• Privacy Policy
  • About Us
Saturday, September 19, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

तमनार और कापू में शुरू होंगे पोषण पुनर्वास केंद्र, जिले में मोबाइल सोनोग्राफी सेवा शुरू करने की बनेगी कार्ययोजना, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी बोले—आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना हमारी पहली प्राथमिकता

Amish Kumari by Amish Kumari
January 19, 2026
in रायगढ़
तमनार और कापू में शुरू होंगे पोषण पुनर्वास केंद्र, जिले में मोबाइल सोनोग्राफी सेवा शुरू करने की बनेगी कार्ययोजना, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी बोले—आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना हमारी पहली प्राथमिकता
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

रायगढ़, 19 जनवरी 2026/ जिले के आम नागरिकों को आसान, गुणवत्तापूर्ण और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक ली। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों और अधोसंरचना से जुड़े कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। तमनार और कापू विकासखंड में अब तक पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) शुरू नहीं होने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुसार नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दोनों स्थानों पर एनआरसी शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

READ ALSO

Chakradhar Samaroh 2026: कला के जरिए पीढ़ियों को जोड़ रहा चक्रधर समारोह: प्रभारी मंत्री नेताम

Chakradhar Samaroh 2026: डॉ. मंजू ईलांग्बाम की मणिपुरी नृत्य प्रस्तुति में दिखा भाव, लय और नृत्य का मनोहारी संगम

बैठक के दौरान जिले में ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को नजदीक ही सोनोग्राफी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मोबाइल सोनोग्राफी सेवा शुरू करने हेतु विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि इस पहल से जरूरतमंद लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों में सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की नियमित और समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु बायोमैट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू करने के निर्देश भी दिए। इससे स्वास्थ्य सेवाओं में अनुशासन आएगा और मरीजों को समय पर इलाज मिल सकेगा।

कलेक्टर ने क्षय रोग की जांच के लिए उपलब्ध हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन की स्थिति की जानकारी ली और इसके बेहतर उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने सभी गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत एएनसी पंजीयन, नियमित फॉलोअप और स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित करने तथा हाई रिस्क प्रेगनेंसी की लगातार निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी गर्भवती महिला एएनसी पंजीयन से वंचित न रहे। बैठक में शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत टीकाकरण की प्रगति की भी समीक्षा की गई और सभी बच्चों का समय पर पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास कार्यों की नियमित निगरानी के निर्देश

कलेक्टर ने स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास के तहत जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए नियमित मॉनिटरिंग करने और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, चिरायु योजना, मलेरिया नियंत्रण, कुष्ठ उन्मूलन, क्षय नियंत्रण, सिकल सेल नियंत्रण, अंधत्व निवारण, एनसीडी कार्यक्रम, टेली कंसल्टेशन, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम और आयुष्मान भारत योजना सहित अन्य स्वास्थ्य योजनाओं की भी विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर ने सभी योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में पूरा करने के लिए गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत, सिविल सर्जन डॉ. दिनेश पटेल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैकरा सहित जिला स्वास्थ्य समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Posts

रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: कला के जरिए पीढ़ियों को जोड़ रहा चक्रधर समारोह: प्रभारी मंत्री नेताम

September 18, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: डॉ. मंजू ईलांग्बाम की मणिपुरी नृत्य प्रस्तुति में दिखा भाव, लय और नृत्य का मनोहारी संगम

September 18, 2026
रायगढ़

Raigarh News : सेवा संकल्प अभियान: जिले के 2700 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्र 33 हजार दियों से हुआ जगमग

September 18, 2026
रायगढ़

Raigarh News : बनोरा अघोर गुरु पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

September 18, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हुआ भव्य स्वागत

September 18, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

September 17, 2026
Next Post
वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर राज्यभर में द्वितीय चरण के कार्यक्रम 19 से 26 जनवरी तक

बलरामपुर बस दुर्घटना: मुख्यमंत्री ने जताया शोक, पीड़ित परिवारों को राहत राशि स्वीकृत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

SIM बाइंडिंग क्या है? DoT का सख्त कदम, सोशल मीडिया यूजर्स की प्राइवेसी रहेगी सुरक्षित

SIM बाइंडिंग क्या है? DoT का सख्त कदम, सोशल मीडिया यूजर्स की प्राइवेसी रहेगी सुरक्षित

April 3, 2026
किसानों से दलहन-तिलहन उपार्जन की केन्द्र ने दी स्वीकृति

किसानों से दलहन-तिलहन उपार्जन की केन्द्र ने दी स्वीकृति

December 20, 2025
रायपुर में रात 10 बजे बाद DJ बैन, बिलासपुर में ड्रोन निगरानी और हजारों जवान तैनात.. न्यू-ईयर पर हाई-अलर्ट पर छत्तीसगढ़ पुलिस

रायपुर में रात 10 बजे बाद DJ बैन, बिलासपुर में ड्रोन निगरानी और हजारों जवान तैनात.. न्यू-ईयर पर हाई-अलर्ट पर छत्तीसगढ़ पुलिस

December 30, 2025
ICICI Credit Card यूजर्स ध्‍यान दें, बदल ने जा रहे हैं ये अहम नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ICICI Credit Card यूजर्स ध्‍यान दें, बदल ने जा रहे हैं ये अहम नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

December 22, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Credit Card Rules: इस प्राइवेट बैंक ने क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में किया बड़ा बदलाव, 1 अक्टूबर से होगा लागू
  • Nestlé India: बच्चों के फॉर्मूला फूड मामले में FSSAI का Nestlé India पर एक्शन, गलत दावों पर मांगा स्पष्टीकरण, जानिए पूरा मामला
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का बढ़ा संक्रमण, पिछले 24 घंटे में मिले इतने मरीज, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप
  • Radha Ashtami 2026: राधा अष्टमी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • शिक्षा
  • राजनीतिक
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR