• Privacy Policy
  • About Us
Monday, March 23, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home अन्य

Glyph लाइट और 5000mAh बैटरी के साथ Nothing Phone 3a Lite हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Amish Kumari by Amish Kumari
October 29, 2025
in अन्य
Glyph लाइट और 5000mAh बैटरी के साथ Nothing Phone 3a Lite हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

ट्रांसपेरेंट फोन्स के पॉपुलर नथिंग ने अपना नया फोन Nothing Phone 3a Lite वैश्विक स्तर पर लॉन्च कर दिया है। फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रो चिपसेट से लैस है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा है।

 

READ ALSO

कामदा एकादशी 2026: जानें व्रत की तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और पारण का समय

सुबह के नाश्ते में अंकुरित मूंग शामिल करें, सेहत को मिलेंगे कई जबरदस्त लाभ

Nothing Phone 3a Lite Launched: अपने ट्रांसपेरेंट फोन्स के पॉपुलर नथिंग ने अपना नया फोन Nothing Phone 3a Lite वैश्विक स्तर पर लॉन् कर दिया है। नथिंग फोन 3a सीरीज का यह लेटेस्ट फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रो चिपसेट से लैस है, जिसे 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा है। फोन 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। नया फोन आज (29 अक्टूबर) से चुनिंदा बाजारों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। यह नथिंग की वेबसाइट पर दो कलर्स में उपलब्ध होगा। कितनी है नए फोन की कीमत और इसमें क्या-क्या खास मिलता है

 

 

 

इतनी है Nothing Phone 3a Lite की कीमत

 

नथिंग फोन 3a लाइट की शुरुआती कीमत 8GB रैम और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज वाले बेस मॉडल के लिए 249 यूरो (करीब 25,600 रुपये) है। वहीं, यूके में यही मॉडल GBP 249 (करीब 29,000 रुपये) में उपलब्ध है। 256GB स्टोरेज वाले टॉप-ऑफ-द-लाइन वेरिएंट की कीमत 279 यूरो (करीब 28,700 रुपये) है। यूके में इसी मॉडल की कीमत GBP 279 (करीब 32,500 रुपये) है।

नया हैंडसेट आज से चुनिंदा बाजारों में ब्लैक और ब्लैक कलर्स में बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। नथिंग फोन 3a लाइट का 128GB वर्जन नथिंग के ऑनलाइन स्टोर और अन्य रिटेल पार्टनर्स के जरिए उपलब्ध होगा, जबकि 256GB वर्जन सिर्फ कंपनी की वेबसाइट पर ही उपलब्ध होगा। जल्द ही इसे भारत में लॉन्च किया जाएगा।

 

 

 

 

चलिए अब एक नजर डालते हैं Nothing Phone 3a Lite के बेसिक स्पेसिफिकेशन्स

 

नथिंग फोन 3a लाइट एक डुअल सिम 5G स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड नथिंग ओएस 3.5 पर चलता है। कंपनी का कहना है कि यह फोन तीन साल तक प्रमुख एंड्रॉयड अपडेट और छह साल तक के सिक्योरिटी अपडेट के लिए एलिजिबल है। इसमें 6.77 इंच का फुल-एचडी प्लस (1080×2392 पिक्सेल) फ्लेक्सिबल एमोलेड डिस्प्ले है, जिसमें 120 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट, 3000 निट्स पीक एचडीआर ब्राइटनेस, 387 पीपीआई पिक्सेल डेंसिटी और 1000 हर्ट्स टच सैंपलिंग रेट का सपोर्ट मिलता है। इसमें 1.07 बिलियन कलर्स और 2,160 हर्ट्ज PWM डिमिंग भी है। फोन के फ्रंट व बैक पैनल पर पांडा ग्लास प्रोटेक्शन है।

 

 

 

दमदार प्रोसेसर और हैवी रैम

 

नए नथिंग फोन 3a लाइट में ऑक्टा-कोर 4 एनएम मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 प्रो चिपसेट के साथ 8GB रैम दी गई है। फोन में 256GB तक की बिल्ट-इन स्टोरेज भी है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। फोन 3a लाइट में रियर पैनल पर ग्लिफ लाइट नोटिफिकेशन इंडिकेटर भी दिया गया है।

 

 

 

 

फोन में दमदार कैमरा भी

 

फोटोग्राफी के लिए, फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा, 1/1.57-इंच सैमसंग सेंसर (f/1.88), ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) और इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS) के साथ आता है। इसमें 8-मेगापिक्सेल का अल्ट्रावाइड कैमरा (f/2.2) और 119.5-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू भी है। कंपनी ने नथिंग फोन 3a लाइट के रियर पैनल पर तीसरे कैमरे के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी है। आगे की तरफ, स्मार्टफोन में 16-मेगापिक्सेल (f/2.45) का सेल्फी कैमरा है, जो होल-पंच डिस्प्ले कटआउट के अंदर लगा है। कैमरा 30fps पर 4K रिजॉल्यूशन वीडियो रिकॉर्डिंग, 60fps तक 1080p रिकॉर्डिंग और 120fps पर 1080p स्लो-मो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है। इसमें ट्रूलेंस इंजन 4.0 है और यह मोशन कैप्चर, पोर्ट्रेट ऑप्टिमाइजर और नाइट मोड को सपोर्ट करता है।

 

 

 

फास्ट चार्जिंग और बड़ी बैटरी

 

 

नथिंग फोन 3a लाइट में 5000mAh की बैटरी है, जो 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। यह 5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। 199 ग्राम वजनी इस फोन का डाइमेंशन 164×78×8.3 एमएम है। फोन वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, ग्लोनास, बीडीएस, गैलीलियो और ओजेडएसएस कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। इसमें सेफ्टी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, जायरोस्कोप, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और एम्बिएंट लाइट सेंसर भी हैं। फोन धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहने के लिए IP54 रेटिंग के साथ आता है।

 

 

Related Posts

जया एकादशी का व्रत 28 या 29 जनवरी को? जानें सही तारीख, मुहूर्त और पारण का समय
अन्य

कामदा एकादशी 2026: जानें व्रत की तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और पारण का समय

March 23, 2026
सुबह के नाश्ते में अंकुरित मूंग शामिल करें, सेहत को मिलेंगे कई जबरदस्त लाभ
अन्य

सुबह के नाश्ते में अंकुरित मूंग शामिल करें, सेहत को मिलेंगे कई जबरदस्त लाभ

March 23, 2026
पहले दिन कितना सब्सक्राइब हुआ आईपीओ? जानिए आज का GMP प्राइस और निवेशकों का रिस्पॉन्स
अन्य

अगले हफ्ते शेयर मार्केट में 7 नए आईपीओ, कौन-क्या लॉन्च कर रहा है और GMP कितना है?

March 22, 2026
रायपुर में PNG कनेक्शन कैसे लें? जाने जरूरी दस्तावेज और फीस सहित  स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
अन्य

रायपुर में PNG कनेक्शन कैसे लें? जाने जरूरी दस्तावेज और फीस सहित स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

March 22, 2026
WhatsApp का नया फीचर रोलआउट, इमोजी टाइप करते ही मिलेंगे स्टीकर सजेशन
अन्य

WhatsApp ला रहा नया प्राइवेसी फीचर: पढ़ते ही 15 मिनट में गायब होंगे सीक्रेट मैसेज

March 22, 2026
चैत्र नवरात्रि 2026: महाअष्टमी कब मनाई जाएगी? जानें सही तारीख और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
अन्य

चैत्र नवरात्रि 2026: महाअष्टमी कब मनाई जाएगी? जानें सही तारीख और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त

March 22, 2026
Next Post
बाबा कार्तिक उरांव ने जनजातीय समाज के उत्थान हेतु अपना जीवन किया समर्पित – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

बाबा कार्तिक उरांव ने जनजातीय समाज के उत्थान हेतु अपना जीवन किया समर्पित – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

छत्तीसगढ़ की बेटी, उत्तराखण्ड की शेरनी…IPS श्वेता चौबे को मिला मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक…

छत्तीसगढ़ की बेटी, उत्तराखण्ड की शेरनी…IPS श्वेता चौबे को मिला मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक…

August 16, 2025
युवा शक्ति के 25 स्वर्णिम वर्ष, छत्तीसगढ़ की रजत जयंती  “एक गौरवगाथा”

युवा शक्ति के 25 स्वर्णिम वर्ष, छत्तीसगढ़ की रजत जयंती “एक गौरवगाथा”

October 27, 2025
मुख्यमंत्री ने पैर पखारकर दिया सम्मान, भावुक हुईं स्वच्छता दीदियां – ‘जीवन में पहली बार इतना गर्व महसूस हुआ’

मुख्यमंत्री ने पैर पखारकर दिया सम्मान, भावुक हुईं स्वच्छता दीदियां – ‘जीवन में पहली बार इतना गर्व महसूस हुआ’

August 12, 2025
84 दिन तक टेंशन फ्री! सिर्फ इतने रुपए में पाएं अनलिमिटेड कॉल-डेटा, Jio का धमाकेदार रिचार्ज प्लान

84 दिन तक टेंशन फ्री! सिर्फ इतने रुपए में पाएं अनलिमिटेड कॉल-डेटा, Jio का धमाकेदार रिचार्ज प्लान

January 16, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत, आज से शुरू हुई स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा टाइम टेबल यहां।
  • दर्दनाक सड़क हादसा: एंबुलेंस-ट्रक की टक्कर में 7 लोगों की मौत
  • शेयर बाजार में बड़ा झटका, सेंसेक्स 1300 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी लुढ़का, इन शेयरों में भारी गिरावट
  • कामदा एकादशी 2026: जानें व्रत की तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और पारण का समय
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR