• Privacy Policy
  • About Us
Tuesday, June 23, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home शिक्षा

युवा शक्ति के 25 स्वर्णिम वर्ष, छत्तीसगढ़ की रजत जयंती “एक गौरवगाथा”

Amish Kumari by Amish Kumari
October 27, 2025
in शिक्षा
युवा शक्ति के 25 स्वर्णिम वर्ष, छत्तीसगढ़ की रजत जयंती  “एक गौरवगाथा”
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

छत्तीसगढ़ अब अपने स्थापना के 25 वर्ष पूरे करने जा रहा है। एक युवा राज्य, जो अपनी संस्कृति, संसाधन और संघर्ष की शक्ति के बल पर नए भारत के विकास का प्रतीक बन चुका है। यह अवसर केवल उत्सव का नहीं, बल्कि उन सपनों को याद करने का भी है, जिनके बीज भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने बोए थे। उनकी दूरदृष्टि और आत्मविश्वास ने इस धरती को उसकी अपनी पहचान दी, “छत्तीसगढ़ राज्य” के रूप में।

READ ALSO

UPSC ने निकाली 400+ पदों पर सीधी भर्ती! जानिए कैसे करें आवेदन

NEET UG 2026 में बड़ा बदलाव; अब मिलेगा ज्यादा समय और 4 रफ पेज

पौने तीन दशक की यह यात्रा किसी साधारण प्रदेश की कहानी नहीं है। यह उस मिट्टी का गौरवगान है जिसने अपने परिश्रम, अपने विश्वास और अपनी अस्मिता से असंभव को संभव किया। आज जब हम रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं, तो यह गर्व से कह सकते हैं कि छत्तीसगढ़ केवल 25 वर्ष का राज्य नहीं, बल्कि 25 वर्षों का अनुभव, ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा हुआ युवा प्रदेश है, जिसकी आंखों में नए भारत का उज्जवल सपना झिलमिला रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में जिस दृढ़ संकल्प से इस प्रदेश ने लाल आतंक पर निर्णायक प्रहार किया है, वह अपने आप में इतिहास बन गया है। कभी भय और असुरक्षा से जूझता यह प्रदेश आज विकास के सूरज से आलोकित है। आत्मनिर्भरता, सुशासन और सुरक्षा, इन तीन स्तंभों पर अब नया छत्तीसगढ़ मजबूती से खड़ा है।

1 नवंबर को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी रजत जयंती समारोह में सम्मिलित होंगे, तो यह उन सभी स्वप्नदृष्टाओं के प्रति श्रद्धांजलि होगी जिन्होंने छत्तीसगढ़ को उसकी अस्मिता दी। वहीं 5 नवंबर को रायपुर के आसमान में भारतीय वायुसेना की “सूर्य किरण एरोबेटिक टीम” का भव्य हवाई प्रदर्शन इस उत्सव को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। यह केवल आकाश में रंगों की परतें नहीं होंगी, बल्कि एक संदेश होगा कि छत्तीसगढ़ अब खुले आसमान में आत्मविश्वास के साथ उड़ान भरने को तैयार है।इस रजत जयंती पर, एक जनप्रतिनिधि के रूप में मैं यह प्रण करता हूं कि यह यात्रा अब स्वर्णिम युग की ओर अग्रसर होगी। हमारी युवा शक्ति का जोश, मातृशक्ति का संकल्प, किसानों की कर्मनिष्ठा और उद्यमियों का कौशल, ये सभी मिलकर आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ को भारत की विकास गाथा का अग्रदूत बनाएंगे।

छत्तीसगढ़ अब सीमाओं में बंधा राज्य नहीं, बल्कि नई संभावनाओं की पहचान बन चुका है। इस रजत जयंती अवसर पर हम सभी यह संकल्प लें कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और नारी सशक्तिकरण के मार्ग पर अपने इस राज्य को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँगे।

Related Posts

SBI स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ी, जाने क्या है नयी तारीख
शिक्षा

UPSC ने निकाली 400+ पदों पर सीधी भर्ती! जानिए कैसे करें आवेदन

June 23, 2026
NEET UG री-एग्जाम के एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारी, जानिए कैसे करें डाउनलोड
शिक्षा

NEET UG 2026 में बड़ा बदलाव; अब मिलेगा ज्यादा समय और 4 रफ पेज

June 13, 2026
छत्तीसगढ़ में इस तारीख से खुलेंगे सभी सरकारी स्कूल, ‘प्रवेशोत्सव’ के साथ खुलेंगे सरकारी स्कूल
शिक्षा

छत्तीसगढ़ में इस तारीख से खुलेंगे सभी सरकारी स्कूल, ‘प्रवेशोत्सव’ के साथ खुलेंगे सरकारी स्कूल

June 12, 2026
NEET UG री-एग्जाम के एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारी, जानिए कैसे करें डाउनलोड
शिक्षा

NEET UG री-एग्जाम के एडमिट कार्ड इस दिन होगा जारी, जानिए कैसे करें डाउनलोड

June 12, 2026
त्योहारों के सीजन पर कन्फर्म ट्रेन टिकट चाहिए? ऐसे मिनटों में बुक करें तत्काल टिकट, बढ़ जाएंगे कन्फर्म सीट मिलने के चांस
शिक्षा

छत्तीसगढ़ में जल संसाधन विभाग में सिविल पदों पर भर्ती शुरू, तुरंत करें आवेदन

June 11, 2026
रायगढ़ में रोजगार का सुनहरा मौका 23 दिसंबर को प्लेसमेंट कैंप, 126 पदों पर होगी सीधी भर्ती
शिक्षा

बैंक ऑफ बड़ौदा में 5000 पदों के लिए बढ़ी आवेदन तिथि, जानें योग्यता और स्टाइपेंड

June 10, 2026
Next Post
राज्यपाल रमेन डेका ने भव्य जनजातीय संग्रहालय का लिया जायजा

राज्यपाल रमेन डेका ने भव्य जनजातीय संग्रहालय का लिया जायजा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस करेगी बड़ी रैली, जनता के बीच जाने का किया ऐलान…

‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर कांग्रेस करेगी बड़ी रैली, जनता के बीच जाने का किया ऐलान…

November 7, 2025
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से गोवा के खेल एवं जनजातीय कल्याण मंत्री रमेश तावड़कर की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से गोवा के खेल एवं जनजातीय कल्याण मंत्री रमेश तावड़कर की सौजन्य भेंट

March 26, 2026
जीएसटी में बदलाव से राज्य और देश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति, कारोबारियों और आमजन को मिलेगा लाभ – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

जीएसटी में बदलाव से राज्य और देश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई गति, कारोबारियों और आमजन को मिलेगा लाभ – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

September 9, 2025
आज इन राशि वालों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, पढ़ें 19 नवंबर का दैनिक राशिफल

आज इन राशि वालों के हिस्से में आएंगी बेशुमार खुशियां और आय में होगी बढ़ोतरी, पढ़े 6 मई का राशिफल

May 6, 2026

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, अगले 5 दिनों तक गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट
  • FSSAI का बड़ा एक्शन, बिकानेरवाला समेत 14 कंपनियों को भेजा नोटिस, जानें पूरा मामला
  • UPSC ने निकाली 400+ पदों पर सीधी भर्ती! जानिए कैसे करें आवेदन
  • सोने से पहले रोज दालचीनी वाला दूध पीने से शरीर को मिलते हैं 5 बड़े फायदे…
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR