• Privacy Policy
  • About Us
Wednesday, February 4, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

अब बिना रुके कटेगा टोल, देश का पहला बैरियर-फ्री टोल प्लाजा इस राज्य में हुआ तैयार, 2 फरवरी से ट्रायल शुरू

Amish Kumari by Amish Kumari
January 31, 2026
in देश
1 अप्रैल से टोल टैक्स के नियमों में होने वाला है बदलाव, MLFF लागू करने की तैयारी शुरू
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

अब हाईवे पर सफर के दौरान टोल प्लाजा देखकर गाड़ी रोकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। न लंबी कतारें होंगी और न ही टोल पर समय बर्बाद होगा। देश में टोल वसूली व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए गुजरात में भारत का पहला मल्टी-लेन बैरियर-फ्री टोल प्लाजा पूरी तरह तैयार कर लिया गया है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) इस नई व्यवस्था का ट्रायल 2 फरवरी से शुरू करने जा रही है।

यह बैरियर-फ्री टोल प्लाजा गुजरात के सूरत जिले के कामरेज इलाके में स्थित चोर्यासी टोल प्लाजा पर लगाया गया है। यह मौजूदा टोल सिस्टम की जगह लेगा, जहां अब तक वाहनों को रुककर टोल शुल्क चुकाना पड़ता था। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी पहले ही टोल प्लाजा पर लगने वाले जाम और भीड़ की समस्या को खत्म करने की बात कह चुके हैं। इसी दिशा में इस पायलट प्रोजेक्ट को लागू किया गया है।

READ ALSO

प्राइवेट नौकरी करने वालों को लग सकता है बड़ा झटका,पीएफ की ब्याज दरों में कटौती की आशंका;जानिए क्या है ताज़ा अपडेट और कितना पड़ेगा असर?

ऑनलाइन गेम की लत से टूटा परिवार, गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने एक साथ की आत्महत्या, इलाके में मची दहशत

वाहन चालकों को मिलेगी बड़ी राहत

बैरियर-फ्री टोल कलेक्शन सिस्टम लागू होने के बाद वाहन चालक बिना रुके और बिना गति कम किए टोल सेक्शन से गुजर सकेंगे। इससे समय की बचत होगी और हाईवे पर ट्रैफिक भी पहले से ज्यादा सुचारू रहेगा। सफल ट्रायल के बाद इस सिस्टम को देश के अन्य हिस्सों में भी लागू किए जाने की संभावना है।

कैसे कटेगा टोल?

इस नए सिस्टम में ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (ANPR) तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे गाड़ियों की नंबर प्लेट को स्कैन करेंगे और FASTag से जुड़ा टोल अमाउंट अपने आप कट जाएगा। पूरी प्रक्रिया पूरी तरह कॉन्टैक्टलेस होगी, जिसमें किसी भी तरह के मैनुअल हस्तक्षेप की जरूरत नहीं पड़ेगी। खास बात यह है कि वाहन करीब 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बिना रुके गुजर सकेंगे।

विदेशी तकनीक, देसी फायदा

इस प्रोजेक्ट के लिए ताइवान की FETC एजेंसी के 25 से ज्यादा विशेषज्ञ सितंबर से काम कर रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, इस सिस्टम के पूरी तरह लागू होने से हर साल करीब 1500 करोड़ रुपये के ईंधन की बचत होगी और लगभग 6000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व मिलने की संभावना है।

आगे क्या?

सड़क एवं राजमार्ग मंत्रालय की योजना है कि 2026 के अंत तक देशभर में 1050 से अधिक टोल प्लाजा को AI आधारित मल्टी-लेन फ्री फ्लो सिस्टम में बदला जाए। अगर गुजरात का यह पायलट प्रोजेक्ट सफल रहता है, तो आने वाले समय में पूरे देश के हाईवे पर टोल प्लाजा का चेहरा पूरी तरह बदल सकता है।

Related Posts

PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी! नौकरी बदलते ही अब आटोमेटिक ट्रांसफर होगा PF का पैसा, यहां जानें तरीका
देश

प्राइवेट नौकरी करने वालों को लग सकता है बड़ा झटका,पीएफ की ब्याज दरों में कटौती की आशंका;जानिए क्या है ताज़ा अपडेट और कितना पड़ेगा असर?

February 4, 2026
ऑनलाइन गेम की लत से टूटा परिवार, गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने एक साथ की आत्महत्या, इलाके में मची दहशत
देश

ऑनलाइन गेम की लत से टूटा परिवार, गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने एक साथ की आत्महत्या, इलाके में मची दहशत

February 4, 2026
मुंबई एयरपोर्ट पर दो विमानों के पंख आपस में टकराए, हड़कंप मचा, यात्री बाल-बाल बचे
देश

मुंबई एयरपोर्ट पर दो विमानों के पंख आपस में टकराए, हड़कंप मचा, यात्री बाल-बाल बचे

February 4, 2026
भारत-अमेरिका समझौता कब होगा साइन?डील में शामिल नहीं दो सेक्टर;जानिए 10 अहम बातें
देश

भारत-अमेरिका समझौता कब होगा साइन?डील में शामिल नहीं दो सेक्टर;जानिए 10 अहम बातें

February 3, 2026
घर बैठे बनाएं इनकम टैक्स सर्टिफिकेट, जानें इसके लिए किन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत और पूरा प्रोसेस
देश

घर बैठे बनाएं इनकम टैक्स सर्टिफिकेट, जानें इसके लिए किन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत और पूरा प्रोसेस

February 3, 2026
जम्मू में गणतंत्र दिवस से पहले आतंकियों की संदिग्ध सैटेलाइट कॉल्स पर सेना अलर्ट, सर्च ऑपरेशन शुरू
देश

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में जैश आतंकियों से मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा;सर्च ऑपरेशन जारी

February 3, 2026
Next Post
आज इन पांच राशि वालों को नौकरी-व्यापार में मिल सकती है अच्छी सफलता, पढ़िए 12राशियों का राशिफल

इन 7 राशि वालों के लिए महीने का पहला दिन रहेगा बेहद शुभ, करियर और कारोबार में मिल सकती है बड़ी सफलता; पढ़े आज का राशिफल।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

मणिपुर में बड़े पैमाने पर राहत—20,591 नए घर तैयार, 56 हजार आवासों की मंजूरी के साथ केंद्र ने बढ़ाया सहयोग

December 11, 2025

EDITOR'S PICK

आदिवासी समाज के उत्थान और कल्याण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार प्रतिबद्ध-मुख्यमंत्री

आदिवासी समाज के उत्थान और कल्याण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार प्रतिबद्ध-मुख्यमंत्री

December 4, 2025
साइबर अपराध के म्यूल एकाउंट गिरोह पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सक्ती जिले से दो आरोपी गिरफ्तार

साइबर अपराध के म्यूल एकाउंट गिरोह पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सक्ती जिले से दो आरोपी गिरफ्तार

September 2, 2025
राज्यपाल डेका से मंत्री वर्मा ने सौजन्य भेंट की…*

राज्यपाल डेका से मंत्री वर्मा ने सौजन्य भेंट की…*

October 18, 2025
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय राष्ट्रीय खेल महोत्सव 2025 मध्य क्षेत्र संभाग क्रमांक 2 स्तरीय आयोजन संपन्न

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय राष्ट्रीय खेल महोत्सव 2025 मध्य क्षेत्र संभाग क्रमांक 2 स्तरीय आयोजन संपन्न

August 1, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • बालिका से छेड़छाड़ और युवती से दुष्कर्म के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, एसएसपी शशि मोहन सिंह का कड़ा संदेश— महिला व नाबालिग अपराधों पर रायगढ़ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति
  • सरकारी नौकरी का अवसर: महिला एवं बाल विकास विभाग में सहायक ग्रेड-03 पद पर भर्ती, जानें पूरी डिटेल यहां ।
  • देह व्यापार का भंडाफोड़,पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया; 24 घंटे के भीतर दूसरी बड़ी कार्रवाई
  • जमीन की गाइडलाइन दरों में फिर संशोधन, धमतरी समेत कई जिलों में नई दरें लागू; देखें पूरी लिस्ट यहां।
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR