• Privacy Policy
  • About Us
Sunday, August 23, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home रायगढ़

पत्नी बनाकर साथ रखने का भरोसा देकर किया शारीरिक शोषण, पीड़िता की रिपोर्ट पर पूंजीपथरा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Amish Kumari by Amish Kumari
July 9, 2026
in रायगढ़
पत्नी बनाकर साथ रखने का भरोसा देकर किया शारीरिक शोषण, पीड़िता की रिपोर्ट पर पूंजीपथरा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में संचालित “अभियान संवेदना” के तहत महिलाओं के विरुद्ध अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना पूंजीपथरा पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने की शिकायत पर 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

READ ALSO

चौकी खरसिया पुलिस ने सेंट जॉन्स स्कूल में रिकार्ड 2100 बच्चों तक पहुंचा साइबर जागृति अभियान, छात्रों को साइबर सुरक्षा का दिया मंत्र

मुआवजा राशि में 49.50 लाख की धोखाधड़ी, घरघोड़ा पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार दिनांक 07 जुलाई 2026 को 20 वर्षीय युवती ने थाना पूंजीपथरा में लिखित शिकायत प्रस्तुत कर बताया कि अक्टूबर 2025 में अपने जन्मदिन के अवसर पर सहेली के यहां आने के दौरान उसकी पहचान शेखर बघेल से हुई थी। परिचय के बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। आरोपी लगातार फोन कर प्रेम का इजहार करते हुए जीवनभर साथ निभाने और शादी करने का आश्वासन देता रहा।

पीड़िता ने शिकायत में बताया कि 22 दिसंबर 2025 को आरोपी ने उसे मिलने के बहाने बुलाया और पत्नी बनाकर रखने का भरोसा देकर मोटरसाइकिल से अपने गेरवानी स्थित घर ले गया, जहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद आरोपी लगातार उसे पत्नी की तरह अपने साथ रखकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब पीड़िता ने विवाह करने की बात कही तो आरोपी टालमटोल करने लगा तथा विवाद कर मारपीट भी करता था। अंततः 03 जुलाई 2026 को आरोपी ने गाली-गलौज एवं मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया, जिसके बाद पीड़िता अपने माता-पिता के पास लौट आई और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।

युवती की शिकायत पर थाना पूंजीपथरा में अपराध क्रमांक 161/2026 के तहत धारा 69 भारतीय न्याय संहिता (BNS) में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण के.जी.एच., रायगढ़ में कराया गया तथा आरोपी की तलाश शुरू की गई।

पुलिस टीम ने *आरोपी शेखर बघेल, पिता कमल बघेल, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम गोर्रा, थाना कोतरारोड़, हाल मुकाम गेरवानी, थाना पूंजीपथरा, जिला रायगढ़* को उसके निवास से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

महिला संबंधी अपराध में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव, उप निरीक्षक संध्यारानी कोका (यातायात), सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर विश्वाल, आरक्षक विनोद शर्मा, हेमसागर पटेल एवं चंद्रशेखर चंद्राकर की सराहनीय भूमिका रही। रायगढ़ पुलिस द्वारा “अभियान संवेदना” के तहत महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी है।

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*—

*”महिला संबंधी अपराधों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस संवेदनशीलता और दृढ़ता के साथ कार्रवाई कर रही है। ऐसे अपराधियों को कानून के अनुसार कठोर दंड दिलाना हमारी प्राथमिकता है।”*

Related Posts

चौकी खरसिया पुलिस ने सेंट जॉन्स स्कूल में रिकार्ड 2100 बच्चों तक पहुंचा साइबर जागृति अभियान, छात्रों को साइबर सुरक्षा का दिया मंत्र
रायगढ़

चौकी खरसिया पुलिस ने सेंट जॉन्स स्कूल में रिकार्ड 2100 बच्चों तक पहुंचा साइबर जागृति अभियान, छात्रों को साइबर सुरक्षा का दिया मंत्र

August 19, 2026
मुआवजा राशि में 49.50 लाख की धोखाधड़ी, घरघोड़ा पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
रायगढ़

मुआवजा राशि में 49.50 लाख की धोखाधड़ी, घरघोड़ा पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

August 19, 2026
1700 विद्यार्थियों ने लिया साइबर सुरक्षा का संकल्प, रायगढ़ में स्कूल-कॉलेजों तक पहुंचा “साइबर जागृति अभियान”
रायगढ़

1700 विद्यार्थियों ने लिया साइबर सुरक्षा का संकल्प, रायगढ़ में स्कूल-कॉलेजों तक पहुंचा “साइबर जागृति अभियान”

August 19, 2026
गेरवानी शराब दुकान में पिस्टलनुमा हथियार से फायरिंग, प्रायवेट गार्ड घायल — पूंजीपथरा पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर शुरू की आरोपी की तलाश
रायगढ़

गेरवानी शराब दुकान में पिस्टलनुमा हथियार से फायरिंग, प्रायवेट गार्ड घायल — पूंजीपथरा पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर शुरू की आरोपी की तलाश

August 18, 2026
हाईवे पर खड़े ट्रेलरों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के दो और आरोपी गिरफ्तार — ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत जूटमिल पुलिस की कार्रवाई
रायगढ़

हाईवे पर खड़े ट्रेलरों से डीजल चोरी करने वाले गिरोह के दो और आरोपी गिरफ्तार — ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत जूटमिल पुलिस की कार्रवाई

August 18, 2026
कांग्रेस ने निकाली भव्य कांवर यात्रा, बाबा धाम में जलाभिषेक कर सुख-शांति,समृद्धि की कामना की
रायगढ़

कांग्रेस ने निकाली भव्य कांवर यात्रा, बाबा धाम में जलाभिषेक कर सुख-शांति,समृद्धि की कामना की

August 17, 2026
Next Post
लेन-देन के विवाद में युवक से मारपीट कर कार लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

लेन-देन के विवाद में युवक से मारपीट कर कार लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad

Advertisement Carousel

×
Popup Image

POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

इंतजार खत्म! आ गई तारीख PM-KISAN की 21वीं किस्त इस दिन होगा जारी…

इस दिन आएगी PM किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त, करा ले ये जरूरी काम नहीं तो हाथ से जाएगा पैसा

November 17, 2025
बेटियों के सम्मान का संकल्प: 240 नवविवाहित जोड़ों को मुख्यमंत्री ने दिया सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद

बेटियों के सम्मान का संकल्प: 240 नवविवाहित जोड़ों को मुख्यमंत्री ने दिया सुखद दांपत्य जीवन का आशीर्वाद

March 28, 2026
अपराध समीक्षा बैठक : एसपी दिव्यांग पटेल के निर्देश — लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें, विजुअल पुलिसिंग को बनाएं और प्रभावी

अपराध समीक्षा बैठक : एसपी दिव्यांग पटेल के निर्देश — लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें, विजुअल पुलिसिंग को बनाएं और प्रभावी

November 13, 2025
राष्ट्रीय सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग चैंपियनशिप-2025 का रोमांच रायपुर में : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया युवाओं का हौसला

राष्ट्रीय सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग चैंपियनशिप-2025 का रोमांच रायपुर में : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बढ़ाया युवाओं का हौसला

November 9, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)
  • राशिफल
  • राशिफल (Aaj Ka Rashifal)
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Rashifal: आज इन राशि वालों के लिए दिन रहेगा चुनौतीपूर्ण, जानें धन, करियर और रिश्तों का हाल, पढ़िए दैनिक राशिफल!
  • Heart diseases: हार्ट को हेल्दी रखने के लिए खाएं ये सुपरफूड्स, ब्लॉकेज को भी कर सकता है खत्म
  • Sawan 2026: सावन का आखिरी सोमवार आज, नोट करें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR