फिल्ममेकर और होस्ट करण जौहर एक बार फिर रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स सीजन 2‘ के साथ वापसी कर रहे हैं। शो का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज (The Traitors 2 Trailer) हो चुका है। जिसमें इस बार 21 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स के बीच भरोसे, धोखे और दिमागी खेल का मुकाबला देखने को मिलेगा। शो की कहानी पहले सीजन की तरह ही रहस्यों और ट्विस्ट से भरपूर नजर आ रही है।
शाही महल में होगा विश्वास और विश्वासघात का मुकाबला
‘द ट्रेटर्स सीजन 2‘ की शूटिंग जैसलमेर के शानदार सूर्यगढ़ पैलेस (The Traitors 2 Trailer) में हुई है। ट्रेलर में करण जौहर एक बार फिर मास्टरमाइंड की भूमिका में नजर आ रहे हैं। इस बार शो का सबसे बड़ा नियम यही है कि यहां भरोसा करना आसान नहीं होगा और हर खिलाड़ी की हर चाल पर नजर रखी जाएगी। करण के साथ उनका एक रहस्यमयी साथी भी दिखाई देगा। जो गेम में नए मोड़ लेकर आएगा।
21 सेलिब्रिटीज के बीच छिड़ेगा खतरनाक गेम
इस सीजन में कई चर्चित चेहरे नजर आने वाले हैं। मल्लिका शेरावत, रिया चक्रवर्ती, मुनव्वर फारुकी, श्वेता तिवारी समेत कुल 21 सेलिब्रिटी खिलाड़ी इस गेम का हिस्सा होंगे। शो में कुछ खिलाड़ी इनोसेंट्स होंगे, जबकि कुछ ट्रेटर्स बनकर अपनी पहचान छिपाएंगे। इनोसेंट्स को ट्रेटर्स को पहचानकर गेम से बाहर करना होगा। वहीं ट्रेटर्स का लक्ष्य अपनी सच्चाई छिपाकर आगे बढ़ना होगा।
हर एपिसोड में बढ़ेगा सस्पेंस और ड्रामा
शो में जैसे-जैसे टास्क मुश्किल होंगे, खिलाड़ियों के बीच तनाव भी बढ़ता जाएगा। दोस्ती टूटेगी, नए गठबंधन बनेंगे और हर फैसला गेम का रुख (The Traitors 2 Trailer) बदल सकता है। खिलाड़ियों को अपने दिमाग और रणनीति का इस्तेमाल करके आखिरी तक टिके रहना होगा। सबसे बड़ा सवाल यही होगा कि क्या इनोसेंट्स सही समय पर ट्रेटर्स को पहचान पाएंगे या फिर मास्टरमाइंड खिलाड़ी सबको मात दे देंगे।
13 अगस्त से शुरू होगा शो का नया सफर















