New Rules कुछ दिनों में नवंबर महीने की शुरुआत होने वाली है। पहली तारीख से ही कई बदलाव देखने को मिलेंगे। नए नियम लागू होने वाले हैं। कई बैंकों ने डेबिट-क्रेडिट कार्ड और सर्विसेस चार्ज में बदलाव का ऐलान किया है। जीएसटी से जुड़े कई नियम भी 1 नवंबर से प्रभावी होंगे। नया कॉलिंग आईडी सिस्टम भी इस सूची में शामिल हैं। नागरिकों की इन बदलावों की जानकारी होनी चाहिए। ताकि वे पहले से जरूरी तैयारी कर सकें।
हर महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां एलपीजी गैस सिलेंडर के कीमतों में बदलाव करती हैं। 1 नवंबर को 19 किलोग्राम और 14.2 किलोग्राम (घरेलू) सिलेंडर कि कीमतों में बदलाव हो सकता है। हालांकि सिलेंडर सस्ता होगा या महंगा होगा, इसे लेकर अब तक कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 1 अक्टूबर को कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई थी।
ये भी पढ़ेंBSNL: BSNL यूजर्स की मौज, फिर आया 1 रुपए प्लान की वापसी, दिवाली तक मिलेगा मौका
केंद्र और राज्य सरकार के रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की प्रक्रिया 1 नवंबर से शुरू होने वाली है। जिसकी अंतिम तारीख 30 नवंबर 2026 है । 80 साल या इससे अधिक उम्र वाले पेंशनर्स के लिए यह प्रोसेस 1 अक्टूबर से ही शुरू हो चुका है।
सेनानियों के लिए शुरू होगी नई सुविधा
गैलेंट्री अवॉर्ड विजताओं के लिए 1 नवंबर 2026 से जीवनभर फ्री यात्रा करने की सुविधा मिलने वाली है। भारत सरकार ने सितंबर 2026 में ही इसकी घोषणा के दी ठी। सेना मेडल, नौसेना मेडल और वायुसेना मेडल पाने वालों को यह सुविधा मिलेगी। इसमें रेलवे का फर्स्ट क्लास, सेकंड एसी और एसी चेयर कार को शामिल किया गया है। इसकी बुकिंग IRCTC पोर्टल पर जारी है। गैलेंट्री अवॉर्ड विजताओं के परिवार को भी इस सुविधा का लाभ मिलेगा।
प्रदूषण को लेकर दिल्ली में सख्त होंगे नियम
दिल्ली में प्रदूषण पर काबू पाने के लिए विंटर एक्शन प्लान और GRAP स्टेज-1 लागू होने वाला है। 1 नवंबर 2026 से लेकर 31 जनवरी 2027 तक दिल्ली के बाहर पंजीकृत गैर BS6 वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगाई जाएगी। हालांकि इलेक्ट्रिक वाहन, सीएनजी व्हीकल और आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। दिल्ली एनसीआर के सभी फ्यूल स्टेशनों पर पेट्रोल-डीजल और गैस के लिए पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट अनिवार्य होगा।
दिल्ली नगर निगम अधिकृत पार्किंग स्थलों पर शुल्क डबल होने वाला है। दिल्ली सरकार ने एमसीडी दफ्तर के समय में भी बदलाव किया है। अब कार्यालय सुबह 8:30 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक चलेंगे। सनी प्रशासनिक कार्यालयों का समय सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 6:30 बजे होगा।
जीएसटी से जुड़े नए नियम
सरकार नवंबर महीने से जीएसटी सुधारों को लागू कर सकती है। 1 नवंबर को myGov.in पोर्टल पर ड्राफ्ट जारी किया जाएगा। इसपर 30 नवंबर तक आम जनता का सुझाव मांगा जाएगा। जिससे छोटे व्यापारियों को लाभ होगा। नए नियम 14बी के तहत एक सरल और वैकल्पीय पंजीकरण प्रक्रिया का प्रस्ताव जीएसटी काउंसिल द्वारा रखा गया है। छोटी रकम से जुड़े विवाद और अनपेक्षित कानूनी मामलों को रोकने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करने की सीमा कम से कम 10,000 रुपये निर्धारित करने का प्रस्ताव है। कानूनी संशोधन वाले बदलाव 1 अप्रैल 2027 से लागू होंगे।
बैंकिंग से जुड़े नए नियम
पंजाब नेशनल बैंक, केनरा बैंक और इंडसबैंक बैंक ने नए बैंकिंग नियमों की घोषणा की है, जो 1 नवंबर से लागू होने वाले हैं। इंडसइंड बैंक ने सेविंग्स अकाउंट के लिए तीन सेवाओं पर शुल्क की शुरुआत की है। वित्तीय POS लेनदेन डिक्लाइन होने पर 25 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन शुल्क लगेगा। जो डेबिट कार्ड होल्डर्स Grande DC प्रोग्राम में नहीं आते उन्हें 1999 रुपये तक शुल्क देना होगा।
पीएनबी ने डॉमेस्टिक पीएनबी एटीएम में वीजा और रुपे क्रेडिट कार्ड के लिए 2.5% एडवांस्ड चार्ज की घोषणा की है, अधिकतम सीमा 400 रुपये है। ग्राहकों को यूटिलिटी बिल और रिवार्ड रिडेंप्शन शुल्क भी लेगा, जो वर्तमान में मुफ़्त है। केनरा बैंक ने भी क्रेडिट कार्ड ईएमआई से जुड़े नियम बदले हैं। संबंधित बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा को विजिट करने नियमों की जानकारी लेने की सलाह ग्राहकों को दी जाती है।
कॉलिंग और स्पैम से जुड़े नियम
New Rules1 नवंबर से CNAP सिस्टम लागू होने जा रहा है। यदि नंबर मोबाइल में सेव नहीं है, तो टेलीकॉम ऑपरेटर के सब्सक्राइबर रिकॉर्ड में दर्ज नाम स्क्रीन पर दिखेगा। इसकी मदद से कॉल उठाने से पहले कॉलर की पहचान की जा सकती है।















