिकारिक तौर पर जारी किया। इस नई कार्यकारिणी में जहाँ युवाओं को संगठन की मुख्य धारा से जोड़ा गया है, वहीं वरिष्ठ नेताओं को मार्गदर्शक के तौर पर विशेष स्थान दिया गया है।

READ ALSO

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह की दसवीं कड़ी में सियाधेश म्यूजिक बैंड की शानदार प्रस्तुति

Raigarh News : मौसम खराब होने के कारण मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का रायगढ़ दौरा निरस्त

*मुख्य कार्यकारिणी का स्वरूप*
संगठन के सुचारू संचालन के लिए नई टीम में अरुण अग्रवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। उपाध्यक्ष के रूप में रमेश अग्रवाल, दामोदर सिदार, अजय पटेल, विनोद लाला राठौर, राजू सारथी और राजेश सहिस को नियुक्त किया गया है। महामंत्री पद की कमान विकास अग्रवाल (विकल), श्रीमती मोहरमती, मेघनाथ राठौर, श्रीमती सरोजनी राठौर, खिलावन विंद, गोपाल मेहर, सोनू अग्रवाल और श्रीमती शकुंतला को सौंपी गई है। सचिव के महत्वपूर्ण दायित्वों के लिए साजेश मनघोगर, डॉ. के. यादव, भरत लाल राठौर, राहुल महंत, विनय अग्रवाल पंडा, कान्हू मित्तल, नीतू गबेल, झालिश पाण्डेय, धर्मेंद्र चौहान और आकाश पटेल का चयन किया गया है। इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर बजरंग सिदार, गोवर्धन सिंह ठाकुर, श्रीमती रामबाई चौहान, गणेश फोटवानी, हरीश शर्मा और वरुण शर्मा को शामिल किया गया है।

*वरिष्ठों का मिलेगा मार्गदर्शन*
शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा द्वारा जारी सूची में संगठन की मजबूती के लिए एक शक्तिशाली ‘विशेष आमंत्रित सदस्यों’ की टीम तैयार की गई है। इसमें स्वयं विधायक उमेश पटेल विशेष रूप से शामिल हैं। साथ ही पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश दवाई वाला, पीसीसी सदस्य राजेश दवाई वाला, पूर्व शहर अध्यक्ष रणधीर शर्मा, पूर्व न.पा.प. अध्यक्ष श्रीमती राधासुनील शर्मा, बजरंग लाल अग्रवाल, पूर्व पार्षद हरिशंकर दर्शन, रामकिशुन आदित्य और राम शर्मा जैसे वरिष्ठ नेताओं को अनुभवी मार्गदर्शक के रूप में जोड़ा गया है। संगठन को विधिवत मजबूती देने के लिए सुनील शर्मा ने वरिष्ठ अधिवक्ता परीक्षित राठौर और खलील कुरैशी को विधिक सलाहकार नियुक्त किया है।

सुनील शर्मा के नेतृत्व में नई रणनीति
इस ऐतिहासिक घोषणा के बाद शहर अध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि हमारे नेता उमेश पटेल के मार्गदर्शन और वरिष्ठों के अनुभव का लाभ हर कार्यकर्ता को मिलेगा, जिससे पार्टी संगठन और अधिक सशक्त होगा। श्री शर्मा ने आगे जानकारी दी कि खरसिया शहर कांग्रेस में पदाधिकारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया अभी निरंतर जारी है और आने वाले कुछ दिनों में कुछ और महत्वपूर्ण नियुक्तियों की सूची भी जारी की जाएगी

ग्रामीण जिला अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने भी सुनील शर्मा और उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए यह उम्मीद जताई है कि यह नई कार्यकारिणी जनहित के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएगी और संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। खरसिया के राजनीतिक गलियारों में इस नई टीम को काफी प्रभावशाली और संतुलित माना जा रहा है।

Related Posts

रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह की दसवीं कड़ी में सियाधेश म्यूजिक बैंड की शानदार प्रस्तुति

September 23, 2026
रायगढ़

Raigarh News : मौसम खराब होने के कारण मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का रायगढ़ दौरा निरस्त

September 23, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ में नवीन शासकीय संगीत महाविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ

September 23, 2026
रायगढ़

Raigarh News : सोशल मीडिया पर युवक ने जिंदगी खत्म करने की बात कहते हुए जारी किया वीडियो, चौकी खरसिया पुलिस ने समय रहते युवक की जान बचाई

September 23, 2026
रायगढ़

Raigarh News: रायगढ़ पुलिस की साइबर जागरूकता “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की तारीख बढ़ी, अब 29 सितंबर तक जमा कर सकेंगे वीडियो; 3 अक्टूबर को घोषित होंगे परिणाम

September 23, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह : राकेश शर्मा की सूफियाना आवाज से सजी नवमीं संध्या

September 23, 2026
Next Post
छत्तीसगढ़ में 1.5 करोड़ LPG गैस का घोटाला; पुलिस ने आरपी को किया गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में 1.5 करोड़ LPG गैस का घोटाला; पुलिस ने आरपी को किया गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

सड़क दुर्घटना! दो तेज रफ्तार गाड़ियों की जबरदस्त टक्कर में 5 कि मौत.. कई अन्य हुए घायल

सड़क दुर्घटना! दो तेज रफ्तार गाड़ियों की जबरदस्त टक्कर में 5 कि मौत.. कई अन्य हुए घायल

September 29, 2025
1 अप्रैल से बदलेंगे ATM के नियम! HDFC, PNB और बंधन बैंक के ग्राहकों पर पड़ेगा सीधा असर

1 अप्रैल से बदलेंगे ATM के नियम! HDFC, PNB और बंधन बैंक के ग्राहकों पर पड़ेगा सीधा असर

March 21, 2026
जिला चिकित्सालय रायगढ़ में हुआ रक्तदान शिविर, 53 यूनिट रक्त संग्रहित

जिला चिकित्सालय रायगढ़ में हुआ रक्तदान शिविर, 53 यूनिट रक्त संग्रहित

September 18, 2025
पुरी में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान मची भगदड़; 1 श्रद्धालु की मौत, 200 घायल

पुरी में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान मची भगदड़; 1 श्रद्धालु की मौत, 200 घायल

July 16, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Chhatisgarh News : आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
  • Today Cg News : विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब कोई बाधा नहीं, विकास की गति होगी और तेज : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Railway UPS Pension: रेलवे कर्मचारियों के लिए सरकार ने दिया पेंशन का नया ऑप्शन; जानिए क्या-क्या मिलेंगे फायदे?
  • Udta Teer Trailer: Ayushmann Khurrana की स्पाई कॉमेडी का ट्रेलर रिलीज, पाकिस्तानी जासूस बनकर छाए एक्टर
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR