• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, June 27, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

अयोध्या में सूर्य की किरणों से रामलला का तिलक, कड़ी सुरक्षा के बीच मनाई जा रही रामनवमी

Amish Kumari by Amish Kumari
March 27, 2026
in देश
अयोध्या में सूर्य की किरणों से रामलला का तिलक, कड़ी सुरक्षा के बीच मनाई जा रही रामनवमी
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

चैत्र शुक्ल नवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को देशभर में रामनवमी धूमधाम से मनाई जा रही है। भगवान राम के जन्मोत्सव के इस दिन अयोध्या में विशेष तैयारियां की गई हैं। दोपहर 12 बजे रामलला के माथे पर सूर्य की किरणों से विशेष सूर्य तिलक होगा। ऐसा माना जाता है कि भगवान राम का जन्म भी दोपहर 12 बजे हुआ था। सूर्यवंशी होने के कारण सूर्य देवता अपनी किरणों से रामलला को तिलक करेंगे। यह किरणें लगभग 4 मिनट तक रामलला के माथे पर पड़ेंगी।

सूर्य तिलक के लिए वैज्ञानिकों ने की तैयारी

सूर्य तिलक को सही समय पर कराने के लिए भारतीय वैज्ञानिकों ने खास तैयारी की है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स (IIA) ने सूर्य की गति और किरणों का अध्ययन किया। रुड़की के सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (CBRI) में प्रयोग करके इस व्यवस्था को सफल बनाया गया। इसके बाद बेंगलुरु की एक संस्था ने राम मंदिर में हाईटेक यंत्र लगाया, जिसमें दर्पण और लेंस की मदद से सूर्य की किरणें रामलला तक पहुंचाई जाएंगी।

READ ALSO

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में महसूस किए गए भूकंप के झटके, जाने रिएक्टर स्केल पर क्या? रही तीव्रता

देशभर में वाहन चालकों के लिए टोल टैक्स को लेकर “Good News”, अब नए हाईवे पर 60 किलोमीटर से पहले नहीं देनी होगी कोई फीस

सूर्य तिलक के बाद महाआरती

रामनवमी पर रामलला का जन्मोत्सव सुबह से ही अनुष्ठानों के साथ शुरू हो गया। सुबह उन्हें दूध, दही, शहद और सरयू नदी के जल से स्नान कराया गया। इसके बाद रामलला को कीमती आभूषण और सुंदर पोशाक पहनाई जाएगी। दोपहर 12 बजे सूर्य तिलक के बाद महाआरती का आयोजन होगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस कार्यक्रम की जानकारी दी। श्री राम जन्मभूमि मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, और ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से पूरी निगरानी रखी जा रही है।

पूरे भारत में श्रद्धा के साथ मनाया जाता है रामनवमी

रामनवमी चैत्र नवरात्रि का आखिरी दिन है। देशभर में इसे बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर भक्त 9 दिनों का व्रत रखते हैं, जिसमें शराब-धूम्रपान से परहेज, सात्विक भोजन और प्रार्थना शामिल होती है। मंदिरों में भजन-कीर्तन, आरती और प्रसाद वितरण का दौर चलता है। अयोध्या में यह दिन खास है, क्योंकि यही भगवान राम का जन्म स्थान माना जाता है। भक्त इस दिन प्रभु राम से शांति, सद्भाव और समृद्धि की कामना करते हैं।

Related Posts

भूकंप के झटको से कांपी लद्दाख की धरती, जाने रियेक्टर स्केल कितनी रही तीव्रता?
देश

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में महसूस किए गए भूकंप के झटके, जाने रिएक्टर स्केल पर क्या? रही तीव्रता

June 27, 2026
लंबी कतारों से मिलेगी राहत, बिना रुके होगा टोल टैक्स भुगतान—क्या है मल्टी लेन फ्री फ्लो टोल सिस्टम?
देश

देशभर में वाहन चालकों के लिए टोल टैक्स को लेकर “Good News”, अब नए हाईवे पर 60 किलोमीटर से पहले नहीं देनी होगी कोई फीस

June 27, 2026
NIA को बड़ी सफलता, दिल्ली ब्लास्ट मामले में एक और आतंकी गिरफ्तार
देश

फैक्ट्री में हुआ दर्दनाक हादसा, सेप्टिक टैंक में दम घुटने से 3 मजदूरों की मौत

June 27, 2026
सुबह खाली पेट भीगी हुई मेथी खाने से इन हेल्थ प्रॉब्लम्स से मिलेगा छुटकारा…
देश

सुबह खाली पेट भीगी हुई मेथी खाने से इन हेल्थ प्रॉब्लम्स से मिलेगा छुटकारा…

June 27, 2026
Apple Fans को बड़ा झटका; MacBook और iPad के कई मॉडल्स पर सीधे 1 लाख रुपये तक बढ़ी कीमत
देश

Apple Fans को बड़ा झटका; MacBook और iPad के कई मॉडल्स पर सीधे 1 लाख रुपये तक बढ़ी कीमत

June 26, 2026
द‍िवाली पर महिलाओं को फ्री में म‍िलेगा LPG स‍िलेंडर; यहां जानें पूरा डिटेल्स
देश

क्या 30 जून को कट जाएगा आपका गैस कनेक्शन, यहां जानें सरकारी की नई गाईडलाइन?

June 26, 2026
Next Post
लगातार छठे दिन फिसला बाजार, सेंसेक्स 200 अंक गिरकर 84,500 पर कारोबार कर रहा; निफ्टी भी 50 अंक फिसला..

भारी गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 647 अंक टूटा, निफ्टी 23,200 के नीचे, इन बड़े शेयरों में गिरावट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी-20 मुकाबला आज, जानें कब और कहां देखें live मैच…

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी-20 मुकाबला आज, जानें कब और कहां देखें live मैच…

October 29, 2025
सियाचिन ग्लेशियर में भीषण हिमस्खलन; 3 सैन्यकर्मी शहीद, बचाव अभियान जारी…

सियाचिन ग्लेशियर में भीषण हिमस्खलन; 3 सैन्यकर्मी शहीद, बचाव अभियान जारी…

September 9, 2025
महानदी जल विवाद पर चर्चा के लिए ओडिशा के डिप्टी सीएम केवी सिंह छत्तीसगढ़ आएंगे, सीएम साय से करेंगे बैठक

महानदी जल विवाद पर चर्चा के लिए ओडिशा के डिप्टी सीएम केवी सिंह छत्तीसगढ़ आएंगे, सीएम साय से करेंगे बैठक

January 27, 2026
बड़ा हादसा टला; एसी कोच के ऊपर बिजली लाइन में लगी आग, रेलवे स्टेशन पर मची अफरा-तफरी…

बड़ा हादसा टला; एसी कोच के ऊपर बिजली लाइन में लगी आग, रेलवे स्टेशन पर मची अफरा-तफरी…

November 4, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • होम

Recent Posts

  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सख्ती का असर : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई
  • दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में महसूस किए गए भूकंप के झटके, जाने रिएक्टर स्केल पर क्या? रही तीव्रता
  • कल खेला जाएगा आयरलैंड vs भारत के बीच दूसरा T20I मैच? जाने कहां देख पाएंगे LIVE और कितने बजे शुरू होगी मैच
  • ओम हाइट्स के सूने मकान में चोरी, पुलिस जांच में जुटी
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR