• Privacy Policy
  • About Us
Friday, August 21, 2026
Din ka Bhaskar
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य
No Result
View All Result
Din Ka Bhaskar
No Result
View All Result
Home देश

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में सिर्फ कन्फर्म टिकट की सुविधा, 400 किमी का पूरा किराया देना होगा; यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट

Amish Kumari by Amish Kumari
January 10, 2026
in देश
रेल मंत्री ने किया ऐलान, इस रूट पर दौड़ेगी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, जानिए कितना होगा किराया
Share on FacebookShare on WhatsappShare on Whatsapp Telegram

भारतीय रेलवे देश में पहली बार वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस शुरू करने जा रहा है। इस अत्याधुनिक ट्रेन की टिकट बुकिंग और यात्रा को लेकर कुछ विशेष नियम तय किए गए हैं, जिन्हें यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।

वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस के किराया ढांचे से जुड़े नियमों को रेल मंत्रालय के वित्त निदेशालय की सहमति के बाद रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर (पैसेंजर मार्केटिंग कोऑर्डिनेशन) प्रवीण कुमार द्वारा अधिसूचना के माध्यम से जारी किया गया है। इस ट्रेन के टिकट पर किराए के साथ जीएसटी अलग से देय होगा। न्यूनतम किराया 400 किलोमीटर की दूरी के आधार पर वसूला जाएगा, भले ही यात्री की वास्तविक यात्रा दूरी इससे कम ही क्यों न हो।

READ ALSO

Bilaspur news: बिलासपुर रेलवे स्टेशन से गांजा तस्करी, 21KG गांजा के साथ बिहार के दंपती गिरफ्तार

Rahul Gandhi Dharna: संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी, पैलेट गन पीड़ित को लेकर थाने पहुंचे

केवल कन्फर्म टिकट की सुविधा

किराए की गणना रेलवे के मौजूदा नियमों के अनुसार की जाएगी। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में सिर्फ कन्फर्म टिकट ही जारी किए जाएंगे। इसमें न तो वेटिंग लिस्ट होगी और न ही आरएसी की व्यवस्था। यानी जब तक सीट या बर्थ कन्फर्म नहीं होगी, टिकट नहीं मिलेगा।

बुकिंग शुरू होते ही सभी उपलब्ध बर्थ यात्रियों को दिखेंगी। इस ट्रेन में सीमित कोटे ही लागू होंगे, जिनमें महिला कोटा, दिव्यांगजन कोटा, वरिष्ठ नागरिक कोटा और रेलवे कर्मचारियों के लिए ड्यूटी पास शामिल हैं। इनके अलावा कोई अन्य कोटा मान्य नहीं होगा। टिकट केवल पूरी तरह रिफंड योग्य पास या वारंट पर ही जारी किए जाएंगे।

डिजिटल भुगतान पर मिलेगा त्वरित रिफंड

आधे-अधूरे या नॉन-रिफंडेबल पास पर लिए गए टिकट इस ट्रेन में स्वीकार नहीं होंगे। बच्चों के लिए सामान्य रेलवे नियम ही लागू रहेंगे। रेलवे ने यात्रियों को डिजिटल माध्यम से भुगतान करने की सलाह दी है, क्योंकि टिकट रद्द होने की स्थिति में 24 घंटे के भीतर रिफंड प्रक्रिया शुरू करने के लिए डिजिटल पेमेंट आवश्यक होगा।

टिकट काउंटर पर भी डिजिटल भुगतान को प्राथमिकता दी जाएगी, हालांकि किसी कारणवश ऐसा संभव न होने पर सामान्य नियम लागू होंगे। बर्थ आवंटन में भी यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखा गया है। जिन यात्रियों के साथ छोटे बच्चे होंगे और जिन्हें अलग बर्थ की जरूरत नहीं है, उन्हें उपलब्धता होने पर लोअर बर्थ दी जाएगी।

इसके अलावा, 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के पुरुषों और 45 वर्ष या उससे अधिक आयु की महिलाओं को भी संभव होने पर लोअर बर्थ देने का प्रयास किया जाएगा। कुल मिलाकर, वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस यात्रियों को कन्फर्म बर्थ, सुव्यवस्थित प्रणाली और आधुनिक सुविधाओं के साथ एक आरामदायक यात्रा अनुभव प्रदान करेगी।

Related Posts

देश

Bilaspur news: बिलासपुर रेलवे स्टेशन से गांजा तस्करी, 21KG गांजा के साथ बिहार के दंपती गिरफ्तार

August 21, 2026
देश

Rahul Gandhi Dharna: संसद मार्ग थाने के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी, पैलेट गन पीड़ित को लेकर थाने पहुंचे

August 21, 2026
देश

america Plane Crash: बड़ा विमान हादसा: प्लेन क्रैश होने से पायलट समेत सभी लोगों की मौत

August 21, 2026
देश

Kenya Helicopter Crash: उड़ान भरते ही हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, हादसे में सभी 7 लोगों की दर्दनाक मौत

August 20, 2026
देश

One Day One University: Gen-Z से संपर्क का अभियान से छात्रों तक पहुंचेगी मोदी सरकार, हर दिन यूनियन मिनिस्टर करेंगे विश्वविद्यालय का दौरा

August 19, 2026
मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला; पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में 4 रेल प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी
देश

मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला; पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में 4 रेल प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी

August 19, 2026
Next Post
2026 में होली कब पड़ेगी? सही तारीख जानकर अभी से करें छुट्टियों की तैयारी

2026 में होली कब पड़ेगी? सही तारीख जानकर अभी से करें छुट्टियों की तैयारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad




Advertisement Carousel



×
Popup Image




POPULAR NEWS

पुलिसकर्मियों ने  सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

पुलिसकर्मियों ने सीखा आपात परिस्थितियों में सीपीआर देने की कला

May 25, 2026
Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

Vande Bharat:स्लीपर का बड़ा अपडेट: बिहार-UP-दिल्ली यात्रियों के लिए अहम खबर

December 6, 2025
Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

Ganga Expressway:/ 15 जनवरी से 120 km/h रफ्तार से गाड़ियां दौड़ेंगी

December 7, 2025
Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

Vande Mataram: गीत से विवाद तक… अब संसद का मामला

December 7, 2025
RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

RCB को मिली Green Signal, मैच नहीं होंगे शिफ्ट

December 7, 2025

EDITOR'S PICK

डीएमएफ घोटाला मामला : सूर्यकांत तिवारी को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

डीएमएफ घोटाला मामला : सूर्यकांत तिवारी को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

August 6, 2025
बड़ा हादसा; अमृतसर-पूर्णिया जनसेवा एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची भगदड़…

बड़ा हादसा; अमृतसर-पूर्णिया जनसेवा एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, यात्रियों में मची भगदड़…

October 25, 2025
UGC पर जातिगत भेदभाव का आरोप, नए नियमों के खिलाफ SC में एक और याचिका ; जानें क्या है मांग?

पितृत्व अवकाश पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी: पिता की भूमिका अहम, केंद्र से कानून पर विचार करने को कहा

March 18, 2026
सारंगढ़ में 30 जुलाई को मेडिकल बोर्ड की बैठक स्थगित

सारंगढ़ में 30 जुलाई को मेडिकल बोर्ड की बैठक स्थगित

July 29, 2025

About Us

dinkabhaskar.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और छत्तीसगढ़ का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। dinkabhaskar.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Contact Us
If you have any query regarding Site, Advertisement, and any other issue, please feel free to contact at
Amish kumari
prashantdinkabhsakr24@gmail.com

(Cell)- +91-7581801024

Branch Office :- Ward No 03 Azad Chowk Kirodimal Nagar Raigarh, Chhattisgarh (496001 )

Follow us

Categories

  • अन्य
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)
  • राशिफल
  • राशिफल (Aaj Ka Rashifal)
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • होम

Recent Posts

  • Taapsee Pannu Gandhari Movie: तापसी पन्नू की फिल्म ‘गांधारी’ का फर्स्ट लुक हुआ आउट, जानिए OTT पर कब दहोगी रिलीज
  • Chhatisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की नई दिल्ली में सौजन्य भेंट
  • Bilibili: ग्लोबल लेवल पर लॉन्च हुआ चीनी ऐप Bilibili, YouTube को देगा सीधा टक्कर
  • Mobile Sim fraud : आपके नाम पर कितने SIM चल रहे हैं? एक Click में ऐसे करें चेक
  • Privacy Policy
  • About Us

© 2025 DIN KA BHASKAR

No Result
View All Result
  • Home
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • देश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • अन्य

© 2025 DIN KA BHASKAR